This is an archived article last updated on Nov 16, 2023. The information may be outdated.

दिल्ली का सबसे साक्षर जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Nov 16, 2023, 18:55 IST

देश के दिल की बात करें, तो वह राज्यों में मध्य प्रदेश को कहा जाता है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली देश का दिल है, जहां विभिन्न संस्कृतियों और अनूठी परंपराओं का मिश्रण देखने को मिल जाता है। वर्तमान में दिल्ली में 11 प्रशासनिक जिले हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दिल्ली का सबसे साक्षर जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

दिल्ली का सबसे साक्षर जिला
दिल्ली का सबसे साक्षर जिला

भारत में यदि देश के दिल की बात होती है, तो राज्यों में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश का नाम लिया जाता है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली का नाम आता है। यह वही दिल्ली है, जिसे सात बार बसाया गया और सात बार उजाड़ा गया। प्राचीन समय में यह कहावत भी थी, जो दिल्ली का सुल्तान बनेगा, वह ही हिंदुस्तान का सुल्तान होगा।

आज वर्तमान में पूरे देश की सरकार दिल्ली से ही चलती है। दिल्ली को स्मार्ट सिटी में गिना जाता है, जो कि एडवांस सिटी का रूप ले चुकी है। वर्तमान में दिल्ली में कुल 11 प्रशासनिक जिले हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं दिल्ली का सबसे पढ़ा-लिखा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

 

पढ़ेंः भारत के 5 सबसे कम पढ़े-लिखे जिले कौन-से हैं, जानें



दिल्ली में कुल कितने जिले हैं

दिल्ली में वर्तमान में 11 प्रशासनिक जिले हैं। हालांकि, साल 2011 में हुई जनगणना के दौरान दिल्ली में 9 जिले हुआ करते थे, जो कि सितंबर 2012 के बाद से 11 हो गए थे। ऐसे में 2011 में दिल्ली के 9 जिलों में साक्षरता दर दर्ज की गई थी। 

 

दिल्ली का सबसे कम साक्षर जिला कौन-सा है

दिल्ली के सबसे कम साक्षर जिले की बात करें, तो इसमें सबसे ऊपर उत्तर- पूर्वी जिले का नाम आता है। साल 2011 में यहां की साक्षरता दर 83.09 फीसदी दर्ज की गई थी। आपको बता दें कि यह जिला देश में सबसे घनी आबादी वाला जिला भी है।

 

दिल्ली का सबसे अधिक साक्षर जिला कौन-सा है

दिल्ली के सबसे अधिक साक्षर जिले की बात करें, तो इसमें सबसे ऊपर पूर्वी जिले का नाम आता है। यहां साल 2011 में कुल साक्षरता दर 89.31 फीसदी दर्ज की गई थी। उस समय यहां की जनसंख्या 17,09,346 दर्ज की गई थी। 

 

दिल्ली का दूसरा सबसे साक्षर जिला कौन-सा है

दिल्ली के दूसरे सबसे साक्षर जिले की बात करें, तो वह नई दिल्ली जिला है। नई दिल्ली जिला भारत की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यहां की कुल साक्षरता दर 88.34 फीसदी दर्ज की गई थी। 

 

दिल्ली का तीसरा सबसे साक्षर जिला

दिल्ली के तीसरे सबसे साक्षर जिले की बात करें, तो इस लिस्ट में दक्षिण-पश्चिम जिले का नाम आता है। इस जिले की कुल साक्षरता दर 88.28 फीसदी दर्ज की गई थी। 

 

दिल्ली का चौथा सबसे साक्षर जिला

दिल्ली के चौथे सबसे साक्षर जिले की बात करें, तो वह पश्चिमी जिला है। यहां की कुल साक्षरता दर 86.98 फीसदी दर्ज की गई थी। 

 

दिल्ली का पांचवा सबसे साक्षर जिला

दिल्ली के पांचवे सबसे साक्षर जिले की बात करें, तो वह उत्तरी जिला है। यहां की कुल साक्षरता दर 86.85 फीसदी दर्ज की गई थी। 

 

पढ़ेंः भारत के 5 सबसे पढ़े-लिखे जिले कौन-से हैं, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 16, 2023, 18:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News