राजस्थान के अब तक के मुख्यमंत्रियों का नाम और कार्यकाल (भजन लाल शर्मा बने नए सीएम)
मुख्यमंत्री राज्य का वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी होता है. मुख्यमंत्री राज्यपाल द्वारा नियुक्त राज्य सरकार का प्रमुख होता है. इस लेख में हम मुख्यमंत्री के पद के बारें में चर्चा करेंगे इसके साथ ही राजस्थान राज्य के अब तक के सीएम के बारें में जानेंगे, साथ ही राज्य के पहले मुख्यमंत्री के बारें में चर्चा करेंगे.
भजन लाल शर्मा बने नए मुख्यमंत्री:
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) के नाम की घोषणा कर दी गयी है. वह चार बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव भी रहे. 56 वर्षीय शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक बने हैं.
1.5 करोड़ संपत्ति के मालिक है भजनलाल:
चुनावी हलफनामे में के अनुसार, 56 साल के भजनलाल शर्मा स्नातकोत्तर डिग्रीधारी है. उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति की भी घोषणा की थी. जिसमें 43.6 लाख रुपये की चल संपत्ति और 1 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का है.
मुख्यमंत्री राज्य का वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी होता है. मुख्यमंत्री राज्यपाल द्वारा नियुक्त राज्य सरकार का प्रमुख होता है. मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता वह राज्यपाल की इच्छा से पद पर नियुक्त होता है. लेकिन राज्यपाल उन्हें तब तक बर्खास्त नहीं कर सकते जब तक उन्हें विधान सभा में बहुमत का समर्थन प्राप्त है.
इस लेख में हम मुख्यमंत्री के पद के बारें में चर्चा करेंगे इसके साथ ही राजस्थान राज्य के अब तक के सीएम के बारें में जानेंगे, साथ ही राज्य के पहले मुख्यमंत्री के बारें में चर्चा करेंगे.
अशोक गहलोत अभी राजस्थान राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री है क्योंकि राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की लेकिन अभी मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा बाकी है.
मुख्यमंत्री का पद:
राज्यपाल राज्य सरकार का नाममात्र कार्यकारी होता है. जबकि जो व्यक्ति मुख्यमंत्री बनता है वह सरकार का वास्तविक कार्यकारी होता है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के अनुसार राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है.
राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के बारें में:
1949 से अब तक 13 लोग राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी की वसुंधरा राजे राज्य की एक मात्र महिला मुख्यमंत्री है. यहां हम मुख्यमंत्रियों के नाम और उनके कार्यकाल के बारें में जानेंगे.
राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री:

पंडित हीरालाल शास्त्री राजस्थान राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे. वह 7 अप्रैल 1949 से 5 जनवरी 1951 तक पद पर रहे. हीरालाल शास्त्री का जन्म जयपुर जिले के जोबनेर में 24 नवंबर 1899 में एक किसान परिवार में हुआ था.
अशोक गहलोत:

अशोक गहलोत 1998 से 2003 तक और फिर 2008 से 2013 तक राजस्थान के सीएम रहे. उसके बाद 2018 में वह तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे. उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी काम किया है. वह तीन बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में रह चुके हैं. वह 1980 में, वह पहली बार जोधपुर संसदीय सीट से 7वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे.
- कार्यकाल: 17 दिसंबर, 2018 से वर्तमान तक
- पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वसुन्धरा राजे: (एकमात्र महिला मुख्यमंत्री)

वसुन्धरा राजे के नाम की चर्चा राजस्थान की राजनीति में हमेशा रहती है. वह दो बार यानी 2003 - 2008 और फिर 2013 -2018 तक राजस्थान के सीएम रही है. वह पहली बार 1985 में वह राजस्थान विधानसभा की सदस्य बनीं थी. वह 1989 में 9वीं लोकसभा के लिए चुनी गयी थी.
- कार्यकाल: 13 दिसंबर, 2013 - 16 दिसंबर, 2018
- पार्टी: भारतीय जनता पार्टी
राजस्थान के सीएम की लिस्ट (1949 से 2024 तक) | ||
| मुख्यमंत्री का नाम | अवधि | पार्टी |
| हीरा लाल शास्त्री | 7 अप्रैल, 1949-5 जनवरी, 1951 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| सी एस वेंकटचारी | 6 जनवरी, 1951- 25 अप्रैल, 1951 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| जय नारायण व्यास | 26 अप्रैल, 1951- 3 मार्च, 1952 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| टीका राम पालीवाल | 3 मार्च, 1952- 31 अक्टूबर, 1952 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| जय नारायण व्यास | 1 नवंबर, 1952- 12 नवंबर, 1954 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| मोहन लाल सुखाड़िया | 13 नवंबर, 1954 - 11 अप्रैल, 1957 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| मोहन लाल सुखाड़िया | 11 अप्रैल, 1957- 11 मार्च, 1962 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| मोहन लाल सुखाड़िया | 12 मार्च, 1962- 13 मार्च, 1967 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| राष्ट्रपति शासन | 13 मार्च, 1967- 26 अप्रैल, 1967 |
|
| मोहन लाल सुखाड़िया | 26 अप्रैल, 1967- 9 जुलाई, 1971 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| बरकतुल्लाह खान | 9 जुलाई, 1971- 11 अगस्त, 1973 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| हरी देव जोशी | 11 अगस्त, 1973- 29 अप्रैल, 1977 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| राष्ट्रपति शासन | 29 अप्रैल, 1977- 22 जून, 1977 |
|
| भैरों सिंह शेखावत | 22 जून, 1977- 16 फरवरी, 1980 | जनता पार्टी |
| -जगन्नाथ पहाड़िया | 6 जून, 1980- 13 जुलाई, 1981 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| शिव चरण माथुर | 14 जुलाई, 1981- 23 फरवरी, 1985 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| हीरा लाल देवपुरा | 23 फरवरी, 1985 - 10 मार्च, 1985 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| हरी देव जोशी | 10 मार्च, 1985- 20 जनवरी, 1988 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| शिव चरण माथुर | 20 जनवरी, 1988 - 4 दिसम्बर, 1989 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| हरी देव जोशी | 4 दिसम्बर, 1989- 4 मार्च, 1990 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| भैरों सिंह शेखावत | 4 मार्च, 1990- 15 दिसम्बर, 1992 | भारतीय जनता पार्टी |
| राष्ट्रपति शासन | 15 दिसंबर, 1992 - 4 दिसंबर, 1993 |
|
| भैरों सिंह शेखावत | 4 दिसंबर, 1993 - 29 नवंबर, 1998 | भारतीय जनता पार्टी |
| अशोक गहलोत | 1 दिसंबर, 1998- 8 दिसंबर, 2003 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| वसुन्धरा राजे सिन्धिया | 8 दिसंबर, 2003- 11 दिसंबर, 2008 | भारतीय जनता पार्टी |
| अशोक गहलोत | 12 दिसंबर, 2008- 13 दिसंबर, 2013 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| वसुन्धरा राजे सिन्धिया | 13 दिसंबर, 2013- 12 दिसंबर, 2018 | भारतीय जनता पार्टी |
| अशोक गहलोत | 17 दिसंबर 2018 - दिसम्बर 2023 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| भजन लाल शर्मा | दिसम्बर 2023 से ----- | भारतीय जनता पार्टी |
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.