This is an archived article last updated on Nov 3, 2023. The information may be outdated.

भारत के पांच सबसे छोटे जिले कौन-से हैं, जानें

Last Updated: Nov 3, 2023, 10:55 IST

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां की संस्कृति, परंपराएं और समृद्ध इतिहास इसे अन्य देशों से अलग बनाते हैं। यही वजह है कि हर साल भारत में पर्यटन के लिहाज से बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें कुल 797 जिले हैं। हालांकि, क्या आपको भारत के पांच सबसे छोटे जिलों के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत के 5 सबसे छोटे जिले
भारत के 5 सबसे छोटे जिले

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 797 जिले हैं। मार्च 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कुल 752 जिले और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 45 जिले मौजूद हैं। ये सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अलग-अलग क्षेत्रफल के हिसाब से विभाजित हैं।

ऐसे में कुछ जिले भारत के सबसे बड़े जिलों में आते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के पांच सबसे छोटे जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें



भारत का सबसे छोटा जिला कौन-सा है

भारत का सबसे छोटा जिला पुड्डुचेरी का माहे जिला है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, इसका कुल क्षेत्रफल 9 वर्गकिलोमीटर है, जिसमें 41,816 लोग रहते हैं। यहां जनसंख्या घनत्व की बात करें, तो वह 4646 है। यहां की साक्षरता दर 97.87 फीसदी दर्ज की गई थी।

 

भारत का दूसरा सबसे छोटा जिला

भारत के दूसरे सबसे छोटे जिले की बात करें, तो वह दिल्ली का मध्य जिला है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, इसका कुल क्षेत्रफल 21 वर्ग किलोमीटर है, जिसकी कुल आबादी 58,23,20 दर्ज की गई थी। मध्य दिल्ली जिले की औसत साक्षरता दर 85.14 फीसदी है।

 

भारत का तीसरा सबसे छोटा जिला

भारत के तीसरे सबसे छोटे जिले की बात करें, तो वह लक्षद्वीप है, जो कि 30 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां की कुल आबादी साल 2011 में 58,2320 थी। 

 

भारत का चौथा सबसे छोटा जिला

भारत के चौथे सबसे छोटे जिले की बात करें, तो वह पुड्डचेरी का यनम जिला है। इसका कुल क्षेत्रफल 30 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें 55,626 की जनसंख्या दर्ज की गई थी। जिले का घनत्व 1854 है, वहीं इस जिले की साक्षरता दर 79.47 फीसदी दर्ज की गई थी।

 

भारत का पांचवा सबसे छोटा जिला

भारत के पांचवे सबसे छोटे जिले की बात करें, तो वह देश की राजधानी यानि  नई दिल्ली है। यहां का कुल क्षेत्रफल 35 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें 14,2004 की आबादी है। वहीं, यहां का जनसंख्या घनत्व 4057 है। 

नई दिल्ली की साक्षरता दर 88.34 फीसदी दर्ज की गई थी। आपको बता दें कि दिल्ली में कुल 11 प्रशासनिक जिले हैं, जिसमें एक नई दिल्ली जिला है। इस जिले की स्थापना अंग्रेजों द्वारा की गई थी, जिसे एडविन लुटियंस और हर्बट बेकर ने डिजाइन किया था।

यही वजह है कि नई दिल्ली को हम लुटियन दिल्ली के नाम से भी जानते हैं। नई दिल्ली में हमें रायसीना हिल्स देखने को मिलती है, जो कि अरावली पर्वत श्रेणी का हिस्सा है। 

 

पढ़ेंः देश का इकलौता जिला, जहां बच्चा-बच्चा पढ़ चुका है संविधान, जानें

पढ़ेंः भारत के 5 सबसे बड़े राज्य कौन-से हैं, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 25, 2023, 16:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News