This is an archived article last updated on Jun 21, 2024. The information may be outdated.

Modi Cabinet 2024 with Portfolios: कौन बनेगा स्पीकर, किसे मिली किस मंत्रालय की कमान और किसका बदला मंत्रालय? सब जानें

Last Updated: Jun 21, 2024, 15:20 IST

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्रियों के पोर्टफोलियो के बंटवारें पर सबकी नजरें टिकी हुई थी. बता दें कि मंत्रालय /विभागों का बंटवारा कैबिनेट की पहली बैठक के बाद कर दिया गया. कुछ मंत्रियों को उनके पुराने मंत्रालय के साथ रखा गया है तो वहीं कुछ के मंत्रालय में परिवर्तन भी किया गया है. किस नेता को कौन-सा मंत्रालय दिया गया है उसकी डिटेल्स आप यहां देख सकते है. लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने 71 मंत्रिपरिषद को विभाग सौंप दिए है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब (Bhartruhari Mahtab) को 18वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर (Protem Speaker) नियुक्त किया है.      

किसे मिला कौन-सा पोर्टफोलियो
किसे मिला कौन-सा पोर्टफोलियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले ली है. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में अपनी नई कैबिनेट के साथ शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया. मोदी सरकार 3.0 में कुल 72 मंत्री शामिल किये गए है, जिनमें 30 कैबिनेट मंत्री है, इसके अलावा, 5 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है और 36 सांसदों को राज्य मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है. आधिकारी डेटा के अनुसार आप मंत्रियो का पोर्फोलियो देख सकते है जो India.gov.in से लिया गया है.

यह भी देखें:

International Day of Yoga 2024: 7 विशेष योगासन, 7 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें अन्य अनूठे रिकॉर्ड भी!

Next Lok Sabha Speaker: कैसे चुना जाता है स्पीकर, रेस में कौन सबसे आगे? पढ़ें यहां

Lok Sabha Speaker Post सबकी नजर स्पीकर के पोस्ट पर:

Pic-PTI

Lok Sabha Speaker कौन रेस में सबसे आगे:

 हाल ही में रक्षा मंत्री के निवास पर लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार को लेकर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में स्पीकर पद के लिए विचार-विमर्श किया गया. बता दें कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से आरंभ होगा, जिसमें सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे. 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. सूत्रों के अनुसार,बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों से सुझाव मांगे हैं, और ऐसा कहा जा रहा है कि सहयोगी दलों ने इस निर्णय का जिम्मा बीजेपी पर ही छोड़ दिया है. बीजेपी ही इस विषय में अंतिम निर्णय लेगी.

भर्तृहरि महताब बने प्रोटेम स्पीकर 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब (Bhartruhari Mahtab) को 18वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर (Protem Speaker) नियुक्त किया है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि लोकसभा के अध्यक्ष के चुनाव तक महताब अध्यक्ष के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे.  

PM Modi Cabinet Update किस मंत्रालय के लिए कितना बजट: 

 बता दें किअंतरिम बजट 2024-2025 में रक्षा मंत्रालय को सबसे अधिक बजटीय आवंटन दिया गया है. गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय की कमानएक बार फिर से राजनाथ सिंह के हाथों में ही है. दूसरे स्थान पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय है जिसके लिए सर्वाधिक बजट आवंटित किया गया है.  

मंत्रालय

मंत्री

आवंटन (लाख करोड़ में)

रक्षा मंत्रालय

राजनाथ सिंह

6.20

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

नितिन गडकरी

2.78

रेल मंत्रालय

अश्विनी वैष्णव

2.55

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

प्रह्लाद जोशी

2.13

गृह मंत्रालय

अमित शाह

2.03

ग्रामीण विकास मंत्रालय

शिवराज सिंह चौहान

1.77

रसायन और उर्वरक मंत्रालय

जगत प्रकाश नड्डा

1.68

संचार मंत्रालय

श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया

1.37

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय

शिवराज सिंह चौहान

1.27

यह भी पढ़ें: Modi Cabinet Ministers: चलिये जानें मोदी कैबिनेट से जुड़े ये 7 रोचक तथ्य?

Modi ka Parivar पीएम मोदी ने की अनोखी अपील: 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स से अपने प्रोफाइल से 'मोदी का परिवार' नारा हटाने (Modi ka Parivar) को कहा. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में उनके समर्थन के लिए भारत के लोगों का आभार व्यक्त किया. 

