कब और कैसे हुई थी Mother Dairy की शुरुआत, कौन है इसका मालिक, यहां पढ़ें सब कुछ

Last Updated: May 15, 2026, 12:41 IST

आज मदर डेयरी मिल्क व इससे जुड़े उत्पादों की प्रमुख कंपनी बन गई है। इस कंपनी की शुरुआत भारत में शुरू हुए ऑपरेशन फल्ड के दौरान की गई थी। भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक बनाने में यह कंपनी अहम हिस्सेदारी निभा रही है।

मदर डेयरी
मदर डेयरी

आप सभी ने Mother Dairy के बारे में जरूर सुना या देखा होगा। आज भारत में खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में हमें इसके आउटलेट्स देखने को मिल जाएंगे, जहां दूध से लेकर घी, मक्खन, दही व अन्य दूध उत्पाद मिलते हैं। इस कंपनी की शुरुआत  भारत की 'श्वेत क्रांति' और 'ऑपरेशन फ्लड' के साथ जुड़ी हुई है। आज इस कंपनी का टर्नओवर 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंय गया है। ऐसे में यह भारत को सबसे बड़ा दूध उत्पादक बनने में भी सहयोग कर कर रही है। कैसे शुरू हुई थी यह कंपनी और कौन है इसका मालिक, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

कब हुई थी मदर डेयरी की शुरुआत 

मदर डेयरी कंपनी की शुरुआत 1974 में हुई थी। इसे राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड(NDDB) द्वारा भारत के ‘मिल्क मैन’ कहे जाने वाले डॉ. वर्गीज कुरियन के नेतृत्व में शुरू किया गया था। कंपनी को शुरू करने का लक्ष्य दिल्ली और इस जैसे बड़े शहरों में किसानों से दूध खरीदकर उपभोक्ताओं तक पहुंचाना था।

इस प्रकार रही ऑपरेशन फ्लड का हिस्सा

मदर डेयरी कंपनी भारत में शुरू हुई दूध क्रांति का हिस्सा रही है। इसे हम ‘ऑपरेशन फ्लड’ के नाम से जानते हैं। इसके तहत बिचौलियों को हटाकर उपभोक्ताओं तक सीधे दूध को पहुंचाया गया था। वहीं, इस ऑपेरशन का उद्देश्य भारत में दूध की उत्पादकता बढ़ाने के साथ इसे दूध अधिकता वाले भारत में बदलना था।

मदर डेयरी ने बदला दूध बेचने का तरीका 

मदर डेयरी ने दूध को बेचने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया था। कंपनी ने मिल्क बूथ बनाकर वहां टोकन वेंडिंग मशीन लगा दी थी, जिसमें टोकन डालने पर दूध लिया जा सकता था। इससे प्लास्टिक बैग के उपयोग में कमी आई थी। इसे आज भी टोकन वाला दूध कहा जाता है।

1990 के बाद कंपनी का हुआ विस्तार

1990 के बाद कंपनी ने खुद का विस्तार करते हुए सफल ब्रांड को लांच किया, जिसमें सब्जी और फल बेचे जाते हैं। इसके साथ ही कंपनी खाद्य तेल के क्षेत्र में भी उतरी ‘धारा’ ब्रांड लांच किया। वहीं, कंपनी ने पनीर, दही, छाछ, घी और आईस्क्रीम के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

कौन है मदर डेयरी का मालिक

आपको बता दें कि मदर डेयरी कोई निजी कंपनी नहीं है। यह पूरी तरह से भारत सरकार के अधीन काम करने वाले राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड(NDDB) के अधीन है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति इसका मालिक नहीं है, बल्कि इसे सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है। 

पढ़ेंः दवाई की बोतल से मिनरल वॉटर तक का सफर, पढ़ें Bisleri के ब्रांड बनने की दिलचस्प कहानी


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 15, 2026, 12:41 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News