This is an archived article last updated on Jun 11, 2024. The information may be outdated.

Modi Cabinet Minister List: मोदी कैबिनेट में यह बनीं सबसे युवा महिला मंत्री, यहां देखें सभी महिला मंत्रियों की लिस्ट

Last Updated: Jun 11, 2024, 13:45 IST

Modi Cabinet Minister List: नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। उनके साथ अन्य 71 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ लेकर मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। ऐसे में इस बार मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को भी जगह मिली है। इस कड़ी में कैबिनेट में सबसे युवा महिला मंत्री की भी चर्चा है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि कैबिनेट में किस महिला मंत्री को कौन-सा पद मिला है। 

मोदी कैबिनेट महिला मंत्रिमंडल
मोदी कैबिनेट महिला मंत्रिमंडल

Modi Cabinet Minister List: नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। उनके साथ अन्य 71 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ लेकर मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इस बार मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को भी जगह मिली है, जिसकी सियासी गलियारे में चर्चा तेज है। इस कड़ी में कैबिनेट में सबसे युवा महिला मंत्री की भी चर्चा है।

वहीं, मंत्रिमंडल में पुराने हाथों में महत्त्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। मोदी मंत्रिमंडल महिला सशक्तिकरण को लेकर भी चर्चा में रहता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि कैबिनेट में किस महिला मंत्री को कौन-सा पद मिला है। 

कितनी महिला सांसदों ने ली मंत्री की शपथ

मोदी कैबिनेट 3.0 में इस बार कुल 7 महिला सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

निर्मला सीतारमण

मोदी कैबिनेट 3.0 ने एक बार फिर निर्मला सीतारमण पर भरोसा जताया है। उन्हें इस बार भी मंत्रिपरिषद् में जगह दी गई है और वित्त मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। वह रक्षा और वित्त जैसे विभागों की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

अन्नपूर्णा देवी

अन्नपूर्णा देवी पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद में शामिल थीं। हालांकि, 5 साल पहले उन्होंने  राजद का दामन छोड़ भाजपा का हाथ थामा। झारखंड की कोडरमा सीट से चुनाव जीतने के बाद वह सांसद पहुंची हैं। इस बार उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की कमान सौंपी गई है।

शोभा करंदलाजे

शोभा करंदलाजे कर्नाटक से चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं। वह मोदी के दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री पद पर रहते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। ऐसे में उन्हें इस बार उन्हें एमएसएमई मंत्रालय सौंपा गया है।

नीमूबेन बमभानिया

नीमूबेन साल 2004 में भाजपा में शामिल हुई थीं। वह गुजरात के भावनगर से चुनाव जीतकर संसद भवन पहुंची हैं। वह एक पूर्व शिक्षक भी रही हैं और उनके पति भावनगर में एक स्कूल चलाते हैं। उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर राज्य मंत्री के रूप में उपभोक्ता मंत्रालय सौंपा गया है। 

अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है। वह पहले भी राज्य मंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। इस बार उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रसायन व उर्वरक मंत्रालय की कमान सौंपी गई है।

सावित्री ठाकुर 

सावित्री ठाकुर ने मध्यप्रदेश की धार लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई हैं। उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सौंपा गया है। 

रक्षा खडसे

रक्षा खडसे मोदी कैबिनेट महिला मंत्रिमंडल में सबसे युवा मंत्री हैं। वह वर्तमान में 37 साल की हैं, लेकिन इससे पहले वह 26 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। वर्तमान में उन्हें युवा मामले और खेल मंत्रालय की कमान सौंपी गई है।

पढ़ेंः Modi Cabinet Ministers List 2024: मोदी 3.0 में किस सांसद को मिला कौन-सा मंत्रालय, यहां देखें पूरी लिस्ट

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 11, 2024, 13:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News