UP Board Exam Centre 2026: बोर्ड एग्जाम सेंटर की लिस्ट जारी, 7448 एग्जाम सेंटर का हुआ चयन

Last Updated: Dec 3, 2025, 12:45 IST

UP बोर्ड ने होने वाले 10वीं और 12वीं एग्जाम के लिए एग्जाम सेंटर लिस्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दी है। UPMSP ने करीब 7448 एग्जाम सेंटर का चयन किया हैं। साथ ही, सेंटर को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत करने के लिए कल यानी 4 दिसंबर 2025 को लास्ट डेट है। छात्रों द्वारा उठाए गए सभी ऑब्जेक्शन 11 दिसंबर तक रिव्यू किए जाएंगे। फिर, फाइनल लिस्ट जारी होगी।

UP Board Exam Centre 2026
UP Board Exam Centre 2026

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने साल 2026 के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड एग्जाम के लिए प्रस्तावित एग्जाम सेंटर की सूची जारी कर दी है। इस साल, बिना नकल हुए एग्जाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में एग्जाम सेंटर के नंबर में कमी की गई है। लाखों छात्रों और उनके पैरेंट्स के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। छात्र अपने जिले के एग्जाम सेंटर की लिस्ट UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, UP बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम 2026 के लिए कुल 7,448 एग्जाम सेंटर सेलेक्ट किए गए हैं, जिसकी लिस्ट में 910 सरकारी, 3,484 एडेड और 3,054 नॉन- एडेड स्कूल भी शामिल हैं। इस वर्ष बोर्ड ने एग्जाम सेंटर की संख्या 7,657 से घटाकर 7,448 कर दी है। 

शिकात दर्ज करने की लास्ट डेट - 4 दिसंबर 

UPMSP द्वारा दोनों कक्षाओं के एग्जाम के लिए जारी की गई सेंटर लिस्ट को लेकर छात्र कल यानी 4 दिसंबर 2025 तक ही शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। छात्र शिकायतों के लिए school.upmsp.edu.in का उपयोग करें। बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर फाइनल लिस्ट को पोस्ट करने से पहले 11 दिसंबर तक सभी आपत्तियों की जांच करेगा।

11 दिसंबर तक आ सकती हैं फाइनल लिस्ट

4 दिसंबर 2025 के बाद 11 दिसंबर तक छात्रों के ऑब्जेक्शन रिव्यू किए जाएंगे। फिर, ही सेंटर की फाइनल अप्रूव्ड लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

यूपी बोर्ड एग्जाम सेंटर पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए विंडो - यहां क्लिक करें

यूपी बोर्ड 2026 एग्जाम सेंटर लिस्ट - यहां क्लिक करें

जिला विद्यालय निरीक्षक छात्रों द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों की जांच करेंगे। फिर, उन आपत्तियों को देखकर ही लिस्ट को अप्रूव्ड करेंगे। जिला केंद्र निर्धारण समिति की संस्तुति प्राप्त होने के बाद ही इसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

डिस्ट्रिक्ट स्कूल इंस्पेक्टर करेंगे ऑब्जेक्शन रिव्यू

स्टूडेंट्स द्वारा उठाए गए सेंटर्स पर कोई भी आपत्ति मिलने पर उसे डायरेक्ट डिस्ट्रिक्ट स्कूल इंस्पेक्टर रिव्यू करेंगे। फिर, डिस्ट्रिक्ट सेंटर तय करने वाली कमिटी की मंजूरी और रिकमेंडेशन के साथ अपडेटेड लिस्ट फॉरवर्ड करेंगे। इसके बाद फाइनल लिस्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन पब्लिश की जाएगी।

इस साल छात्रों के लिए UPMSP ने एग्जाम से जुड़ी समस्याओं का हल निकालने के लिए एक विशेष हेल्पडेस्क जारी किया है। UPMSP ने शिकायत के लिए दिए गए इन टोल-फ्री नंबरों 18001805310 और 18001805312 पर डायल कर सकते हैं।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 1, 2025, 13:20 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News