International Yoga Day 2024: क्विज के जरिए जानें कितने गहरे हैं आपके योग ज्ञान?
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 एक बार फिर से दुनिया भर में योग के महत्व और इसके लाभों के बारें में जानने का अवसर लेकर आया है. यहां हम आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी लेकर आये है, जिसके माध्यम से आप सभी योग दिवस से जुड़े तथ्यों और इतिहास को और बेहतर तरीके से जान पाएंगे तो चलिये चेक करिये अपनी नॉलेज को नीचे दिए गए 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ.
International Yoga Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 एक बार फिर से दुनिया भर में योग के महत्व और इसके लाभों के बारें में जानने का अवसर लेकर आया है. इस दिवस का उद्देश्य योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसे दुनिया भर में एक स्वस्थ जीवनशैली के रूप में अपनाने को प्रोत्साहित करना है.
यह भी देखें: International Day of Yoga 2024: 7 विशेष योगासन, 7 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें अन्य अनूठे रिकॉर्ड भी!
International Yoga Day 2024 Quiz In Hindi: यहां हम आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी लेकर आये है, जिसके माध्यम से आप सभी योग दिवस से जुड़े तथ्यों को और बेहतर तरीके से जान पाएंगे तो चलिये चेक करिये अपनी नॉलेज को नीचे दिए गए 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ.
1. पीएम नरेंद्र मोदी किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के तहत कार्यक्रम में शामिल हुए?
(a) वाराणसी
(b) श्रीनगर
(c) लखनऊ
(d) बेंगलुरु
2. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 19 जून
(b) 20 जून
(c) 21 जून
(d) 22 जून
3. पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस किस वर्ष मनाया गया था?
(a) 2014
(b) 2015
(c) 2016
(d) 2017
4. संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विचार किसने प्रस्तावित किया था?
(a) मनमोहन सिंह
(b) नरेंद्र मोदी
(c) एंटोनियो गुटेरेस
(d) एस जयशंकर
5. संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रस्ताव को किस देश ने सह-प्रायोजित किया था?
(a) यूएसए
(b) रूस
(c) फ्रांस
(d) भारत
6. संस्कृत में "योग" शब्द का क्या अर्थ है?
(a) जुड़ना
(b) व्यायाम
(c) ध्यान
(d) संतुलन
7. किस प्राचीन भारतीय ग्रन्थ को योग दर्शन का आधारभूत ग्रन्थ माना जाता है?
(a) भगवद गीता
(b) उपनिषद
(c) वेद
(d) योग सूत्र
8. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का थीम क्या है?
(a) 'करें योग रहे निरोग'
(b) 'स्वयं और समाज के लिए योग'
(c) 'योग में युवा योगदान'
(d) 'समाज के लिए योग'
9. भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए नोडल मंत्रालय निम्न में से कौन है?
(a) शिक्षा मंत्रालय
(b) स्वास्थ्य मंत्रालय
(c) संस्कृति मंत्रालय
(d) आयुष मंत्रालय
10. किस भारतीय शहर में साल 2023 में एक ही स्थान पर सबसे बड़े योग आयोजन का "गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड" बना था?
(a) वाराणसी
(b) पटना
(c) लखनऊ
(d) सूरत
उत्तर:-
- (b) श्रीनगर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल झील के किनारे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। यह कार्यक्रम शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित होने वाला है, जिसमें 3,000-4,000 लोग भाग लेंगे.
- (c) 21 जून
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है. यह तिथि इसलिए चुनी गई क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और दुनिया के कई हिस्सों में इसका विशेष महत्व होता है. साल 2014 को, संयुक्त राष्ट्र ने संकल्प 69/131 द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया. इस दिवस का उद्देश्य योग अभ्यास के अनेक लाभों के बारे में विश्व भर में जागरूकता बढ़ाना है.
- (b) 2015
पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था. भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सितम्बर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान इस विचार का प्रस्ताव रखे जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसम्बर 2014 को इसकी घोषणा की थी.
- (b) नरेंद्र मोदी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विचार प्रस्तावित किया था. उन्होंने योग के महत्व तथा वैश्विक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने में इसकी क्षमता पर प्रकाश डाला था.
- (d) भारत
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना का मसौदा प्रस्ताव भारत द्वारा प्रस्तावित किया गया था और रिकॉर्ड 175 सदस्य देशों द्वा इसका समर्थन किया गया था. यह प्रस्ताव सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महासभा के 69वें सत्र के उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में पेश किया था.
- (a) जुड़ना
संस्कृत में "योग" का अर्थ है "जुड़ना". यह शरीर, मन और आत्मा के एकीकरण और सामंजस्य को संदर्भित करता है. योग का अभ्यास विभिन्न अनुशासनों के माध्यम से किया जाता है, जिसमें शारीरिक मुद्राएं (आसन), श्वास नियंत्रण (प्राणायाम) शामिल है.
- (d) योग सूत्र
पतंजलि के योग सूत्र को योग दर्शन का आधारभूत ग्रन्थ माना जाता है. लगभग 400 ई. में ऋषि पतंजलि द्वारा संकलित इस सूत्र में योग के आठ भागों की रूपरेखा दी गई है, तथा एक समग्र अभ्यास के लिए रूपरेखा प्रदान की गई है.
- (b) 'स्वयं और समाज के लिए योग'
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है. प्रत्येक वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग के विशेष अवसर पर होने वाले योग आयोजनों और गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक विशिष्ट थीम अपनाया जाता है. साल 2024 का थीम "स्वयं और समाज के लिए योग" (Yoga for Self and Society) है.
- (d) आयुष मंत्रालय
आयुष मंत्रालय देश में योग से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए नोडल मंत्रालय है. मंत्रालय पूरे देश में समान रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने में मदद करने के लिए "कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी)" कार्यक्रम को डिजाइन करने के लिए जिम्मेदार है.
- (d) सूरत
गुजरात के सूरत शहर में 21 जून, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में 1.25 लाख से अधिक लोग उपस्थित हुए, जिससे एक ही स्थान पर सबसे अधिक संख्या में लोगों के योग अभ्यास करने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था. इस सत्र के दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी भी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें:
Vande Bharat Sleeper Trains: पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब और किसी रूट पर दौड़ेगी?
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.