PM Modi Cabinet 2024 फ़ास्ट फैक्ट्स:

मोदी मंत्रिमंडल 2024
मोदी 3.0 में कुल कितने मंत्रियों ने ली शपथ 71
कैबिनेट स्तर के कुल कितने मंत्री 30
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 5
राज्य मंत्री  36
मोदी मंत्रिमंडल के सबसे युवा मंत्री  राम मोहन नायडू किंजरापु 
मोदी मंत्रिमंडल में शामिल कुल महिला मंत्री 7
मोदी मंत्रिमंडल की सबसे युवा महिला मंत्री   रक्षा खडसे
पूर्व मुख्यमंत्री जो बनाये गए मंत्री 6
कैबिनेट में शामिल महिला मंत्री 2  (निर्मला सीतारामन और अन्नपूर्णा देवी)
मोदी मंत्रिमंडल में शामिल मुस्लिम नेता   कोई नहीं
मोदी मंत्रिमंडल के सबसे अमीर मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी

Modi Cabinet List 28 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले:

Modi Cabinet Latest NEWS: मोदी कैबिनेट के गठन के बाद, अधिकार निकाय एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी कि जिसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 28 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.  

Narendra Modi Cabinet किन मंत्रियों ने पदभार संभाला 

अभी तक जिन मंत्रियो ने अपने मंत्रालय के चार्ज ले लिया है उनकी डिटेल्स आप नीचे देख सकते है- 

  • अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री का पदभार ग्रहण किया
  • अर्जुन राम मेघवाल ने कानून और न्याय मंत्रालय के लिए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार ग्रहण किया. 
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी पदभार ग्रहण कर लिया है. 
  • प्रल्हाद जोशी ने उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री के रूप में भी पदभार संभाला.
  • शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का पदभार संभाला.

लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker) का पद भारतीय संसद के निम्न सदन, लोकसभा, का एक महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित पद है. यह पद लोकसभा की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए जिम्मेदार होता है. अध्यक्ष का चुनाव लोकसभा के सदस्यों के बीच से ही किया जाता है, और यह चुनाव नई लोकसभा के गठन के बाद सबसे पहले होता है. 

एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार राजनीतिक दिग्गज हैं और स्पीकर का पद 'राजनीतिक बीमा' के रूप में चाहते हैं. पिछले कुछ वर्षों में, सत्तारूढ़ दलों के भीतर विद्रोह के कई मामले सामने आए हैं, जिसके कारण विभाजन हुआ और सरकारें भी गिरीं. जिस कारण स्पीकर का पद महत्वपूर्ण हो जाता है. तीसरी बार प्रधानमंत्राी बनते ही पीएम मोदी ने पहला फैसला किसानों के हित में लेते हुए पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी है.

Narendra Modi Cabinet Update: गृहमंत्री ने फिर संभाली कुर्सी

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने मंगलवार को नई सरकार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री की भूमिका संभाली, यह पद वह पिछली मोदी सरकार में भी संभाल चुके हैं. साथ ही उन्होंने सहकारिता मंत्री का भी कार्यभार संभाला. 

Modi Cabinet Portfolio 2024: किस राज्य से सर्वाधिक मंत्री:  

इस बार मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से कुल 10 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. एस्ले बाद 8 मंत्रियों को बिहार से केन्द्रीय कैबिनेट में शामिल हुए है. गृहमंत्री अमित शाह सहित कुल छः मंत्री गुजरात राज्य से शामिल किये गए है. बता दें कि मोदी कैबिनेट 3.0 में 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है.

PM Modi Cabinet 2024: नई कैबिनेट में सबसे युवा, सबसे अमीर मंत्री कौन, किसे मिला कौन-सा मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट

Modi 3.0 Cabinet Portfolio list announced मंत्रालय बंटवारें की लेटेस्ट अपडेट:

