राज्यसभा में कितनी होती है अधिकतम सदस्यों की संख्या, जानें

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जिसका संविधान पूरी दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारत के संविधान की मूल कॉपी आज भी संसद भवन में रखी हुई है। भारत की संसद तीन महत्त्वपूर्ण अंगों से मिलकर बनी हुई है, जिसमें राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा है। इस लेख में हम भारत की राज्यसभा के बारे में जानेंगे। 

Sep 6, 2024, 17:04 IST
राज्यसभा की अधिकतम सीटें
राज्यसभा की अधिकतम सीटें

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जिसका संविधान पूरी दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारत के संविधान की मूल कॉपी आज भी संसद भवन में रखी हुई है। भारत की संसद तीन महत्त्वपूर्ण अंगों से मिलकर बनी हुई है, जिसमें राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा है।

इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत की राज्यसभा में अधिकतम सदस्यों की संख्या कितनी है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत की राज्यसभा और इसके सदस्यों की पात्रता व अन्य महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर नजर डालेंगे। 

कब हुई थी राज्यसभा की स्थापना

राज्यसभा को पूर्व में राज्य परिषद् बोला जाता था, जिसकी स्थापना मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार 1919 के तहत हुई थी। भारत के संविधान में अनुच्छेद 79 है, जिसमें कहा गया है कि संघ के लिए एक संसद होगी, जो राष्ट्रपति और दोनों सदनों से मिलकर बनी होगी। 

किस अनुच्छेद में है राज्यसभा का जिक्र

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 में राज्यसभा के गठन के प्रावधान का जिक्र किया गया है। वहीं, अनुच्छेद 81 में लोकसभा के गठन के प्रावधान का जिक्र है। 

कितने वर्ष का होता है कार्यकाल

यह बात हम सभी जानते हैं कि लोकसभा सदस्यों का कार्यकाल पूरे पांच वर्ष का होता है। इसके बाद लोकसभा चुनाव होते हैं, जो कि जनता द्वारा चयनित होकर लोकसभा पहुंचते हैं। वहीं, राज्यसभा में सदस्यों का कार्यकाल पांच नहीं, बल्कि छह वर्ष का होता है। हालांकि, इसमें से एक-तिहाई सदस्यों का चुनाव हर दूसरे वर्ष में होता है। 

राज्यसभा में अधिकतम सीटों की संख्या

राज्यसभा में अधिकतम सीटों की संख्या की बात करें, तो इनकी अधिकतम संख्या 250 है। हालांकि, वर्तमान में यह संख्या 245 है। इसमें से 12 सदस्यों का चुनाव राष्ट्रपति द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा से जुड़े लोगों से किया जाता है। 

यहां समझें राज्यसभा की सीटों का गणित

राज्यसभा में कुल 245 सीटों में से 225 सीटें राज्यों की होती है। वहीं, 3 सीटों का चुनाव दिल्ली, 1 सीट पुडुचेरी और 4 सीटें जम्मू-कश्मीर से हैं। वहीं, 12 सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों से होते हैं। इस प्रकार वर्तमान में भारत में कुल 245 राज्यसभा सदस्य हैं। 

राज्यसभा के सदस्यों की अर्हता

-व्यक्ति भारत का नागरिक हो।

-30 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।

-किसी लाभ पद पर न हो।

-विकृत मस्तिष्क का न हो।

-यदि संसद द्वारा कुछ और अर्हताएं निर्धारित होती हैं, तो उसे पूरा करना जरूरी है।

कौन करता है राज्यसभा सदस्यों का चुनाव

राज्यसभा सदस्यों का चुनाव सीधे जनता द्वारा नहीं किया जाता है, बल्कि इनका चुनाव जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। सदस्यों का चुनाव विधानसभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News