उत्तर प्रदेश की पांच बड़ी नदियों की सूची, यहां देखें

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी है। यह अपने यहां की विविध संस्कृति और समृद्ध इतिहास के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। खास बात यह है कि यहां के इतिहास और संस्कृति में यहां की नदियों का भी अहम योगदान है, जिनके किनारे प्रदेश की अनूठी परंपराओं का जन्म हुआ। इस कड़ी में हम उत्तर प्रदेश की पांच बड़ी नदियों के बारे में जानेंगे। 

Aug 21, 2024, 16:26 IST
यूपी की प्रमुख नदियां
यूपी की प्रमुख नदियां

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी है। यह अपने यहां की विविध संस्कृति और समृद्ध इतिहास के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।

खास बात यह है कि यहां के इतिहास और संस्कृति में यहां की नदियों का भी अहम योगदान है, जिनके किनारे प्रदेश की अनूठी परंपराओं का जन्म हुआ। प्रदेश में अलग-अलग दिशाओं में अलग-अलग नदियों का प्रवाह होता है। वहीं, इनमें से एक नदी ऐसी भी है, जिसका उद्गम उत्तर प्रदेश में ही होता है। इस कड़ी में हम उत्तर प्रदेश की पांच बड़ी नदियों के बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नदी

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नदी के बारे में बात करें, तो यह गंगा नदी है। गंगा नदी उत्तराखंड में अपना सफर पूरा करने के बाद बिजनौर जिले से प्रदेश में प्रवेश करती है और इसके बाद गाजीपुर जिले से होते हुए निकल जाती है।

गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है, जिसमें एक हजार से अधिक किलोमीटर का सफर यह सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही पूरा कर लेती है। यहां गंगा किनारे कई प्रमुख शहर बसे हुए हैं, जिसमें वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, भदोही, हापुड़ और बलिया प्रमुख हैं। 

यमुना नदी 

यमुना नदी उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे प्रमुख नदी है। यह नदी उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में अपना सफर पूरा करने के बाद उत्तर प्रदेश में पहुंचती है। यहां पहुंचने के बाद यह नदी विभिन्न जिलों से होते हुए अंत में प्रयागराज पहुंचती है और यहां यह गंगा नदी के संग मिल जाती है। इस नदी की कुल लंबाई की बात करें, तो यह 1376 किलोमीटर लंबी है, जिसमें से यह अधिकांश उत्तर प्रदेश में बहती है।

रामगंगा नदी

रामगंगा नदी उत्तराखंड से निकलती और आगे का सफर उत्तर प्रदेश में पूरा करती है। यह कन्नौज के पास गंगा नदी में मिल जाती है। इसकी कुल लंबाई की बात करें, तो यह 590 किलोमीटर लंबी है, जो कि यूपी में अपना अधिकांश सफर पूरा करती है। 

गोमती नदी

गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश में ही होता है। यह पीलीभीत जिले में फुलहर झील से निकलती है और यहां से निकलने के बाद यह विभिन्न जिलों से होते हुए गाजीपुर के पास गंगा नदी में मिल जाती है। इस नदी की कुल लंबाई 940 किलोमीटर है। 

सरयू नदी

सरयू नदी का उद्गम तिब्बत में स्थित राक्षसताल से होता है। यहां से निकलने के बाद यह नदी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवाहित होती है। यूपी का मशहूर जिला अयोध्या भी इसी नदी के किनारे बसा हुआ है। इस नदी की कुल लंबाई 1080 किलोमीटर है, जिसमें से कुछ भाग यूपी में प्रवाहित होता है। इसके अतिरिक्त चंबल, राप्ती और गंडक भी यहां की बड़ी और प्रमुख नदियों में शामिल हैं। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे कम गर्मी पड़ती है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News