भारत का सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
भारत एक कृषि प्रधान देश है, यह बात हम बचपन से ही किताबों में पढ़ते आ रहे हैं। देश की अधिकांश आबादी प्राथमिक क्षेत्र में कार्यरत है, जिसमें कृषि आता है। वहीं, भारतीय कृषि में अलग-अलग फसलों का उत्पादन किया जाता है, जिसमें आलू की फसल प्रमुख फसलों में से एक है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का ऐसा कौन-सा राज्य है, जो आलू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में कृषि की अलग-अलग फसलें मौजूद हैं, जिसमें रबी, खरीफ और जायद की फसलें शामिल हैं। इन्हीं फसलों का हिस्सा है आलू, जो कि भारतीय घरों की प्रमुख सब्जी में से एक है। अमूमन सभी घरों में हमें आलू की उपयोग देखने को मिल जाएगा, नतीजन आलू की मांग भी अधिक है।
इस मांग को पूरा करने के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों में आलू का उत्पदान किया जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में आलू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
रबी या खरीफ, कौन-सी फसल है आलू
यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत में तीन तरह की फसलों का उत्पादन होता है, जिसमें रबी, खरीफ और जायद की फसल शामिल है। हालांकि, अब सवाल है कि आलू कौन-सी फसल है। आपको बता दें कि आलू शरद ऋतु की फसल है, यानि कि यह एक रबी फसल है। आलू की फसल समय के हिसाब से अन्य फसलों की तुलना में अधिक उपज वाली फसल है। यही वजह है कि इस फसल को हम अकाल नाशक फसल के रूप में भी जानते हैं।
पढ़ेंः भारत में किस फसल से संबंधित है कौन-सी क्रांति, जानें
भारत का सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य
अब सवाल है कि भारत का सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य कौन-सा है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य है। यहां की मिट्टी और जलवायु आलू की खेती के लिए उपयुक्त है। ऐसे में राज्य में सबसे अधिक आलू का उत्पादन होता है।

कितना होता है आलू का उत्पादन
उत्तर प्रदेश में कुल आलू उत्पादन की बात करें, तो यहां देश का करीब 30 फीसदी आलू का उत्पादन होता है, जिसके बाद अलग-अलग राज्यों में आलू की आपूर्ति भी की जाती है। वर्तमान में भारत में करीब 260 लाख टन आलू का उत्पादन हो रहा है।
आलू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य
अब सवाल है कि भारत का दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य कौन-सा है, तो आपको बता दें कि दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल है। यहां करीब 24 फीसदी आलू का उत्पादन होता है।
तीसरे पायदान पर यह राज्य
भारत में आलू उत्पादन को लेकर तीसरे सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो तीसरे पायदान पर बिहार राज्य है। यहां करीब देश का करीब 18 फीसदी आलू का उत्पादन होता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.