उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है आम का शहर, जानें
उत्तर प्रदेश उत्तर भारत में प्रमुख राज्यों में आता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या के साथ-साथ सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां की संस्कृति और अनूठी परंपराएं भारत के इस राज्य को देश के अन्य राज्यों से अलग बनाती है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले को हम आम के शहर के रूप में भी जानते हैं। कौन-सा है यह शहर और क्या है इसके पीछे की वजह, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 231 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की आबादी की करीब साढ़े 16 फीसदी थी।
यह बात हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाले राज्य है। यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो कि इसे विशेष राज्य का दर्जा देने में मदद करती है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले को हम आम के शहर के रूप में भी जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश को पूर्व में हम संयुक्त प्रांत के नाम से जानते थे। हालांकि, देश के आजाद होने पर इसका नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया। 24 जनवरी, 1950 को राज्य का गठन हुआ और हर 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के इस राज्य में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके अलावा यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 351 तहसील और 17 नगर निगम हैं।
प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। साथ ही यहां सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।

कौन-सा जिला है आम का शहर
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश के किस जिले को हम आम के शहर के रूप में भी जानते हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश की राजधानी यानि कि लखनऊ को हम आम के शहर के रूप में भी जानते हैं।
पढ़ेंः भारत के तीन सबसे अधिक जिले वाले राज्य कौन-से हैं, जानें
क्यों कहा जाता है आम का शहर
लखनऊ में आम की खेती बड़े स्तर पर होती है। यहां आम की कुछ प्रमुख फसलों की बात करें, तो लखनऊ सफेदा, लखनऊ चौसा, लखनऊ लंगड़ा और रामकेला यहां की प्रमुख आम किस्में हैं। इसके अलावा लखनऊ को हम दशहरी आम के लिए भी जानते हैं। यही वजह है कि आम की इतनी किस्में मिलने कारण इस शहर को आम का शहर भी कहा जाता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.