भारत में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। अलग-अलग जगहों पर हमें अलग-अलग खाद्यान मिल जाते हैं, जिनकी सबसे अधिक पैदावर या उत्पादन होता है। वर्तमान में चीनी ऐसी खाद्यान है, जो कि अमूमन सभी घरों में इस्तेमाल होती है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत को कृषि प्रधान राज्य भी कहा जाता है। यहां अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग खाद्यान फसलों का उत्पादन किया जाता है। इसी में शामिल है गन्ना, जिससे चीनी का उत्पादन किया जाता है। भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इनमें से अलग-अलग राज्यों में गन्ना और गन्ने से चीनी का उत्पादन किया जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत के किस राज्य को कहा जाता है ‘चावल का कटोरा’, जानें
भारत में सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य
भारत के सबसे बड़े गन्ना उत्पादक राज्य की बात करें, तो प्रथम स्थान पर उत्तर प्रदेश का नाम आता है। यहां 23 लाख हेक्टेयर से अधिक जमीन पर गन्ने का उत्पादन किया जाता है। इसके बाद दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र आता है और तीसरे स्थान पर कर्नाटक आता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में पहले और दूसरे पायदान पर क्रम को लेकर समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं।
भारत का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य
भारत के सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य की बात करें, तो साल 2023 में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य बन गया है। हालांकि, साल 2022 में महाराष्ट्र सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य था। प्रदेश में कुल 2348 लाख टन गन्ने का उत्पादन हुआ है, जबकि महाराष्ट्र में 1413 लाख टन गन्ने का उत्पादन हुआ है।

किस राज्य में कितनी हैं चीनी मिले
उत्तर प्रदेश में कुल 157 चीनी मिले हैं, जिसमें से 118 मिल परिचालन में हैं। वहीं, महाराष्ट्र में अधिक चीनी मिल हैं। यहां कुल 246 मिल हैं, जिसमें से 210 परिचालन में हैं।
सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश
दुनिया में यदि सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश की बात करें, तो वह ब्राजील है। वहीं, दूसरे स्थान पर भारत आता है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत दुनिया में सबसे अधिक चीनी उपभोग करने वाला देश भी है। देश में जितना भी चीनी का उत्पादन किया जाता है, उसका देश में उपभोग कर लिया जाता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.