This is an archived article last updated on Nov 15, 2023. The information may be outdated.

भारत के अलावा किस देश में मौजूद है पटना शहर, जानें

Last Updated: Nov 15, 2023, 13:46 IST

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग शहर मौजूद हैं, जिनकी अपनी विशेषता है। इन्हीं में एक है बिहार राज्य का पटना शहर, जो कभी शक्तिशाली मगध साम्राज्य के अधीन हुआ करता था। वर्तमान में यह शहर सांस्कृतिक, एतिहासिक और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा यह शहर विदेश में भी अपनी ख्याति लिए हुए है। विदेश में भी एक पटना शहर है, जो कि भारत के शहर के नाम पर स्थित है। कौन-सा है यह देश और क्या है कारण, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।  

विदेश में पटना शहर
विदेश में पटना शहर

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। यहां हर शहर की अपनी विशेष पहचान है, जिससे कुछ शहर विदेशों तक अपनी पहचान बनाने में भी कामयाब हुए हैं। यही वजह है कि विदेश से लोग प्रमुख रूप से इन शहरों को घूमने के लिए भारत आते हैं।

इस कड़ी में आपने भारत के बिहार राज्य के पटना शहर के बारे में जरूर सुना और पढ़ा होगा। भारत के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आपको बिहार के अलग-अलग जिलों से लोग देखने को मिल जाएंगे, जिसमें से पटना भी प्रमुख है।

बिहार का यह सबसे बड़ा नगर पटना कभी मगध साम्राज्य के अधीन भी रहा है। ऐसे में सांस्कृतिक, एतिहासिक और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण यह शहर विदेशों तक जाना जाता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा पटना किस देश में मौजूद है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत के अलावा इन देशों में भी मौजूद है लखनऊ, जानें



बिहार का सबसे बड़ा नगर है पटना

उत्तर भारत में प्रमुख राज्यों में से एक बिहार राज्य है, जिसकी राजधानी पटना शहर है। इसके साथ ही पटना शहर बिहार का सबसे बड़ा नगर है, जिसे पूर्व में पाटलीपुत्र, पुष्पपुरी और कुसुमपुर के नाम से भी जाना जाता है।

समय के साथ इसके नाम में कई परिवर्तन हुए और बाद में शेर शाह सूरी के समय पैठना नाम रखा गया, लेकिन बाद में अंतिम हिंदू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य ने इस शहर का नाम बदलकर पटना कर दिया। 



भारत के अलावा इस देश में है पटना

बिहार का पटना शहर भारत के अलावा स्कॉटलैंड में भी मौजूद है। यहां पर मौजूद आयरशायर एक छोटा नगर है, जहां पर पटना शहर मौजूद है। 

 

क्यों विदेश में भी है पटना शहर

अब सवाल है कि भारत का यह शहर आखिर कैसे विदेश तक पहुंचा। आपको बता दें कि विलियम फुलर्टन नाम के एक व्यक्ति थे, जिनका जन्म भारत के पटना शहर में हुआ था।

उन्होंने जब स्कॉटलैंड में अपनी फैक्ट्री खोली, तो वहां काम करने वाले लोगों के लिए एक शहर बसाया, जिसे पटना नाम दिया गया था। इस प्रकार भारत का यह शहर सीमाओं को पार करते हुए विदेश तक पहुंच गया। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 15, 2023, 13:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News