राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) वाली सरकार के गठन के बाद, ओम बिड़ला को 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया है. यह उनका दूसरा कार्यकाल है. लोकसभा ने बुधवार को ध्वनि मत से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार ओम बिड़ला को संसद के निचले सदन का अध्यक्ष चुना गया.
इस बीच, पीएम मोदी सहित विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी बिड़ला को शुभकामनाएं दीं और उनके साथ संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और पीएम मोदी भी आसन तक पहुंचे. नई कैबिनेट के गठन के बाद अब सबकी नजरें स्पीकर के चुनाव पर टिकी हुई थी.
इससे पहले पिछले इतिहास में केवल तीन बार 1952, 1967 और 1976 में ही लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ था. परंपरागत रूप से, लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति से होता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ.
यह भी देखें: PM Modi Cabinet 2024:नई कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा मंत्रालय, यहां देखें पूरी लिस्ट
#WATCH | BJP MP Om Birla occupies the Chair of Lok Sabha Speaker after being elected as the Speaker of the 18th Lok Sabha.
— ANI (@ANI) June 26, 2024
Prime Minister Narendra Modi, LoP Rahul Gandhi and Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju accompany him to the Chair. pic.twitter.com/zVU0G4yl0d
क्यों महत्वपूर्ण है स्पीकर का पद?
इस बार, मंत्री पदों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को घटक दलों विशेषकर एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ व्यापक चर्चा करनी पड़ी है.
पिछले कुछ वर्षों में, सत्तारूढ़ दलों के भीतर बगावत के कई मामले सामने आए हैं, जिसके कारण विभाजन हुआ और सरकारें भी गिरीं. जिस कारण स्पीकर का पद महत्वपूर्ण हो जाता है. चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को 16 सीटें और नीतीश कुमार की जेडीयू को 12 सीटें मिलीं. मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि प्रभावशाली पद होने के कारण दोनों दलों की नजरें इस पर टिकी हुई है.
कैसे चुना जाता है स्पीकर?
लोकसभा अध्यक्ष का चयन प्रक्रिया लोकसभा सदस्यों की प्रारंभिक बैठक के दौरान होती है.अध्यक्ष के चयन से पहले, एक सांसद, आमतौर पर सबसे वरिष्ठ सदस्य, को अस्थायी अध्यक्ष (प्रो-टेम स्पीकर) नियुक्त किया जाता है. प्रो-टेम स्पीकर नए सदन के प्रारंभिक सत्रों की अध्यक्षता करते हैं और नए सांसदों को शपथ दिलाते हैं, और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को शुरू करते है.
यह भी देखें: कब बनी थी पहली गठबंधन सरकार और कौन बना था प्रधामंत्री?
लोकसभा अध्यक्ष की क्या है जिम्मेदारियां:
लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव लोकसभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है. यह चुनाव तब होता है जब लोकसभा का सत्र शुरू होता है या अध्यक्ष का पद खाली होता है. अध्यक्ष का चुनाव बिना किसी विपक्ष के समर्थन के भी हो सकता है, जैसा कि 2019 में ओम बिरला के मामले में हुआ था. चुनाव प्रक्रिया में, प्रधानमंत्री और अन्य प्रमुख नेताओं द्वारा प्रस्तावित उम्मीदवार को बहुमत से निर्वाचित किया जाता है.
लोकसभा अध्यक्ष सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिम्मेदार होता है. अध्यक्ष सदन का संवैधानिक और औपचारिक प्रमुख माना जाता है. वह सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने, बहसों को नियंत्रित करने, और संसद की गरिमा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होते हैं. लोकसभा अध्यक्ष, दोनों सदनों की संयुक्त बैठक (Joint Sitting) की अध्यक्षता भी करता है.
यह भी देखें: भारतीय राजनीति में लगातार तीन बार पीएम की शपथ लेने वाले नेता कौन है?
कौन थे स्वतंत्र भारत के पहले स्पीकर:
जी.वी. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के जी. वी मावलंकर (G. V. Mavalankar) स्वतंत्र भारत के पहले लोकसभा अध्यक्ष थे. जनता पार्टी के नीलम संजीव रेड्डी (Neelam Sanjiva Reddy) थोड़े समय के लिए ही सही, पहले गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष थे. बता दें कि चौथी लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद रेड्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया.
कांग्रेस (आई) के बलराम जाखड़ (Balram Jakhar) ने दो लोकसभाओं में लगभग एक दशक तक पद पर रह कर सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया है. वाजपेयी सरकार के तहत जीएमसी बालयोगी (GMC Balayogi) पहले दलित अध्यक्ष बने थे.
यह भी पढ़ें:
Lok Sabha Election Results 2024: सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार कौन है?
