This is an archived article last updated on Mar 11, 2024. The information may be outdated.

भारत के पश्चिमी घाट में कितने राज्य हैं शामिल, जानें

Last Updated: Mar 11, 2024, 13:05 IST

भारत के उत्तर में हिमालय है, तो दक्षिण दिशा की ओर पूर्व और पश्चिम में गहरे समुद्र हैं। वहीं, पश्चिम के कुछ हिस्सों में गहरी घाटियां और रेगिस्तान भी शामिल है। आपने अक्सर पश्चिमी और पूर्वी घाटों के बारे में पढ़ा होगा, जहां से कई नदियां गुजरती हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि पश्चिमी घाट क्या हैं और भारत के कितने राज्य पश्चिमी घाट में आते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत का पश्चिमी घाट
भारत का पश्चिमी घाट

भारत में जब बात उत्तर की होती है, तो हिमालय का जिक्र होता है। वहीं, जब बात दक्षिण की होती है, तो इसमें पश्चिमी और पूर्व घाटों का होता है, जिनके एक तरफ गहरे समुद्र हैं। आपने अक्सर कई लेखों और किताबों में इन दो घाटों के बारे में पढ़ा और सुना होगा।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का पश्चिमी घाट क्या है और यह घाट कितने राज्यों से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही इसका महत्त्व क्या है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

क्या हैं पश्चिमी घाट

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि पश्चिमी घाट क्या होते हैं, तो आपको बता दें कि भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत श्रृंखला को हम पश्चिमी घाट या साहाद्रि पर्वत के नाम से भी जानते हैं। यह पर्वत श्रृंखला उत्तर से दक्षिण की ओर 1600 किलोमीटर लंबी है। जैव विविधता के लिए यह पर्वत श्रृंखता अति महत्त्वपूर्ण है, जिस वजह से विश्व में इसका स्थान 8वां है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें



विश्व धरोहर में 39 स्थान

आपको बता दें कि पश्चिमी घाट पर कई प्राचीन और समृद्ध शहर बसे हुए हैं। ऐसे में साल 2012 में यूनेस्कों की ओर से पश्चिमी घाट के राज्यों में स्थित कुल 39 स्थानों को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया था। 

 

पश्चिमी घाट में कितने राज्य हैं शामिल

अब सवाल है कि पश्चिमी घाट में कितने राज्य शामिल हैं, तो आपको बता दें कि पश्चिमी घाट में कुल 6 राज्य आते हैं। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडू है। 

पश्चिमी घाट का महत्त्व

अब सवाल यह भी बनता है कि आखिर पश्चिमी घाट का महत्त्व क्या है, तो आपको बता दें कि प्रायद्वीपीय भारत की तीन प्रमुख नदियां का उद्गम स्थल भी पश्चिमी घाट से ही होता है। ये प्रमुख नदियां गोदावरी, कावेरी और कृष्णा हैं। इन तीन नदियों से प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में पानी की आपूर्ति होती है। 

 

पश्चिमी घाट का प्रमुख पर्यटन स्थल

पश्चमी घाट के प्रमुख पर्यटन स्थल की बात करें, तो यह ऊटी है, जो कि अपने यहां के वनों के लिए जाना जाता है। ऊटी भारत का प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस वजह से यहां कई बॉलीवुड हॉरर फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन के अन्य लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और जानें की भारत में आलू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन-सा है।

 

पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 11, 2024, 13:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News