This is an archived article last updated on Jun 13, 2024. The information may be outdated.

Meet the 2024 Modi Cabinet: मोदी मंत्रिमंडल के सबसे अमीर मंत्री कौन है?

Last Updated: Jun 13, 2024, 11:00 IST

अपने तीसरे कार्यकाल के लिए नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है. इस नए मंत्रिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार की नीतियाँ और योजनाएँ हर वर्ग और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप हों. यहां हम मोदी कैबिनेट में शामिल एक ऐसे मंत्री की बात करने जा रहे जिनके पास मंत्रिमंडल में शामिल अन्य सदस्यों से सर्वाधिक संपत्ति है. साथ ही यहां हम कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों की बात करेंगे.   

कैबिनेट में शामिल सबसे अमीर मंत्री
कैबिनेट में शामिल सबसे अमीर मंत्री

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ले चुके है. मोदी जी के साथ उनकी नई कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली है. पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ ली है. इस नए मंत्रिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार की नीतियाँ और योजनाएँ हर वर्ग और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप हों. हाल ही में मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेता चुना गया था. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. 

यह भी देखें: Modi Cabinet Ministers: चलिये जानें मोदी कैबिनेट से जुड़े ये 7 रोचक तथ्य?

पीएम मोदी ने अपने नए मंत्रिमंडल के माध्यम से देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग को साधने की कोशिश की है. वहीं कई बड़े नामों की इस बार मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गयी है तो वहीं कई नए चेहरों को जगह दी गयी है. इसके साथ ही, महिलाओं और अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रतिनिधियों का विशेष धयान दिया गया है, जो सरकार की समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. 

यह भी देखें: 

PM Modi Cabinet 2024: मोदी का राजतिलक, नई कैबिनेट में किसे मिली जगह और कौन हुआ बाहर? देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election Results 2024: सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार कौन है?  

Meet the 2024 Modi Cabinet: यहां हम मोदी कैबिनेट में शामिल एक ऐसे मंत्री की बात करने जा रहे जिनके पास मंत्रिमंडल में शामिल अन्य सदस्य से सर्वाधिक संपत्ति है. साथ ही यहां हम कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों की बात करेंगे.   

मोदी मंत्रिमंडल के सबसे धनी मंत्री:

मोदी के नए मंत्रिमंडल में शामिल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी (Chandra Sekhar Pemmasani) मंत्रिपरिषद में शामिल अन्य 71 मंत्रियों में सबसे अमीर है.उनके पास ₹5,700 करोड़ की संपत्ति है। रविवार को राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पेम्मासानी लोकसभा चुनाव में सबसे धनी उम्मीदवार भी थे. बता दें कि उन्होंने सभी 8390 उम्मीदवारों में सबसे अधिक ₹5,705 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी.

यह भी पढ़ें: कब बनी थी पहली गठबंधन सरकार और कौन बना था प्रधानमंत्री?

डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी, हाई लाइट्स: 

यह तालिका डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी की प्रोफ़ाइल, उनकी संपत्ति, राजनीतिक संबद्धता और मंत्री पद की जानकारी आप यहां देख सकते है- 

नाम

डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी

पार्टी

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी)

लोकसभा क्षेत्र

गुंटूर लोकसभा क्षेत्र

चर्चा में क्यों 

मोदी के 2024 मंत्रिमंडल में सबसे धनी मंत्री

मंत्री रैंक 

राज्य मंत्री

चुनाव 2024 

लोकसभा चुनाव में सबसे धनी उम्मीदवार

घोषित संपत्ति

₹5,705 करोड़

कैबिनेट स्टेटस 

राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण

कैबिनेट में शामिल सबसे अमीर मंत्री: 

टीम मोदी के कैबिनेट स्तर के 30 मंत्रियों की बात करें तो ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के पास सबसे अधिक ₹484 करोड़ की संपत्ति है. वह जीतने वाले लोकसभा सांसदों में छठे सबसे धनी सांसद हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में शीर्ष 10 सबसे धनी नेताओं में से केवल पेम्मासानी और सिंधिया ही मंत्रि पद की शपथ लिए है. 

मंत्रिमंडल के सबसे युवा मंत्री: 

राम मोहन नायडू किंजरापु को टीम मोदी 3.0 के सबसे युवा मंत्री है. राम मोहन एनडीए के सहयोगी दल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के कोटे से मंत्री बने है. इन्हे चंद्रबाबू नायडू का करीबी माना जाता है. 18 दिसंबर 1987 को श्रीकाकुलम जिले के निम्माडा में जन्मे राम मोहन नायडू की राजनीति में इससे अच्छी और क्या शुरुआत हो सकती है. उनके पिता, येरन नायडू, टीडीपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री थे, जिससे राम मोहन नायडू को राजनीति का गहन अनुभव और मार्गदर्शन मिला है. 

