भारत की प्रमुख पर्वत श्रेणियां कौन-सी हैं, यहां पढ़ें

भारत दुनिया का विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला देश है। साथ ही यह विशाल और भौगोलिक दृष्टि से विविध भी है, जिसमें अनेक पर्वत श्रेणियां पाई जाती हैं। ये पर्वत श्रेणियां न केवल भौगोलिक और पर्यावरणीय महत्त्व रखती हैं, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इस लेख के माध्यम से हम भारत की प्रमुख पर्वत श्रेणियों के बारे में जानेंगे। 

Aug 21, 2024, 19:10 IST
भारत की पर्वत श्रेणियां
भारत की पर्वत श्रेणियां

भारत दुनिया का विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला देश है। साथ ही यह विशाल और भौगोलिक दृष्टि से विविध भी है, जिसमें अनेक पर्वत श्रेणियां पाई जाती हैं। ये पर्वत श्रेणियां न केवल भौगोलिक और पर्यावरणीय महत्त्व रखती हैं, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। भारत में अलग-अलग दिशाओं में हमें अलग-अलग पर्वत श्रेणियां देखने को मिलती हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत की प्रमुख पर्वत श्रेणियां कौन-सी हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

 

हिमालय पर्वत श्रेणियां 

स्थान: उत्तर भारत

यह बात हम सभी जानते हैं कि हिमालय दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी है, जिसमें माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) भी शामिल है। हिमालय श्रेणी भारत, नेपाल, भूटान, और चीन में फैली हुई है। हिमालय न केवल भारत की जलवायु को प्रभावित करता है, बल्कि यहां से गंगा, यमुना, और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों का भी उद्गम होता है।

अरावली पर्वत श्रेणी

स्थान: राजस्थान और हरियाणा

अरावली भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी है, जिसकी ऊंचाई अन्य पर्वत श्रेणियों की तुलना में कम है। हालांकि, इसका भूगौलिक और ऐतिहासिक महत्त्व है। इसकी सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर, जो माउंट आबू में है।

विंध्याचल पर्वत श्रेणी

स्थान: मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश

विंध्याचल पर्वत श्रेणी उत्तरी और दक्षिणी भारत को विभाजित करती है। यह श्रेणी अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

सतपुड़ा पर्वत श्रेणी

स्थान: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात

सतपुड़ा पर्वत श्रेणी मध्य भारत का हिस्सा है और यह विंध्याचल पर्वत श्रेणी के समानांतर चलती है। इस श्रेणी को हम यहां के जंगलों और वन्यजीवों के लिए जानते हैं। यहां की प्रमुख और सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ है।

पश्चिमी घाट (सह्याद्री)

स्थान: महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु

पश्चिमी घाट भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है। खास बात यह है कि इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता भी प्राप्त है। यहां की प्रमुख चोटियों की बात करें, तो अनैमुदी, महाबलेश्वर और नीलगिरी है। 

पूर्वी घाट

स्थान: ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु

पूर्वी घाट पश्चिमी घाट के समानांतर है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसकी ऊंचाई पश्चिमी घाट की तुलना में कम है। यहां की प्रमुख चोटियों की बात करें, तो यह अराकू घाटी और महेन्द्रगिरि है।

काराकोरम पर्वत श्रेणी

स्थान: जम्मू और कश्मीर

काराकोरम पर्वत श्रेणी हिमालय के उत्तर-पश्चिम का हिस्सा है। खास बात यह है कि यहां स्थित सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है। इस श्रेणी में के-2 (8,611 मीटर) सबसे ऊंची चोटियों में शामिल है।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की पांच बड़ी नदियों की सूची, यहां देखें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News