This is an archived article last updated on Jan 3, 2024. The information may be outdated.

राजस्थान कैबिनेट मंत्री लिस्ट 2024 यहां देखें

Last Updated: Jan 3, 2024, 12:30 IST

राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया गया है. किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी और मदन दिलावर ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. हालाँकि, उनके विभागों की घोषणा बाद में की जाएगी. राजस्थान मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते है.  

राजस्थान कैबिनेट मंत्री लिस्ट 2024
राजस्थान कैबिनेट मंत्री लिस्ट 2024

राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया गया है. मंत्रिमंडल विस्तार में पांच निर्वाचित विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी और मदन दिलावर ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. 

हालाँकि, उनके विभागों की घोषणा बाद में की जाएगी. शपथ ग्रहण समारोह जयपुर के राजभवन में आयोजित किया गया और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें शपथ दिलाई. शपथ लेने वाले अन्य नेताओं में जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हिया लाल और सुमित गोदारा आदि शामिल थे.  

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वंतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री के तौर पर विधायकों को शामिल किया गया. पहले मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 22 मंत्रियों ने शपथ ली.   

यह भी देखें:

राजस्थान के अब तक के मुख्यमंत्रियों का नाम और कार्यकाल

राजस्थान मंत्रिमंडल 2024:

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी वहीं प्रेम चंद बैरवा और दीया कुमारी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली.  

भजनलाल शर्मा सीएम 
प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम 
दीया कुमारी डिप्टी सीएम 

कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट:

क्रम संख्या मंत्री                विधानसभा क्षेत्र
1 राज्यवर्धन राठौड़     झोटवाड़ा 
2 डॉ किरोड़ी लाल मीणा    सवाई माधोपुर 
3 गजेन्द्र सिंह खीमसर    लोहावट 
4 सुरेश सिंह रावत     पुष्कर 
5 बाबूलाल खराड़ी     झाड़ोल 
6 मदन दिलावर      रामगंज मंडी 
7 जोगाराम पटेल      लूनी 
8 अविनाश गहलोत  जैतारण 
9 जोराराम कुमावत सुमेरपुर 
10 हेमंत मीणा  प्रतापगढ़ 
11 कन्हैया लाल चौधरी    मालपुरा टोंक 
12 सुमित गोदारा  लूनकरनसर 

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार:

1. सुरेंद्र पाल सिंह टी.टी. 

 2. झाबर सिंह खर्रा 

3.  गौतम कुमार 

4. संजय शर्मा 

5. हीरा लाल नागर

राज्य मंत्री:

1. ओटाराम देवासी

2. डॉ मंजू बाघमार

 3. विजय सिंह चौधरी

 4. केके विश्नोई

5. जवाहर सिंह बेडम

यह भी पढ़ें:

New Hit And Run Law: 'हिट एंड रन' पर बने नए कानून का क्यों हो रहा विरोध, पढ़ें?

Bank Holidays 2024: साल 2024 में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 3, 2024, 12:15 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News