दिल्ली का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, पढ़ें
देश के इतिहास में दिल्ली के इतिहास को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि, देश में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं में दिल्ली का विशेष योगदान रहा है। इस शहर को सात बार बसाया गया और सात बार उजाड़ा गया। बदलते समय के साथ यहां कई बदलाव हुए और अंत में जिलों का गठन किया गया। आपने दिल्ली के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दिल्ली का सबसे छोटा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दिल्ली को शहरों का शहर कहा जाता है, जहां विविध संस्कृति का मिश्रण देखने को मिल जाएगा। इसकी प्रमुख वजह यहां रहने वाले लोग हैं, जो कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आकर यहां रह रहे हैं। ऐसे में यहां त्योहार के हर रंग देखने को मिलते हैं।
दिल्ली को सात बार बसाया गया और सात बार उजाड़ा गया। समय के साथ-साथ दिल्ली में कई चीजें बदली और नई चीजों के साथ दिल्ली का भी परिसीमन किया गया। इसके तहत यहां पर अलग-अलग जिलों का गठन किया गया है। आपने दिल्ली के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दिल्ली का सबसे छोटा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः दिल्ली का सबसे साक्षर जिला कौन-सा है, जानें
क्या है सबसे छोटे जिले की परिभाषा
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि हम किसी भी जिले को किस पैरामीटर पर सबसे छोटा मान रहे हैं। यहां यह बात जानना जरूरी है कि सबसे छोटा जिले को पहले पैमाने पर क्षेत्रफल और दूसरे पैमाने पर जनसंख्या के हिसाब से मापा जाता है।
दिल्ली में कुल कितने जिले हैं
यहां भी यह भी जानना जरूरी है कि दिल्ली में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में कुल 11 प्रशासनिक जिले और 33 तहसील हैं। हालांकि, साल 1991 में जनगणना के समय दिल्ली में कुल एक जिला हुआ करता था। इसके बाद 1996 में गजट नोटिफिकेशन के द्वारा सरकार ने 9 जिले और 27 सब-डिविजन की घोषणा की थी।

क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा जिला
दिल्ली में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा जिला मध्य जिला है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह केवल 25 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके पूर्व में यमुना नदी बहती है। वहीं, दिल्ली के इस जिले में ही एतिहासिक लाल किला स्थित है, जो कि विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल है।
जनसंख्या के हिसाब से सबसे छोटा जिला
दिल्ली में जनसंख्या के हिसाब से सबसे छोटा जिला नई दिल्ली है। यह जिला ही भारत की राजधानी है, जिसे एडवीन लुटियंस और हर्बट बेकर द्वारा बसाया गया था। साल 2011 में यहां की कुल जनसंख्या 142,004 दर्ज की गई थी।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.