  • पीएम मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग है. साथ ही सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; और अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किये गये. 
  • वरिष्ठ भाजपा नेता और गांधीनगर से सांसद अमित शाह लगातार दूसरी बार केंद्रीय मंत्री के रूप में वापसी के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही वह सहकारिता मंत्रालय का भी नेतृत्व करेंगे. 
  • कर्पूरी ठाकुर के बेटे और जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है.
  • पीएम मोदी ने नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 7 महिला मंत्रियों को स्थान मिला है, जिनमें 2 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री की रैंक की मंत्री है.
  • कर्पूरी ठाकुर के बेटे और जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है. 
  • जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन (​​​​ललन सिंह)  पंचायती राज मंत्रालय के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का संभालेंगे.
  • प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग मिला.
  • रक्षा खडसे युवा मामले और खेल राज्य मंत्री हैं, सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री हैं. 
  • मुरलीधर मोहोल नागरिक उड्डयन और सहयोग राज्य मंत्री हैं, रवनीत सिंह बिट्टू खाद्य प्रसंस्करण और रेलवे राज्य मंत्री हैं.
  • दुर्गा दास उइके आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री हैं का पद मिला है.
  • सुकांत मजूमदार शिक्षा और पूर्वोत्तर राज्य मंत्री हैं, तोखन साहू आवास राज्य मंत्री हैं, हर्ष मल्होत्रा ​​सड़क परिवहन और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हैं.
  • लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने 71 मंत्रिपरिषद को विभाग सौंप दिए है.
  • अर्जुन राम मेघवाल कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री बने. 
  • अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री होंगे.
  •  नितिन गडकरी को फिर से उनका पुराना मंत्रलाय सड़क- परिवहन मंत्रालय दिया गया है. मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय और अर्बन मंत्रालय दिया गया है.
  • जेपी नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दिया गया है.
  • मोदी 3.0 सरकार में सड़क परिवहन मंत्रालय में अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा ​​दो राज्य मंत्री बनेंगे.सिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय दिया गया है.
  • सर्बानंद सोनोवाल के पास बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय बरकरार है.
  •  एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण के पास क्रमशः विदेश और वित्त विभाग बरकरार है.
  • हरदीप सिंह पुरी के पास पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय बरकरार है. 
  • नितिन गडकरी को फिर से उनका पुराना मंत्रलाय सड़क- परिवहन मंत्रालय दिया गया है.
  • Modi 3.0 Cabinet: अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी को मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह नहीं मिली है. 

NDA Cabinet First Meeting मोदी कैबिनेट का पहला फैसला:

पहला फैसला: नई एनडीए सरकार ने पहला फैसला लेते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त घरों को मंजूरी दे दी है. 4 करोड़ 21 लाख घर पहले ही बना दिए गए है.

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्रियों के पोर्टफोलियो के बंटवारें पर अब सबकी नजरें है. बता दें कि कैबिनेट मंत्रियों में 25 बीजेपी से और 5 सहयोगी पार्टियों से हैं. मोदी 3.0 कैबिनेट में कई ऐसे मंत्री शामिल हैं जो मोदी सरकार 2.0 में भी मंत्री रह चुके हैं तो कई नाम गायब है. 

मोदी 3.0 में किस राज्य को कितना प्रतिनिधत्व:

हाल ही में मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेता चुना गया था. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. एनडीए में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दल शामिल है. बता दें कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने 1999 से 2004 तक देश की बागडोर संभाली थी.

राज्य

नाम

रैंक

उत्तर प्रदेश

राजनाथ सिंह

कैबिनेट मंत्री

हरदीप सिंह पुरी

राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री

जयंत चौधरी

राज्यसभा, स्वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्री

जितिन प्रसाद

राज्य मंत्री

पंकज चौधरी

राज्य मंत्री

अनुप्रिया पटेल

राज्य मंत्री

एसपी सिंह बघेल

राज्य मंत्री

कीर्तिवर्धन सिंह

राज्य मंत्री

बीएल वर्मा

राज्य मंत्री

कमलेश पासवान

राज्य मंत्री

बिहार

जीतन राम मांझी

हम, कैबिनेट मंत्री

राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह)

जेडीयू, कैबिनेट मंत्री

गिरिराज सिंह

कैबिनेट मंत्री

चिराग पासवान

एलजेपी-रामविलास, कैबिनेट मंत्री

रामनाथ ठाकुर

राज्यसभा, राज्य मंत्री

नित्यानंद राय

राज्य मंत्री

सतीश दुबे

राज्यसभा, राज्य मंत्री

राजभूषण चौधरी

राज्य मंत्री

गुजरात

अमित शाह

कैबिनेट मंत्री

जेपी नड्डा

राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री

सुब्रह्मण्यम जयशंकर

राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री

मनसुख मंडाविया

कैबिनेट मंत्री

सीआर पाटिल

कैबिनेट मंत्री

नीमूबेन बमभानिया

राज्य मंत्री

महाराष्ट्र

नितिन गडकरी

कैबिनेट मंत्री

पीयूष गोयल

कैबिनेट मंत्री

प्रताप राव जाधव

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

रामदास अठावले

राज्यसभा, राज्य मंत्री

रक्षा खड़से

राज्य मंत्री

मुरलीधर मोहोल

राज्य मंत्री

मध्य प्रदेश

शिवराज सिंह चौहान

कैबिनेट मंत्री

डॉ. वीरेंद्र कुमार

कैबिनेट मंत्री

ज्योतिरादित्य सिंधिया

कैबिनेट मंत्री

एल मुरुगन

राज्यसभा, राज्य मंत्री

दुर्गादास उइके

राज्य मंत्री

सवित्री ठाकुर

राज्य मंत्री

कर्नाटक

निर्मला सीतारमण

राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री

एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस)

