This is an archived article last updated on Apr 18, 2024. The information may be outdated.

Lowest Team Score In IPL: आईपीएल इतिहास के 10 सबसे छोटे टीम स्कोर कौन-से है?

Last Updated: Apr 18, 2024, 12:06 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट जगत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली लीग में से एक है. 20-20 ओवर के इस खेल में क्रिकेट का बहुत ही शानदार रोमांच देखने को मिलता है. यहां हम 2008 से 2024 तक आईपीएल के इतिहास में सबसे कम टीम स्कोर के बारें में बताने जा रहे है.  

आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे कम टीम टोटल
आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे कम टीम टोटल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट जगत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली लीग में से एक है. इस लीग में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी के कई रिकॉर्ड बनते रहते है. क्रिकेट प्रेमी इस लीग को लेकर काफी उत्साहित रहते है. 

आईपीएल का आयोजन भारत के कई बड़े शहरों में हर साल किया जाता है. आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़े टीम स्कोर, सबसे छोटे टीम स्कोर, सर्वाधिक छक्के के रिकॉर्ड बने है. इस आर्टिकल में हम आईपीएल इतिहास के सबसे कम टीम स्कोर की बात करने जा रहे है.  

20 ओवर के इस खेल में क्रिकेट का बहुत ही शानदार रोमांच देखने को मिलता है. यहां हम 2008 से 2024 तक आईपीएल के इतिहास में सबसे कम टीम स्कोर के बारें में बताने जा रहे है. 

यह भी देखें: Highest Team Score In IPL: आईपीएल इतिहास के 7 सबसे बड़े टीम स्कोर कौन-से है?

आईपीएल इतिहास का सबसे कम टीम टोटल:

आईपीएल इतिहास का सबसे कम टीम स्कोर का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के नाम दर्ज है. आईपीएल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आरसीबी को केवल 9.4 ओवर में 49 रन पर आउट कर दिया था. जी अब तक का सबसे कम टीम स्कोर है. 

आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे कम टीम टोटल:

आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे कम टीम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम दर्ज है. आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को साल 2009 में महज 58 रनों पर रोक दिया था. सबसे कम टीम टोटल का रिकॉर्ड किसी भी टीम के लिए बेहद शर्मनाक होता है.  

वहीं आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे छोटे टीम स्कोर का रिकॉर्ड भी राजस्थान रॉयल्स के नाम ही दर्ज है. साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के खिलाफ राजस्थान की पूरी टीम सिर्फ 59 रन ही बना सकी. 

इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) चौथे और पांचवें स्थान पर है, जो 2017 के आईपीएल में क्रमशः 66 और 67 रन पर आउट हो गई थी. 

आईपीएल इतिहास का सबसे छोटे टीम स्कोर:

आईपीएल इतिहास में सबसे कम टोटल पर आउट हो जाना किसी भी टीम के लिए सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड में से एक है. यहां हम आईपीएल के अब तक के 25 सबसे छोटे टीम स्कोर की पूरी लिस्ट प्रस्तुत कर रहे है जिसे आप नीचे लिस्ट में देख सकते है-

रैंक

टीम

स्कोर

ओवर

बनाम

मैच की तारीख

1

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू

49

9.4

कोलकाता नाइट राइडर्स

23 अप्रैल 2017

2

राजस्थान रॉयल्स

58

15.1

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू

18 अप्रैल 2009

3

राजस्थान रॉयल्स

59

10.3

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू

14 मई 2023

4

दिल्ली डेयरडेविल्स

66

13.4

मुंबई इंडियंस

6 मई 2017

5

दिल्ली डेयरडेविल्स

67

17.1

किंग्स इलेवन पंजाब

30 अप्रैल 2017

6

कोलकाता नाइट राइडर्स

67

15.2

मुंबई इंडियंस

16 मई 2008

7

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू

68

16.1

सनराइजर्स हैदराबाद

23 अप्रैल 2022

8

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू

70

17.1

चेन्नई सुपर किंग्स

23 मार्च 2019

9

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू

70

15.0

राजस्थान रॉयल्स

26 अप्रैल 2014

10

किंग्स इलेवन पंजाब

73

15.5

राइजिंग पुणे सुपरजायंट

14 मई 2017

11

कोच्चि टस्कर्स केरल

74

16.3

डेक्कन चार्जर्स

27 अप्रैल 2011

12

चेन्नई सुपर किंग्स

79

15.2

मुंबई इंडियंस

5 मई 2013

13

दिल्ली डेयरडेविल्स

80

19.1

सनराइजर्स हैदराबाद

4 मई 2013

14

राजस्थान रॉयल्स

81

15.2

कोलकाता नाइट राइडर्स

17 अप्रैल 2011

15

डेक्कन चार्जर्स

82

18.3

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू

24 अप्रैल 2010

16

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू

82

15.1

कोलकाता नाइट राइडर्स

18 अप्रैल 2008

17

लखनऊ सुपर जाइंट्स

82

13.5

गुजरात टाइटंस

10 मई 2022

18

दिल्ली डेयरडेविल्स

83

17.3

चेन्नई सुपर किंग्स

18 अप्रैल 2013

19

कोलकाता नाइट राइडर्स

84/8

20.0

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू

21 अक्टूबर 2020

20

दिल्ली डेयरडेविल्स

84

15.4

चेन्नई सुपर किंग्स

21 अप्रैल 2014

21

राजस्थान रॉयल्स

85

16.1

कोलकाता नाइट राइडर्स

7 अक्टूबर 2021

22

मुंबई इंडियंस

87

18.5

सनराइजर्स हैदराबाद

24 अप्रैल 2018

23

दिल्ली डेयरडेविल्स

87

16.1

राजस्थान रॉयल्स

30 मई 2008

24

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू

87

15.2

चेन्नई सुपर किंग्स

20 अप्रैल 2009

25

मुंबई इंडियंस

87

12.5

किंग्स इलेवन पंजाब

10 मई 2011

आरसीबी का शर्मनाक रिकॉर्ड:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू की टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल का टाइटल नहीं जीत पाई है. सबसे छोटे टीम स्कोर की बात करें तो आईपीएल के अब तक के सबसे छोटे टीम स्कोर में छः सबसे छोटे टीम स्कोर आरसीबी के नाम दर्ज है. 

यह भी देखें: IPL 2024: आईपीएल में किसने फेंकी थी पहली गेंद, किसने लिया था पहला विकेट और किसने जड़ा था पहला छक्का

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 18, 2024, 12:06 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News