साल 2023 में Google पर सबसे अधिक खोजे गए ये सेलिब्रिटी, देखें लिस्ट
इस लेख के माध्यम से साल 2023 में Google पर सबसे अधिक खोजे गए सेलिब्रिटी की सूची दी गई है। जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
साल 2023 को बीतने को है और कुछ दिनों बाद साल 2024 का आगाज हो जाएगा। ऐसे में यह वर्ष अपने साथ कई घटनाओं और खट्टी-मिठ्ठी यादों को लेकर जा रहा है। इस कड़ी में साल 2023 में सर्च इंचन Google पर कई हस्तियों को लोगों ने खोजा। इस लेख के माध्यम से 2023 में गूगल पर सबसे अधिक सर्च किए गए सेलीब्रेटिज की लिस्ट दी गई है। जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
पढ़ेंः भारत में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
कायरा अडवाणी
Google पर पहले नंबर पर सबसे अधिक बॉलीवुड अभिनेत्री कायरा आडवाणी सर्च की गई हैं। कायरा महिला सशक्तिकरण के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म शेरशाह चर्चाओं में रही थी। इससे पहले वह कबीर सिंह फिल्म में भी अभिनय कर चुकी हैं।
शुभमन गिल
Google पर दूसरे नंबर पर सबसे अधिक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी शुभमन गिल सर्च किए गए हैं। गिल कम समय में भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैचों में पारी खेलकर अपना लोहा मनवाया है।
रचिन रविंद्र
रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड की ओर से खेलने वाले क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल ही में विश्व कप में दमदार पारी खेलकर अपना लोहा मनवाया था।
मोहम्मद शमी
Google पर इस वर्ष भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शमी को भी लोगों ने खूब सर्च किया है। शमी अपने यॉर्कर और रिवर्स बॉलिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, जिनकी गिनती सबसे बेहतर गेंदबाजों में होती है।
एल्विश यादव
यूट्यूबर एल्विश यादव भी गूगल पर पांचवें स्थान पर सबसे अधिक सर्च किए गए हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को जीतकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

सिद्वार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा गूगल सर्च पर छठे पायदान पर जगह बनाने में सफल रहे हैं। वह इस वर्ष बॉलीवुड अभिनेत्री कायरा आडवाणी के साथ शादी करने के बाद काफी चर्चाओं में रहे थे।
ग्लैन मैक्सवैल
ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने वाले ग्लैन मैक्सवैल गूगल सर्च में सातवें स्थान पर जगह बनाने में सफल रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना दोहरा शतक बनाकर एक यादगार पारी खेली थी।
डैविड बैकहम
फुटबॉल की दुनिया में डैविड बैकहम बड़ा नाम है। अपनी जर्सी पर 7 नंबर के साथ विशेष पहचान रखने वाले डैविड विभिन्न लीग के विजेता हैं। लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय होने की वजह से वह गूगल सर्च की लिस्ट में आठवें पायदान पर हैं।
सूर्यकुमार यादव
भारतीय क्रिकेट टीम में अपने बल्ले का जादू दिखाने वाले सूर्यकुमार यादव को भी लोगों ने गूगल पर खूब सर्च किया है। इस लिस्ट में वह नौवें पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
ट्रैविस हैड
ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने वाले ट्रैविस हैड अपनी दमदार पारियों के लिए जाने जाते हैं। साल 2023 में लोगों ने उन्होंने गूगल पर खूब सर्च किया है। इस लिस्ट में वह 10वें पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। ट्रैविस अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ फिल्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.