कैबिनेट मंत्री

प्रह्लाद जोशी

कैबिनेट मंत्री

वी सोमन्ना

राज्य मंत्री

शोभा करांदलाजे

राज्य मंत्री

हरियाणा

मनोहर लाल

कैबिनेट मंत्री

राव इंद्रजीत सिंह

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

कृष्णपाल गुर्जर

राज्य मंत्री

ओडिशा

धर्मेंद्र प्रधान

कैबिनेट मंत्री

जुएल ओरांव

कैबिनेट मंत्री

अश्विनी वैष्णव

राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री

असम

सर्बानंद सोनेवाल

कैबिनेट मंत्री

पवित्रा मार्गेरिटा

राज्यसभा, राज्य मंत्री

आंध्र प्रदेश

राममोहन नायडू (टीडीपी)

कैबिनेट मंत्री

चंद्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी)

राज्य मंत्री

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा

राज्य मंत्री

राजस्थान

भूपेंद्र यादव

कैबिनेट मंत्री

गजेंद्र सिंह शेखावत

कैबिनेट मंत्री

अर्जुन राम मेघवाल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

भागीरथ चौधरी

राज्य मंत्री

झारखंड

अन्नपूर्णा देवी

कैबिनेट मंत्री

संजय सेठ

राज्य मंत्री

अरुणाचल प्रदेश

किरण रिजिजू

कैबिनेट मंत्री

तेलंगाना

जी किशन रेड्डी

कैबिनेट मंत्री

बंडी संजय कुमार

राज्य मंत्री

जम्मू-कश्मीर

जितेंद्र सिंह

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

गोवा

श्रीपद यशो नाइक

राज्य मंत्री

पश्चिम बंगाल

शांतनु ठाकुर

राज्य मंत्री

सुकांता मजूमदार

राज्य मंत्री

केरल

सुरेश गोपी

राज्य मंत्री

जॉज कुरियन

राज्य मंत्री

उत्तराखंड

अजय टम्टा

राज्य मंत्री

पंजाब

रवनीत सिंह बिट्टू

राज्य मंत्री

छत्तीसगढ़

तोखन साहू

राज्य मंत्री

नई दिल्ली

हर्ष मल्होत्रा

राज्य मंत्री

Women Ministers NDA Cabinet Modi 3.0 मंत्रिमंडल में कितनी महिलाएं और किसे मिला कौन सा मंत्रालय:

पीएम मोदी ने नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 7 महिला मंत्रियों को स्थान मिला है, जिनके मंत्रालय की जानकारी नीचे दी गयी है-  

क्रम संख्या

नाम

रैंक

जिम्मेदारी

1

श्रीमती निर्मला सीतारामन

कैबिनेट

वित्त मंत्री एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री

2

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

कैबिनेट

महिला और बाल विकास मंत्री

3

श्रीमती अनुप्रिया पटेल

राज्य मंत्री

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

4

श्रीमती रक्षा निखिल खडसे

राज्य मंत्री

युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

5

श्रीमती सावित्री ठाकुर

राज्य मंत्री

महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

6

श्रीमती निमुबेन जयंतिभाई बाम्भनिया

राज्य मंत्री

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

7

सुश्री शोभा करंदलाजे

राज्य मंत्री

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

किसे मिला कौन-सा पोर्टफोलियो:

मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के बीच पोर्टफोलियो का बंटवारा कर दिया गया है. जिसकी डिटेल्स आप नीचे देख सकते है-

स्रोत- India.gov.in 

मंत्रिपरिषद के सदस्यों की सूची (09.06.2024 को शपथ ग्रहण)

श्री नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)

मंत्रालय/ विभाग

- कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय

- परमाणु ऊर्जा विभाग

- अंतरिक्ष विभाग

- सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे

- अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं

कैबिनेट मंत्री

1

श्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री

2

श्री अमित शाह

गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री

3

श्री नितिन जयराम गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री

4

श्री जगत प्रकाश नड्डा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री एवं रसायन और उर्वरक मंत्री

5

श्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि और किसान कल्याण मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री

