उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है स्टेनलेस स्टील का शहर, जानें
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है, जिसके प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। जिलों की विशेषताओं की वजह से प्रदेश को वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिली है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला स्टेनलेस स्टील का शहर भी कहलाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश अपने आंचल में विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं को समेटे हुए है। यहां की सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास इसे अन्य राज्य से अलग बनाते हैं। भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जिसका कुल एरिया 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी है।
वहीं, पूरा भारत पूरी दुनिया का 2.4 फीसदी है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के साथ-साथ सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषताएं हैं, जिससे राज्य को वैश्विक पटल पर पहचान बनाने में मदद मिली है।
आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला स्टेनलेस स्टील के शहर के रूप में भी जाना जाता है ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश को पूर्व में उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था। बाद में इसका नाम बदलकर उत्तर-पश्चिम आगरा एवं अवध प्रांत कर दिया गया। इसके बाद इसे आगरा एवं अवध संयुक्त प्रांत कर दिया गया। समय के साथ इसके नाम में बदलाव हुआ है और यह संयुक्त प्रांत हो गया। देश आजाद हुआ और इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में विभाजित हैं। प्रदेश में कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद्, 28 विकास प्राधिकरण, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण और 75 नगर पंचायत के साथ-साथ 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद हैं। साथ ही यहां एक लाख से अधिक गांव भी मौजूद हैं।
कौन-सा जिला है स्टेनलेस स्टील का शहर
अब सवाल है कि आखिर उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला स्टेनलेस स्टील का शहर है ? आपको बता दें कि प्रदेश में स्टील का शहर हापुड़ को कहा जाता है। हापुड़ शहर प्रदेश का सबसे छोटा जिला है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
क्यों कहा जाता है स्टेनलेस स्टील का शहर
उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद-एक उत्पाद वेबसाइट के मुताबिक, हापुड़ शहर एक बड़े औद्योगिक नगर के रूप में जाना जाता है। यहां प्रमुख तौर पर स्टेनलेस स्टील का निर्माण किया जाता है। यहां स्टील निर्माण की कई फैक्ट्रिया मौजूद हैं। यही वजह है कि इस शहर को हम स्टेनलेस स्टील के शहर के रूप में भी जानते हैं। यह जिला दिल्ली से करीब होने के कारण प्रमुख जिलों में शामिल हो जाता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.