कौन से हैं भारत के सबसे महंगे घर और क्या है कीमत, जानें
किसी भी व्यक्ति का सपना एक अपना घर होता है। व्यक्ति अपनी आय के हिसाब से अपने सपनों का घर बनाता है। इसके अलावा भारत में कुछ ऐसे घर हैं, जिनकी गिनती भारत के सबसे महंगे घरों में होती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत के कुछ प्रमुख बड़े घर व उनके मालिकों के बारे में बताएंगे।
हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह अपने परिवार के साथ किसी बड़े और अच्छे घर में रहे। लोग इसके लिए अपने जीवन की गाढ़ी कमाई को घर बनाने में लगा देते हैं। हालांकि, बढ़ती महंगाई और जनसंख्या के बीच घरों का दायरा सिमटा है। लोग फ्रीहोल्ड प्रोपर्टी से फ्लैट की ओर बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि अब बहुमंजिला इमारतों में लोग अपना आशियाना तलाश रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच क्या आपको भारत के सबसे बड़े और महंगे घरों के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के सबसे महंगे घर व उनके मालिकों के बारे में जानेंगे।
भारत के सबसे महंगे घर
Antilia

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 1.20 एकड़ में बना यह घर भारत का सबसे प्रसिद्ध घर है, जो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का घर है। यह घर भारत का सबसे महंगा घर है। इस घर के लोकेशन की बात करें, तो यह मुंबई के सबसे महंगे रोड में शामिल ऑल्टमाउंट रोड पर स्थित है। वहीं, 27 मंजिला इस घर में सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही इसकी छत पर हेलीपेड की भी सुविधा दी गई है। इस घर की अनुमानित कीमत 12,000 करोड़ तक बताई जाती है। मुंबई घूमने वाले कई लोग विशेषतौर पर इस घर को देखने के लिए पहुंचते हैं। साथ ही इस घर के सामने सेल्फी भी खींचते हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों की वजह से इस घर के सामने किसी भी व्यक्ति को रूकने नहीं दिया जाता है।
JK House
जेके हाउस भी मुंबई में स्थित है। वहीं, यह घर मुकेश अंबानी के घर के नजदीक ऑल्टमाउंट रोड पर है। सबसे ऊंची इमारतों में शामिल यह घर रायमंड ग्रुप के मालिक गौतम सिंघानिया का है। वहीं, इस घर की अनुमानित कीमत 6,000 करोड़ तक बताई जाती है।
Abode
मुंबई में बना यह घर मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी का है। इस घर की उंचाई 70 मीटर है, जो कि 16,000 वर्ग फीट में बना हुआ है। 17 मंजिल वाला यह घर पहले मुकेश अंबानी और उनके परिवार का भी हुआ करता था। हालांकि, बाद में वह अपने नए घर Antilia में शिफ्ट हो गए। इस घर की अनुमानित कीमत 5,000 करोड़ रुपये है।
Jindal House
जिंदल हाउस भी मुंबई में स्थित है। यह घर बड़े उद्योगपति और JSW के मालिक सज्जन जिंदल का है। वह इस्पात, ऊर्जा और खनन के क्षेत्र में बड़ा नाम हैं। समुद्र के सामने करीब 3 एकड़ में बना यह घर यूरोपियन डिजाइन में बनाया गया है। वहीं, इस घर की अनुमानित कीमत 500 करोड़ रुपये तक बताई जाती है।
Jatia House

मुंबई में स्थित यह घर बिजनेस टाइकून कहे जाने वाले कुमार मंगलम बिरला का है, जो कि आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन हैं। इसके साथ ही वह बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के वाइस चांसलर और IIM अहमदाबाद के चेयरमैन हैं। उन्होंने इस घर को एमपी जटिया के बेटे अरूण एम और श्याम एम से 425 करोड़ रुपये की नीलामी में खरीदा था। विंटेज हाउस की श्रेणी में शामिल इस घर को खरीदने के लिए कई खरीददार सामने आए थे, लेकिन बिरला ने सभी को पीछे छोड़ते हुए इस घर की सबसे अधिक बोली लगाई थी।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.