This is an archived article last updated on Aug 16, 2023. The information may be outdated.

भारत में बहने वाली 10 सबसे लंबी नदियां

Last Updated: Aug 16, 2023, 13:05 IST

भारत में यूं तो छोटी-बड़ी मिलाकर बड़ी संख्या में नदियां बह रही हैं। हालांकि, इनमें से कुछ नदियां प्रमुख हैं, जो कि पूरे देश में जानी जाती हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत में बहने वाली 10 सबसे लंबी नदियां और उनकी लंबाई व उद्गम स्थल के बारे में बताएंगे। जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

भारत की सबसे लंबी नदियां
भारत की सबसे लंबी नदियां

नदियां देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भारत नदियों का देश है और भारतीय नदी प्रणाली को दो भागों-हिमालयी नदियों और प्रायद्वीपीय नदियों में वर्गीकृत किया गया है।

अधिकांश भारतीय नदियां पूर्व की ओर बहती हैं और बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं, लेकिन भारत में केवल कुछ नदियां हैं, जो पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हैं जिसमें पुूर्ण, पेरियार, नर्मदा, माही और तापी नदी शामिल हैं।

हम सभी जानते हैं कि नील दुनिया की सबसे लंबी नदी है, क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत की 10 सबसे लंबी नदियों के बारे में जानेंगे।

 

10.  तापी नदी

 

लंबाई (किमी): 724

उत्पत्ति (स्रोत): सतपुड़ा रेंज

सहायक नदियां: पूर्णा नदी, गिरना नदी, गोमई, पंजारा, पेढ़ी, अरना, अनुराती, सुकी, वाघुर, बुराय, सिपना

इसका पानी गिरता है: खंभात की खाड़ी (अरब सागर)

 

9.  कावेरी नदी

 

लंबाई (किमी): 800

उत्पत्ति (स्रोत): कर्नाटक के कूर्ग जिले में तलकावेरी से पश्चिमी घाटों में पहाड़ियों की ब्रह्मगिरी श्रृंखला में निकलती है।

सहायक नदियों: (बाईं सहायक नदियां- हरंगी जलाशय, हेमवती, शिमशा, अर्कावती; (दाहिनी सहायक नदियां- लक्ष्मण तीर्थ, काबिनी, भवानी नदी, नोय्याल, अमरावती नदी, मोयर नदी)।

इसका पानी गिरता है: ग्रैंड एनीकट (दक्षिण)

 

8.  महानदी नदी

 

लंबाई (किमी): 851

उत्पत्ति (स्रोत): छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से निकलती है

सहायक नदियां: (बाईं सहायक नदियां- शिवनाथ, मंड, इब, हसदेव); (दाहिनी सहायक नदियां- ओंग, पैरी नदी, जोंक, तेलेन)

इसका पानी गिरता है: बंगाल की खाड़ी

 

7. नर्मदा नदी

लंबाई (किमी): 1312

उत्पत्ति (स्रोत): मध्य प्रदेश में अमरकंटक के पास से निकलती है

सहायक नदियां: (बाईं सहायक नदियां- बुरहनेर नदी, बंजार नदी, शेर नदी, शक्कर नदी, दुधी नदी, तवा नदी, गंजाल नदी, छोटा तवा नदी, कावेरी नदी, कुंडी नदी, गोई नदी और कर्जन नदी);

(दाहिनी सहायक नदियां- हीरण नदी, तेंडोनी नदी, चोरल नदी, कोलार नदी, मान नदी, उरी नदी, हटनी नदी, ओरसंग नदी)।

इसका पानी गिरता है: अरब सागर

 

6.  यमुना नदी

 

लंबाई (किमी): 1376

उत्पत्ति (स्रोत): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बंदरपूंछ चोटी पर यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है।

सहायक नदियां: (बाईं सहायक नदियां- हिंडन, शारदा, हनुमान गंगा, ससुर खदेरी); (दाहिनी सहायक नदियां- चंबल, बेतवा, गिरी, ऋषिगंगा, केन, सिंध, टोंस)

5. कृष्णा नदी

 

लंबाई (किमी): 1400

उत्पत्ति (स्रोत): पश्चिमी घाट में लगभग 1337 मीटर की ऊंचाई पर निकलती है। महाबलेश्वर के ठीक उत्तर में, अरब सागर से लगभग 64 किमी.

