उत्तर प्रदेश के सबसे कम आबादी वाले जिले कौन-से हैं, जानें
उत्तर प्रदेश उत्तर भारत के प्रमुखा राज्यों में से एक है। इसमें कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं। इसके साथ ही यह भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। वहीं, साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। यहां की जनसंख्या 16 करोड़ 98 लाख, 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। इसके साथ ही सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र जिला है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे कम आबादी वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत का चौथ सबसे बड़ा राज्य है, जिसका क्षेत्रफल 243,286 वर्ग किलोमीटर है। इसके साथ ही यह भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है, जिसमें कुल 75 जिले और 18 मंडल आते हैं। इसका सबसे पूर्वी जिला बलिया, तो सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
वहीं, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। उत्तर प्रदेश का सोनभद्र चार राज्यों के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य दर्ज किया गया था।
इसकी कुल जनसंख्या 16 करोड़ 98 लाख से अधिक थी। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे कम आबादी वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे कम पढ़ा-लिखा जिला कौन-सा है, जानें
उत्तर प्रदेश का सबसे कम आबादी वाला जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे कम आबादी वाले जिले की बात करें, तो इसमें पहले स्थान पर महोबा जिला आता है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 8,75,958 दर्ज की गई थी। महोबा जिला बुंदेलखंड में आता है, जो कि पहले बुंदेलखंड की राजधानी हुआ करता था। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत यह जिला सबसे अधिक जल कनेक्शन देने में भी टॉप जिला बना था।

उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे कम आबादी वाला जिला
उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे कम आबादी वाला जिला चित्रकूट है। यहां की कुल आबादी 991,657 दर्ज की गई थी। उत्तर प्रदेश का यह जिला सांस्कृतिक, एतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व का केंद्र है। चित्रकूट मंदिरों का शहर है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्रीराम ने वनवास के 11 वर्ष चित्रकूट में बिताए थे। ऐसे में चित्रकूट को श्रीराम की कर्मभूमी भी कहा जाता है। वहीं, चित्रकूट जिला लकड़ी के खिलौनों के लिए जाना जाता है।
उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे कम आबादी वाला जिला
उत्तर प्रदेश के तीसरे सबसे कम आबादी वाले जिले की बात करें, तो साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, प्रदेश का हमीरपुर जिला तीसरा सबसे कम आबादी वाला जिला है। यहां 2011 में कुल जनसंख्या 11,04,021 दर्ज की गई थी।
इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 4,121 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश का यह जिला यमुना और बेतवा नदी के संगम तट पर बसा हुआ है। सिंहमहेश्वरी मंदिर, चौरादेवी मंदिर, श्री सत्ता बाबा मंदिर और मेहर बाबा मंदिर यहां के प्रमुख मंदिरों में से एक हैं।
यहां पहुंचने पर आपको कल्पवृक्ष भी देखने को मिलेगा, जो कि भारत में बहुत ही कम स्थानों पर देखने को मिलता है। वहीं, उत्तर प्रदेश का हमीरपुर जिला जूतों के लिए भी मशहूर है। आपको बता दें कि एक हमीरपुर जिला हिमाचल प्रदेश में भी है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे साक्षर जिला कौन-सा है, जानें
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, पढ़ें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.