निर्वाचित सांसदों को हर महीने मिलेगा कितना वेतन? जानें
मोदी 3.0 में किस राज्य को कितना प्रतिनिधत्व:
हाल ही में मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेता चुना गया था. किस राज्य से कितने मंत्री बनाये गए है आप यहां देख सकते है-
राज्य | नाम | रैंक |
उत्तर प्रदेश | राजनाथ सिंह | कैबिनेट मंत्री |
हरदीप सिंह पुरी | राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री | |
जयंत चौधरी | राज्यसभा, स्वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्री | |
जितिन प्रसाद | राज्य मंत्री | |
पंकज चौधरी | राज्य मंत्री | |
अनुप्रिया पटेल | राज्य मंत्री | |
एसपी सिंह बघेल | राज्य मंत्री | |
कीर्तिवर्धन सिंह | राज्य मंत्री | |
बीएल वर्मा | राज्य मंत्री | |
कमलेश पासवान | राज्य मंत्री | |
बिहार | जीतन राम मांझी | हम, कैबिनेट मंत्री |
राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) | जेडीयू, कैबिनेट मंत्री | |
गिरिराज सिंह | कैबिनेट मंत्री | |
चिराग पासवान | एलजेपी-रामविलास, कैबिनेट मंत्री | |
रामनाथ ठाकुर | राज्यसभा, राज्य मंत्री | |
नित्यानंद राय | राज्य मंत्री | |
सतीश दुबे | राज्यसभा, राज्य मंत्री | |
राजभूषण चौधरी | राज्य मंत्री | |
गुजरात | अमित शाह | कैबिनेट मंत्री |
जेपी नड्डा | राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री | |
सुब्रह्मण्यम जयशंकर | राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री | |
मनसुख मंडाविया | कैबिनेट मंत्री | |
सीआर पाटिल | कैबिनेट मंत्री | |
नीमूबेन बमभानिया | राज्य मंत्री | |
महाराष्ट्र | नितिन गडकरी | कैबिनेट मंत्री |
पीयूष गोयल | कैबिनेट मंत्री | |
प्रताप राव जाधव | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | |
रामदास अठावले | राज्यसभा, राज्य मंत्री | |
रक्षा खड़से | राज्य मंत्री | |
मुरलीधर मोहोल | राज्य मंत्री | |
मध्य प्रदेश | शिवराज सिंह चौहान | कैबिनेट मंत्री |
डॉ. वीरेंद्र कुमार | कैबिनेट मंत्री | |
ज्योतिरादित्य सिंधिया | कैबिनेट मंत्री | |
एल मुरुगन | राज्यसभा, राज्य मंत्री | |
दुर्गादास उइके | राज्य मंत्री | |
सवित्री ठाकुर | राज्य मंत्री | |
कर्नाटक | निर्मला सीतारमण | राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री |
एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस) | कैबिनेट मंत्री | |
प्रह्लाद जोशी | कैबिनेट मंत्री | |
वी सोमन्ना | राज्य मंत्री | |
शोभा करांदलाजे | राज्य मंत्री | |
हरियाणा | मनोहर लाल | कैबिनेट मंत्री |
राव इंद्रजीत सिंह | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | |
कृष्णपाल गुर्जर | राज्य मंत्री | |
ओडिशा | धर्मेंद्र प्रधान | कैबिनेट मंत्री |
जुएल ओरांव | कैबिनेट मंत्री | |
अश्विनी वैष्णव | राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री | |
असम | सर्बानंद सोनेवाल | कैबिनेट मंत्री |
पवित्रा मार्गेरिटा | राज्यसभा, राज्य मंत्री | |
आंध्र प्रदेश | राममोहन नायडू (टीडीपी) | कैबिनेट मंत्री |
चंद्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी) | राज्य मंत्री | |
भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा | राज्य मंत्री | |
राजस्थान | भूपेंद्र यादव | कैबिनेट मंत्री |
गजेंद्र सिंह शेखावत | कैबिनेट मंत्री | |
अर्जुन राम मेघवाल | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | |
भागीरथ चौधरी | राज्य मंत्री | |
झारखंड | अन्नपूर्णा देवी | कैबिनेट मंत्री |
संजय सेठ | राज्य मंत्री | |
अरुणाचल प्रदेश | किरण रिजिजू | कैबिनेट मंत्री |
तेलंगाना | जी किशन रेड्डी | कैबिनेट मंत्री |
बंडी संजय कुमार | राज्य मंत्री | |
जम्मू-कश्मीर | जितेंद्र सिंह | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
गोवा | श्रीपद यशो नाइक | राज्य मंत्री |
पश्चिम बंगाल | शांतनु ठाकुर | राज्य मंत्री |
सुकांता मजूमदार | राज्य मंत्री | |
केरल | सुरेश गोपी | राज्य मंत्री |
जॉज कुरियन | राज्य मंत्री | |
उत्तराखंड | अजय टम्टा | राज्य मंत्री |
पंजाब | रवनीत सिंह बिट्टू | राज्य मंत्री |
छत्तीसगढ़ | तोखन साहू | राज्य मंत्री |
नई दिल्ली | हर्ष मल्होत्रा | राज्य मंत्री |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation