भारत के 5 सबसे पढ़े-लिखे जिले कौन-से हैं, जानें
भारत में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 797 हैं। मार्च 2023 तक राज्यों में 752 जिले और केंद्र शासित प्रदेशों में 45 जिले दर्ज किए गए थे। वहीं, भारत में आखिरी बार जनगणना साल 2011 में हुई थी, जिसमें जनसंख्या के साथ-साथ साक्षरता दर का भी रिकॉर्ड शामिल किया गया था। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत के पांच सबसे पढ़े-लिखे जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग जिले हैं। मार्च 2023 तक राज्यों में कुल जिलों की संख्या 752 और केंद्र शासित प्रदेशों में इनकी संख्या 45 है। ऐसे में कुल जिलों की संख्या 797 है।
भारत में आखिरी बार जनसंख्या गणना 2011 में की गई थी, जिसमें भारत के अलग-अलग जिलों में साक्षरता दर भी रिकॉर्ड की गई थी। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत के 5 सबसे पढ़े-लिखे जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत के पांच सबसे छोटे जिले कौन-से हैं, जानें
भारत का सबसे पढ़ा-लिखा जिला
भारत के सबसे पढ़े-लिखे जिले की बात करें, तो वह मिजोरम राज्य का सेरछिप जिला है, जो कि मिजोरम के आठ जिलों में से एक जिला है। यह जिला भारत का सबसे पढ़ा-लिखा जिला है। साल 2011 में की गई जनगणना के मुताबिक, इस जिले में साक्षरता दर का औसत 97.91 दर्ज किया गया था।
भारत का दूसरा सबसे पढ़ा-लिखा जिला
भारत के दूसरे सबसे पढ़े-लिखे जिले की बात करें, तो वह भी मिजोरम राज्य का ही जिला है। मिजोरम के 8 जिलों में यह जिला आइजोल है, जहां की साक्षरता दर 97.89 दर्ज की गई थी। ऐसे में मिजोरम के इन दोनों जिलों में साक्षरता को लेकर अधिक अंतर नहीं है।
भारत का तीसरा सबसे पढ़ा-लिखा जिला
भारत के तीसरे सबसे पढ़े-लिखे जिले की बात करें, तो वह पुडुचेरी का माहे जिला है। आपको बता दें कि माहे जिला क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा जिला है। साल 2011 में इस जिले की औसत साक्षरता दर 97.87 दर्ज की गई थी।
भारत का चौथा सबसे पढ़ा-लिखा जिला
भारत का चौथा सबसे पढ़ा-लिखा जिला केरल का कोट्टयम है। इस जिले में साल 2011 में औसत साक्षरता दर 97.21 दर्ज की गई थी। वहीं, यह जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है।
भारत का पांचवा सबसे पढ़ा-लिखा जिला
भारत के पांचवे सबसे पढ़े-लिखे जिले की बात करें, तो वह भी केरल राज्य में ही मौजूद है। यहां का पतनमतिट्टा जिला भारत का पांचवा सबसे पढ़ा-लिखा जिला है। यहां की औसत साक्षरता दर 96.55 दर्ज की गई थी।
|
|
|
| 2011 की जनगणना- | 2001 की जनगणना | ||||
| संख्या | जिला | राज्य | औसत | पुरुष | महिला | औसत | पुरुष | महिला |
| 1 | सेरछिप | मिजोरम | 97.91 | 98.28 | 97.53 | 95.18 | 96.21 | 94.11 |
| 2 | आइजोल | मिजोरम | 97.89 | 98.11 | 97.67 | 96.51 | 96.75 | 96.26 |
| 3 | माहे | पुडुचेरी | 97.87 | 98.63 | 97.25 | 95.66 | 97.64 | 93.98 |
| 4 | कोट्टयम | केरल | 97.21 | 97.97 | 96.48 | 95.82 | 97.34 | 94.35 |
| 5 | पतनमतिट्टा | केरल | 96.55 | 97.36 | 95.83 | 94.84 | 96.41 | 93.43 |
पढ़ेंः देश का इकलौता जिला, जहां बच्चा-बच्चा पढ़ चुका है संविधान, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.