Modi 3.0 में किस राज्य को कितना प्रतिनिधत्व:

Modi Cabinet 2024: हाल ही में मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेता चुना गया था. किस राज्य से किसे मंत्री बनाया गया है आप यहां देख सकते है-

राज्य

नाम

रैंक

उत्तर प्रदेश

राजनाथ सिंह

कैबिनेट मंत्री

हरदीप सिंह पुरी

राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री

जयंत चौधरी

राज्यसभा, स्वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्री

जितिन प्रसाद

राज्य मंत्री

पंकज चौधरी

राज्य मंत्री

अनुप्रिया पटेल

राज्य मंत्री

एसपी सिंह बघेल

राज्य मंत्री

कीर्तिवर्धन सिंह

राज्य मंत्री

बीएल वर्मा

राज्य मंत्री

कमलेश पासवान

राज्य मंत्री

बिहार

जीतन राम मांझी

हम, कैबिनेट मंत्री

राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह)

जेडीयू, कैबिनेट मंत्री

गिरिराज सिंह

कैबिनेट मंत्री

चिराग पासवान

एलजेपी-रामविलास, कैबिनेट मंत्री

रामनाथ ठाकुर

राज्यसभा, राज्य मंत्री

नित्यानंद राय

राज्य मंत्री

सतीश दुबे

राज्यसभा, राज्य मंत्री

राजभूषण चौधरी

राज्य मंत्री

गुजरात

अमित शाह

कैबिनेट मंत्री

जेपी नड्डा

राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री

सुब्रह्मण्यम जयशंकर

राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री

मनसुख मंडाविया

कैबिनेट मंत्री

सीआर पाटिल

कैबिनेट मंत्री

नीमूबेन बमभानिया

राज्य मंत्री

महाराष्ट्र

नितिन गडकरी

कैबिनेट मंत्री

पीयूष गोयल

कैबिनेट मंत्री

प्रताप राव जाधव

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

रामदास अठावले

राज्यसभा, राज्य मंत्री

रक्षा खड़से

राज्य मंत्री

मुरलीधर मोहोल

राज्य मंत्री

मध्य प्रदेश

शिवराज सिंह चौहान

कैबिनेट मंत्री

डॉ. वीरेंद्र कुमार

कैबिनेट मंत्री

ज्योतिरादित्य सिंधिया

कैबिनेट मंत्री

एल मुरुगन

राज्यसभा, राज्य मंत्री

दुर्गादास उइके

राज्य मंत्री

सवित्री ठाकुर

राज्य मंत्री

कर्नाटक

निर्मला सीतारमण

राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री

एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस)

कैबिनेट मंत्री

प्रह्लाद जोशी

कैबिनेट मंत्री

वी सोमन्ना

राज्य मंत्री

शोभा करांदलाजे

राज्य मंत्री

हरियाणा

मनोहर लाल

कैबिनेट मंत्री

राव इंद्रजीत सिंह

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

कृष्णपाल गुर्जर

राज्य मंत्री

ओडिशा

धर्मेंद्र प्रधान

कैबिनेट मंत्री

जुएल ओरांव

कैबिनेट मंत्री

अश्विनी वैष्णव

राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री

असम

सर्बानंद सोनेवाल

कैबिनेट मंत्री

पवित्रा मार्गेरिटा

राज्यसभा, राज्य मंत्री

आंध्र प्रदेश

राममोहन नायडू (टीडीपी)

कैबिनेट मंत्री

चंद्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी)

राज्य मंत्री

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा

राज्य मंत्री

राजस्थान

भूपेंद्र यादव

कैबिनेट मंत्री

गजेंद्र सिंह शेखावत

कैबिनेट मंत्री

अर्जुन राम मेघवाल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

भागीरथ चौधरी

राज्य मंत्री

झारखंड

अन्नपूर्णा देवी

कैबिनेट मंत्री

संजय सेठ

राज्य मंत्री

अरुणाचल प्रदेश

किरण रिजिजू

कैबिनेट मंत्री

तेलंगाना

जी किशन रेड्डी

कैबिनेट मंत्री

बंडी संजय कुमार

राज्य मंत्री

जम्मू-कश्मीर

जितेंद्र सिंह

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

गोवा

श्रीपद यशो नाइक

राज्य मंत्री

पश्चिम बंगाल

शांतनु ठाकुर

राज्य मंत्री

सुकांता मजूमदार

राज्य मंत्री

केरल

सुरेश गोपी

राज्य मंत्री

जॉज कुरियन

राज्य मंत्री

उत्तराखंड

अजय टम्टा

राज्य मंत्री

पंजाब

रवनीत सिंह बिट्टू

राज्य मंत्री

छत्तीसगढ़

तोखन साहू

राज्य मंत्री

नई दिल्ली

हर्ष मल्होत्रा

राज्य मंत्री

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 13, 2024, 11:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News