सहायक नदियां: (बाईं सहायक नदियां- भीमा, डिंडी, पेद्दावगु, मुसी, पलेरू, मुनेरु; (दायीं सहायक नदियां- वेन्ना, कोयना, पंचगंगा, दूधगंगा, घाटप्रभा, मालाप्रभा, तुंगभद्रा)।

इसका पानी गिरता है: बंगाल की खाड़ी

 

4. गोदावरी नदी

 

लंबाई (किमी): 1465

उत्पत्ति (स्रोत): महाराष्ट्र में नासिक के निकट उत्पन्न होती है

सहायक नदियां: (बाईं सहायक नदियां- बाणगंगा, कदवा, शिवना, पूर्णा, कदम, प्राणहिता, इंद्रावती, तालीपेरु, सबरी); (दाहिनी सहायक नदियां - नसरदी, डरना, प्रवरा, सिंधफना, मंजीरा, मनैर, किन्नरसनी)।

इसका पानी गिरता है: बंगाल की खाड़ी

 

3. गंगा नदी

 

लंबाई (किमी): 2525

उत्पत्ति (स्रोत): गंगोत्री

सहायक नदियों: (बाईं सहायक नदियां - रामगंगा, गर्रा, गोमती, घाघरा, गंडक, बूढ़ी गंडक कोशी, महानंदा); (दाहिनी सहायक नदियां- यमुना, तमसा, सोन, पुनपुन, किउल, कर्मनासा, चंदन)।

इसका पानी गिरता है: बंगाल की खाड़ी

 

2. ब्रह्मपुत्र नदी

 

लंबाई (किमी): 2900

उत्पत्ति (स्रोत): हिमालय की कैलाश पर्वतमाला से निकलती है

सहायक नदियां: (बाईं सहायक नदियां- दिबांग नदी, लोहित नदी, धनसिरी नदी, कोलोंग नदी); (दाहिनी सहायक नदियां- कामेंग नदी, मानस नदी, बेकी नदी, रैदक नदी, जलढाका नदी, तीस्ता नदी, सुबनसिरी नदी)

इसका पानी गिरता है: बंगाल की खाड़ी

 

1. सिंधु नदी

 

लंबाई (किमी): 2900

उत्पत्ति (स्रोत): तिब्बत में मानसरोवर झील के पास कैलाश श्रेणी के उत्तरी ढलानों में उत्पन्न होती है।

सहायक नदियां: (बाईं सहायक नदियां -जांस्कर नदी, सुरू नदी, सोन नदी, झेलम नदी, चिनाब नदी, रावी नदी, ब्यास नदी, सतलुज नदी, पंजनाद नदी, घग्गर-हकरा नदी, लूनी नदी); (दाहिनी सहायक नदियां - श्योक नदी, हुंजा नदी, गिलगिट नदी, स्वात नदी, कुनार नदी, काबुल नदी, कुर्रम नदी, गोमल नदी, झोब नदी)।

इसका पानी गिरता है: अरब सागर

भारत की शीर्ष 10 सबसे लंबी नदियां

नदियों के नाम

लंबाई (किमी)

1. सिंधु नदी

2900

2. ब्रह्मपुत्र नदी

2900

3. गंगा नदी

2525

4. गोदावरी नदी

1465

5. कृष्णा नदी

1400

6. यमुना नदी

1376

7. नर्मदा नदी

1312

8.  महानदी नदी

851

9.  कावेरी नदी

800

10.  तापी नदी

724

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 13, 2023, 19:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News