भारत के अलावा इन देशों में भी मौजूद है लखनऊ, जानें
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी राजधानी लखनऊ है। लखनऊ एक ऐसा शहर है, जहां पर चिकन खाने के साथ पहना भी जाता है। यानि, यहां की चिकनकारी प्रसिद्ध है, वहीं यहां के मुगलई व्यंजनों का स्वाद भी लोगों की जुबां पर बसा हुआ है, जिसे फिर से तरोताजा करने के लिए हर साल देशी-विदेशी सैलानी भारत के इस शहर की तरफ खींचे चले आते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा और किन देशों में लखनऊ मौजूद है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत के उत्तर में स्थित यदि प्रमुख राज्य की बात करें, तो इसमें उत्तर प्रदेश भी आता है। यह राज्य भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी राजधानी लखनऊ है। लखनऊ भारत का ऐसा शहर है, जहां चिकन खाया भी जाता है और पहना भी जाता है।
उदाहरण के तौर पर, यहां कपड़ों पर की जाने वाली चिकनकारी प्रसिद्ध है और इसके साथ ही यह शहर अपने मुगलई व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। यहां की बिरयानी और टुंडे कबाब के स्वाद से रूबरू होने के लिए देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचते हैं।
भारत का यह शहर ऐसा शहर है, जहां बच्चे-बच्चे की जुबां मिठास से भरी हुई है। यही वजह है कि लखनऊ को नवाबों का शहर कहने के साथ-साथ अदब का शहर भी कहा जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का यह खूबसूरत लखनऊ विदेशों में भी मौजूद हैं। इस लेख के माध्यम से हम विदेशों में मौजूद लखनऊ के बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत में किस राज्य को कहा जाता है ‘मूंगफलियों का राज्य’, जानें
अमेरिका में मौजूद लखनऊ
आपको बता दें कि भारत के अलावा अमेरिका में भी लखनऊ शहर मौजूद है। दरअसल, यहां पर तीन जगहों पर लखनऊ है, जिसमें से एक हैरिसबर्ग-कार्लिस्ले क्षेत्र में स्थित है। इस शहर को प्रशासनिक विभाग द्वारा शासित किया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है लखनऊ
ऑस्ट्रेलिया में दो जगहों पर लखनऊ नाम की जगह मौजूद है। यहां मौजूद न्यू साउथ वेल्स में भी आपको लखनऊ नाम की जगह देखने को मिल जाएगी, जो कि एक गांव है। यह गांव मिशेल हाईवे पर स्थित है, जो कि एक कम आबादी वाला गांव है। वहीं, यहां पर दूसरा लखनऊ पूर्वी गिप्सैलंड क्षेत्र में स्थित है।

कनाडा में भी मौजूद है लखनऊ
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लखनऊ नाम की जगह कनाडा में भी मौजूद है। कनाडा में ओंटारियो नाम की एक जगह है, जहां लखनऊ ब्रूस काउंटी नाम की एक जगह मौजूद है। आपको बता दें कि हॉकी के कई प्रसिद्ध खिलाड़ी जैसे बॉबी रेमंड, डेव फरिश और पॉल हेंडरसन जैसे खिलाड़ी इसी लखनऊ से है।
वेस्ट वर्जिनिया का लखनऊ
संयुक्त राज्य अमेरिका में वेस्ट वर्जिनिया 38वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यहां पर लखनऊ नाम की एक हवेली है। इसे कैसल इन द क्लाउड नाम दिया गया है। अमेरिका में पहुंचने वाले लोग भारत की लखनऊ वाले कैसल को देखने के लिए पहुंचते हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे कम पढ़ा-लिखा जिला कौन-सा है, जानें
पढ़ेंःभारत के किस गांव में सबसे पहले होता है सूर्योदय, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.