Ramsar Convention: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के 11 नये वेटलैंड शामिल, कुल संख्या हुई 75
-compressed.jpg)
Ramsar Convention: हाल ही में 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के 11 नये वेटलैंड स्थलों को रामसर कन्वेंशन में सम्मिलित किया गया है जिसके बाद भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या 75 हो गई हैI नये वेटलैंड स्थल लगभग 13 लाख 26 हजार 677 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हैं। इन नई साइटों में से 4 तमिलनाडु, 3 ओडिशा, 2 जम्मू और कश्मीर जबकि 1-1 साइट मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से शामिल की गई हैI इन साइटों को रामसर में शामिल किये जानें से इनके रख-रखाव,संरक्षण और प्रबंधन में सहायता मिलेगीI इस वर्ष भारत के 28 वेटलैंड स्थलों को रामसर कन्वेंशन में शामिल किया गया है I आइये जानें क्या है रामसर कन्वेंशन और भारत के नये रामसर स्थलों के बारे में
रामसर कन्वेंशन क्या है ?
रामसर कन्वेंशन वर्ष 1971 में यूनेस्को द्वारा स्थापित एक अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि (wetland) संधि हैI इसमें उन वेटलैंड स्थलों को सम्मिलित किया जाता है जो पर्यावरण की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण हैंI इसमें सम्मिलित होने के बाद वेटलैंड स्थलों के संरक्षण, प्रबंधन और उनके सतत विकास में सहायता मिलती हैI रामसर, ईरान में स्थित वह स्थान है, जहाँ वर्ष 1971 में इस अंतरराष्ट्रीय आर्द्रभूमि (wetland) संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। रामसर साइटों की सबसे अधिक संख्या यूनाइटेड किंगडम में है यहाँ 175 साइटें हैं उसके बाद मेक्सिको का नंबर आता है यहाँ 142 रामसर साइटें हैं। विश्व स्तर पर, आर्द्रभूमि दुनिया के भौगोलिक क्षेत्र का 6.4 प्रतिशत भाग को कवर करती है। कन्वेंशन संरक्षण के तहत बोलीविया का क्षेत्रफल 148,000 वर्ग किमी के साथ सबसे बड़ा है।
भारत के नये रामसर स्थल
15 अगस्त 2022 को भारत के 11 वेटलैंड स्थलों को रामसर में सम्मिलित किया गया है इसमें ओडिशा के ताम्पारा झील, हीराकुंड जलाशय, और अंसुपा झील, मध्य प्रदेश का यशवंत सागर, तमिलनाडु का चित्रागुंडी अभ्यारण्य, सुचिन्द्रम थेरु वेटलैंड, वडूवुर पक्षी अभ्यारण्य, और कांजीरंकुलम पक्षी अभ्यारण्य, महाराष्ट्र का ठाणे क्रीक, और जम्मू - कश्मीर के हाइगम तथा शालबुग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व को शामिल हैंI
सर्वाधिक रामसर स्थल तमिलनाडु (14) और फिर उत्तर प्रदेश (10) में हैं। देश में 75 रामसर स्थलों का विस्तार 13,26,677 हेक्टेयर क्षेत्र में है। भारत ने फरवरी 1982 में रामसर संधि पर हस्ताक्षर किये थे।