This is an archived article last updated on Mar 12, 2024. The information may be outdated.

भारत के तीन सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य कौन-से हैं, जानें

Last Updated: Mar 12, 2024, 12:39 IST

भारत अपनी विविध और सरस-संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। भारत की बढ़ती जनसंख्या के साथ हमारा देश अब जनसंख्या के मामले में पहले पायदान पर आ गया है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के तीन सबसे अधिक आबादी वाले राज्य कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य
सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य

भारत विविधताओं का देश है, जहां की सरस-संस्कृति और अनूठी परंपराएं भारत को अन्य राज्यों से अलग बनाती हैं। यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी भारत के अलग-अलग राज्यों का रूख करते हैं।

वहीं, भारत की लगातार बढ़ती जनसंख्या के आंकड़े के साथ अब भारत जनसंख्या के मामले में पहले पायदान पर आ गया है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इस बीच अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनसंख्या के आंकड़े अलग-अलग हैं।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के तीन सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें

 

साल 2011 में हुई थी आखिरी जनगणना

भारत में हर 10 साल में जनगणना की जाती है। ऐसे में आखिरी बार साल 2011 में जनगणना की गई थी। इसके बाद साल 2021 में जनगणना होनी थी, लेकिन कोविड व अन्य कारणों की वजह से जनगणना नहीं हो सकी थी। हालांकि, अब लोकसभा चुनाव के बाद जनगणना होने की उम्मीद है। वर्तमान में भारत की जनसंख्या 140 करोड़ से अधिक है।

सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य

भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य  उत्तर प्रदेश है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है, जहां कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं। इसके साथ ही यहां  17 नगर निगम, 822 सामुदायिक विकास खंड और 437 नगर पंचायत हैं।

 

दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य 

भारत के दूसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य की बात करें, तो यह महाराष्ट्र राज्य है, जो कि पश्चिमी घाट में स्थित है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 11,23,72,972 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की 9.28 फीसदी है। 

 

तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य

भारत के तीसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य की बात करें, तो यह बिहार है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 10,38,04,637 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत का 8.58 फीसदी है। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः भारत के पश्चिमी घाट में कितने राज्य हैं शामिल, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 12, 2024, 12:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News