6

श्रीमती निर्मला सीतारामन

वित्त मंत्री एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री

7

डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर

विदेश मंत्री

8

श्री मनोहर लाल

आवास और शहरी कार्य मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री

9

श्री एच. डी. कुमारस्वामी

भारी उद्योग मंत्री एवं इस्पात मंत्री

10

श्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री

11

श्री धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा मंत्री

12

श्री जीतन राम मांझी

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री

13

श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

पंचायती राज मंत्री एवं मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री

14

श्री सर्बानंद सोनोवाल

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री

15

डॉ. वीरेंद्र कुमार

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री

16

श्री किंजरापु राममोहन नायडू

नागरिक उड्डयन मंत्री

17

श्री प्रह्लाद जोशी

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

18

श्री जुएल ओराम

जनजातीय मामले मंत्री

19

श्री गिरिराज सिंह

कपड़ा मंत्री

20

श्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

21

श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया

संचार मंत्री एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री

22

श्री भूपेंद्र यादव

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री

23

श्री गजेंद्र सिंह शेखावत

संस्कृति मंत्री एवं पर्यटन मंत्री

24

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

महिला और बाल विकास मंत्री

25

श्री किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

26

श्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

27

डॉ. मनसुख मंडाविया

श्रम और रोजगार मंत्री एवं युवा मामले और खेल मंत्री

28

श्री जी. किशन रेड्डी

कोयला मंत्री एवं खान मंत्री

29

श्री चिराग पासवान

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

30

श्री सी आर पाटिल

जल शक्ति मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1

राव इंद्रजीत सिंह

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एवं योजना मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एवं संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

2

डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री एवं कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

3

श्री अर्जुन राम मेघवाल

कानून और न्याय मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

4

श्री जाधव प्रतापराव गणपताराव

आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

5

श्री जयंत चौधरी

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

राज्य मंत्री

1

श्री जितिन प्रसाद

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

2

श्री श्रीपाद येसो नाइक

ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

3

श्री पंकज चौधरी

वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

4

श्री कृष्ण पाल

सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

5

श्री रामदास अठावले

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

6

श्री राम नाथ ठाकुर

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

7

श्री नित्यानंद राय

गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

8

श्रीमती अनुप्रिया पटेल

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

9

श्री वी. सोमन्ना

जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

10

डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी

ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री

11

प्रो. एस. पी. सिंह बघेल

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री

12

सुश्री शोभा करंदलाजे

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

13

श्री कीर्तिवर्धन सिंह

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

14

श्री बी. एल. वर्मा

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

15

श्री शांतनु ठाकुर

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

16

श्री सुरेश गोपी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

17

डॉ. एल. मुरुगन

सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

18

श्री अजय टम्टा

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

19

श्री बांदी संजय कुमार

गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

20

श्री कमलेश पासवान

ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

21

श्री भागीरथ चौधरी

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

22

श्री सतीश चंद्र दुबे

कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

23

श्री संजय सेठ

रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

24

श्री रवींद्र सिंह

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

25

श्री दुर्गादास उइके

जनजातीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री

26

श्रीमती रक्षा निखिल खडसे

युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

27

श्री सुकांत मजूमदार

शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

28

श्रीमती सावित्री ठाकुर

महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

29

श्री तोखन साहू

आवास और शहरी कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

30

श्री राज भूषण चौधरी

जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

31

श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा

भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

32

श्री हर्ष मल्होत्रा

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

33

श्रीमती निमुबेन जयंतिभाई बाम्भनिया

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

34

श्री मुरलीधर मोहोल

सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री

35

श्री जॉर्ज कुरियन

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

36

श्री पबित्रा मार्गेरिटा

विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री

Modi 3.0 Cabinet जेपी नड्डा का स्थान लेगा कौन? 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपने नए पार्टी प्रमुख की तलाश करनी होगी क्योंकि निवर्तमान जेपी नड्डा स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालयों को संभालने के लिए मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल हो गए हैं. इस महीने के अंत में नड्डा का कार्यकाल पूरा हो गया. साल 2019 में, नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने लेकिन जनवरी 2020 में उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया गया. 

PM Modi Cabinet: शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय 

शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय दिया गया है. 

एनडीए की एक बार फिर सरकार:

हाल ही में, मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेता चुना गया था. इस गठबंधन ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का दावा किया था. एनडीए में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दल भी शामिल हैं. यह गठबंधन पहले भी दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में संचालित हुआ था, जिसने 1999 से 2004 तक देश की बागडोर संभाली थी. 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 21, 2024, 15:20 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News