This is an archived article last updated on Jun 13, 2024. The information may be outdated.

PM Cabinet 2024: चलिये जानें मोदी कैबिनेट से जुड़े ये 7 रोचक तथ्य?

Last Updated: Jun 13, 2024, 00:57 IST

यहां हम मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्रियो से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारें में बताने जा रहे है. प्रधानमंत्री मोदी की 2024 की कैबिनेट एक दूरदर्शी और समर्पित टीम है. सरकार का लक्ष्य, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, औद्योगिक विकास, डिजिटल इंडिया, और विदेश नीति में सुधारों और नवाचारों को प्राथमिकता देना है. इस मंत्रिमंडल के सबसे युवा मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु हैं. इसमें कुल 7 महिला मंत्री शामिल हैं. मोदी मंत्रिमंडल में 6 पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल किए गए हैं.      

मोदी मंत्रिमंडल से जुड़े रोचक तथ्य
मोदी मंत्रिमंडल से जुड़े रोचक तथ्य

PM Modi Cabinet 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट ने भारत के राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण अध्याय शुरू किया है. 2024 की कैबिनेट में अनुभवी और युवा नेताओं का एक संतुलित मिश्रण है, जो विविध मंत्रालयों की जिम्मेदारियों को संभाल रहे हैं. इस कैबिनेट का प्रमुख उद्देश्य देश की समग्र प्रगति को तेज गति देना है, जिससे आत्मनिर्भर भारत (आत्मनिर्भर भारत) की परिकल्पना को साकार किया जा सके. 

Modi Cabinet Ministers: प्रधानमंत्री मोदी की 2024 की कैबिनेट एक दूरदर्शी और समर्पित टीम है. सरकार का लक्ष्य, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, औद्योगिक विकास, डिजिटल इंडिया, और विदेश नीति में सुधारों और नवाचारों को प्राथमिकता देना है.     

चलिये पीएम मोदी की कैबिनेट से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारें में जानने की कोशिश करते है जो मंत्रिमंडल के गठन के बाद सामने है. इसमें सबसे अमीर मंत्री, सबसे युवा मंत्री और मंत्रियों से जुड़े अपराधिक मामलों के बारें में जानकारी दी गयी है. 

यह भी पढ़ें: किसे मिली किस मंत्रालय की कमान और किसका बदला मंत्रालय, कौन बनेगा स्पीकर? सब जानें 

मोदी मंत्रिमंडल से जुड़े रोचक तथ्य:

यहां हम मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्रियो से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारें में बताने जा रहे है. जिन्हें आप सभी को जान लेना चाहिए. नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कुल 71 मंत्रियों ने शपथ ली है. इस मंत्रिमंडल के सबसे युवा मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु हैं. इसमें कुल 7 महिला मंत्री शामिल हैं. मोदी मंत्रिमंडल में 6 पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल किए गए हैं. इस मंत्रिमंडल में कोई मुस्लिम नेता शामिल नहीं है.

1. मोदी कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री:

मोदी कैबिनेट का गठन और मंत्रियों को उनका पोर्टफोलियो 10 जून को सौंप दिया गया. एडीए में शामिल टीडीपी नेता राम मोहन नायडू किंजरापु (Ram Mohan Naidu Kinjarapu) मंत्रिमंडल के सबसे युवा मंत्री है. उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय का प्रभार दिया गया है. उनका जन्म 18-Dec-1987 को हुआ था. उन्होंने एम.बी.ए., बी.एस. (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की पढाई की है. 

2. मंत्रिमंडल के सबसे अमीर मंत्री:

मोदी मंत्रीमंडल के सबसे अमीर मंत्री की बात करें तो तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी (Chandra Sekhar Pemmasani) मंत्रिपरिषद में शामिल अन्य 71 मंत्रियों में सबसे अमीर है. बता दें कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने सभी 8390 उम्मीदवारों में सबसे अधिक ₹5,705 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी. उन्हें राज्य मंत्री के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय और संचार मंत्रालय का प्रभार दिया गया है.

3. सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री:

मोदी मंत्रीमंडल में शामिल सभी मंत्रियों में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी के पास सबसे कम संपत्ति है. उनके पास कुल 30.2 लाख की संपत्ति है. कैबिनेट में उन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय दिया गया है. सबसे कम संपत्ति अन्य मंत्रियो में बी संजय कुमार (1.12 करोड़) और अजय टम्टा (1.23 करोड़) शामिल है. बता दें कि नए मंत्रिपरिषद में शामिल 99% मंत्री करोड़पति है और मंत्रिमंडल की औसत संपत्ति ₹107.94 करोड़ रुपये है.

4. कैबिनेट में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं:

आजादी के बाद यह पहला मौका है जब केन्द्रीय कैबिनेट में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है. दरअसल इस बार किरेन रिजिजू को अल्पसंख्यक कार्य मंत्री बनाया गया है. साथ ही यह पहला मौका है जब किसी बौद्ध नेता को अल्पसंख्यक मंत्रालय का प्रभार दिया गया है. मोदी 2.0 में बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मंत्री थे.   

यह भी देखें: Next Lok Sabha Speaker: कैसे चुना जाता है स्पीकर, रेस में कौन सबसे आगे? पढ़ें यहां

5. 28 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले:

आपकी जानकरी के लिए बताते चले कि नई मोदी कैबिनेट में शामिल 28 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. हाल ही में अधिकार निकाय एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी कि जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है. इनमें से 19 मंत्रियों के खिलाफ महिलाओं के खिलाफ अपराध, हत्या का प्रयास और नफ़रत फ़ैलाने वाले कई गंभीर मामले दर्ज है. 

6. अल्पसंख्यक मंत्रालय को मिला पहला बौद्ध नेता:

Modi Cabinet Ministers: भारत के इतिहास में यह पहला मौका है जब देश के अल्पसंख्यक मंत्रालय को पहला बौद्ध मंत्री मिला है. बता दें कि किरेन रिजिजू को अल्पसंख्यक कार्य मंत्री बनाया गया है. इससे पहले किसी भी बौद्ध नेता को अल्पसंख्यक मंत्रालय का प्रभार नहीं दिया गया था. 

7. मोदी मंत्रिमंडल की सबसे युवा महिला मंत्री:

 

Pic-Aaj Tak

मोदी मंत्रिमंडल में इस बार 7 महिला मंत्रियों को जगह दी गयी है. इनमें से दो को कैबिनेट में स्थान दिया गया है तो वहीं पांच को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है. इन मंत्रियो में रक्षा निखिल खडसे सबसे युवा मंत्री है. रक्षा खडसे  को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया है. सभी महिला मंत्रियो की जानकारी नीचे दी गयी है-  

क्रम संख्या

नाम

रैंक

जिम्मेदारी

1

श्रीमती निर्मला सीतारामन

कैबिनेट

वित्त मंत्री एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री

2

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

कैबिनेट

महिला और बाल विकास मंत्री

3

श्रीमती अनुप्रिया पटेल

राज्य मंत्री

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

4

श्रीमती रक्षा निखिल खडसे

राज्य मंत्री

युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

5

श्रीमती सावित्री ठाकुर

राज्य मंत्री

महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

6

श्रीमती निमुबेन जयंतिभाई बाम्भनिया

राज्य मंत्री

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

7

सुश्री शोभा करंदलाजे

राज्य मंत्री

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

8. मंत्रिमंडल में छः पूर्व मुख्यमंत्री शामिल:

मोदी कैबिनेट की बात करें तो इसमें छः पूर्व मुख्यमंत्री शामिल है. इनमें से चार पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हैं, जबकि कुमारस्वामी जनता दल-सेक्युलर और मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का प्रतिनिधित्व करते हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री

राज्य

पार्टी

राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश

बीजेपी

मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा

बीजेपी

शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश

बीजेपी

एच डी कुमारस्वामी

कर्नाटक

जनता दल-सेक्युलर

सर्बानंद सोनोवाल

असम

बीजेपी

जीतन राम मांझी

बिहार

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

यह भी देखें:

Lok Sabha Election Results 2024: सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार कौन है?

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 13, 2024, 00:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News