This is an archived article last updated on Jun 21, 2024. The information may be outdated.

International Day of Yoga 2024: 7 विशेष योगासन, 7 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें अन्य अनूठे रिकॉर्ड भी!

Last Updated: Jun 21, 2024, 11:29 IST

International Yoga Day 2024: 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर बेंगलुरु स्थित अक्षर योग केंद्र योग की परिवर्तनकारी शक्ति को उजागर करते हुए एक नई श्रृंखला आयोजित की जा रही है. जो पूरी दुनिया में एक विशेष रिकॉर्ड स्थापित करने जा रहा है.  योग एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में मदद करता है. इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड की चर्चा करने जा रहे है जो International Day of Yoga 2024 को और भी प्रासंगिक बनाता है.       

International Day of Yoga 2024: 7 विशेष योगासन, 7 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
International Day of Yoga 2024: 7 विशेष योगासन, 7 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

International Yoga Day 2024: आज के समय में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए योग सबसे जरुरी उपाय हो चला है. योग एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में मदद करता है. जैसा की सबको पता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है. यह दिवस भारत सहित पूरी दुनिया में योग की महत्ता को उजागर करता है. इसी कड़ी में हर साल योग से जुड़े कई नए रिकॉर्ड भी बनते रहते है. इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड की चर्चा करने जा रहे है जो International Day of Yoga 2024 को और भी प्रासंगिक बनाता है. 

पीएम मोदी श्रीनगर में:

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएम मोदी दो दिवसीय कश्मीर यात्रा पर है. उन्होंने शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में प्रसिद्ध डल झील के किनारे दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IYD) का के अवसर पर एक विशेष योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया. साथ ही उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी कर रहे है.

Guinness World Records in Yoga 2024: 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर बेंगलुरु स्थित अक्षर योग केंद्र योग की परिवर्तनकारी शक्ति को उजागर करते हुए एक नई श्रृंखला आयोजित करने जा रहा है जो पूरी दुनिया में एक विशेष रिकॉर्ड स्थापित करने जा रहा है. बता दें कि भारत में योग दिवस 2024 पर कई विशेष प्रकार के योग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जो इस दिवस की महत्ता को परिभाषित करता है. 

यह भी देखें: क्विज के जरिए जानें कितने गहरे हैं आपके योग ज्ञान? 

7 विशिष्ट योगासन, 7 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: 

Guinness World Records in Yoga: 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर हिमालयन सिद्धा (Himalayan Siddhaa) के नेतृत्व में बेंगलुरु स्थित अक्षर योग केंद्र (Akshar Yoga Kendraa) एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने जा रहा है. बता दें कि इस साल योग दिवस पर संस्था द्वारा 7 विशिष्ट योगासन आयोजित करके 7 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा. 

बता दें कि कार्यक्रम में भाग लेने वालों में अलग- अलग पृष्ठभूमि के लोग शामिल हो रहे है. इस विशेष कार्यक्रम में भारतीय सेना,वायु सेना, एनसीसी, कर्नाटक राज्य पुलिस के सदस्य, विशेष रूप से विकलांग व्यक्ति, अनाथालयों के बच्चे और व्यवसाय और कॉर्पोरेट वर्ग के लोग शामिल हो रहे है. ऐसे प्रयासों से लोग योग के महत्व और लाभों को जानने और उसे अपनाने के प्रेरित होंगे. 

भूमि ने रामदूत आसन मुद्रा में बनाया रिकॉर्ड:

 

PIC- ToI

एशियन योग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता, 20 वर्षीय भूमि तिवारी ने बुधवार को मोती महल के लॉन में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के दौरान रामदूत आसन (Ramdoot Asana posture) की मुद्रा को 35 मिनट और 27 सेकंड तक बनाए रखते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया. यह विशेष कार्यक्रम जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट और भारतीय आदर्श योग संस्थान के संयुक्त प्रयास में आयोजित किया गया था. भूमि तिवारी द्वारा बनाए गए इस नए रिकॉर्ड की सूचना योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल (Yogasana Book of World Record Council) को दी गई है. 

क्या है रामदूत आसन?

भूमि तिवारी ने बताया कि “रामदूत आसन में पैरों को विपरीत दिशाओं में सबसे ज्यादा फैलाना और फिर सामने वाले पैर की उंगलियों को छूने के लिए झुकना होता है. यह सबसे कठिन, 'D' श्रेणी का आसन है, जिसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 0.9 अंक प्राप्त हुआ है. 

एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी:

International yoga day 2024 in hindi: चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान स्नातकोत्तर संस्थान (PGIMER) ने 21 जून को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सबसे अधिक संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ योग करके एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की गयी है. 

इस अवसर पर 2,000 प्रतिभागी रॉक गार्डन में योग दिवस की तैयारियों में लगे हुए थे जिनमें आईटीबीपी, पुलिस रक्षा बल, चंडीगढ़ नवीकरण ऊर्जा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संवर्धन सोसायटी, और स्कूली बच्चे शामिल थे. साथ ही राष्ट्रीय नर्सिंग शिक्षा संस्थान, PGIMER के निदेशक द्वारा योग केंद्र के एक नए विंग का उद्घाटन भी किया जायेगा. 

Yoga for Self and Society अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम 2024:

International Yoga Day 2024 Theme: प्रत्येक वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग के विशेष अवसर पर होने वाले योग आयोजनों और गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक विशिष्ट थीम अपनाया जाता है. साल 2024 का थीम "स्वयं और समाज के लिए योग" (Yoga for Self and Society) है.    

यह भी देखें:

Vande Bharat Sleeper Trains: पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब और किसी रूट पर दौड़ेगी?

Chenab Rail Bridge: कश्मीर की खूबसूरत घाटी में देखें, अद्भुत इंजीनियरिंग का नमूना

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 21, 2024, 11:29 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News