UP Panchayati Raj Recruitment 2025: यूपी ब्लाक परियोजना प्रबंधक पदों के लिए अधिसूचना, जानें पात्रता मानदंड

Last Updated: Dec 3, 2025, 13:40 IST

UP Panchayati Raj Recruitment 2025: यूपी में पंचायती राज के पदों के लिए ब्लाक परियोजना प्रबंधक (Block Project Manager) भर्ती 2025 अधिसूचना जारी की गई है। जिसके तहत कुल 826 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

UP Panchayati Raj Recruitment 2025 short notice
UP Panchayati Raj Recruitment 2025 short notice

UP Panchayati Raj Recruitment 2025: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) योजना के अंतर्गत, पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से ब्लाक परियोजना प्रबंधक (Block Project Manager) पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 826 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें एसटी वर्ग के 17 पद, एससी 173, ओबीसी 223 और यूआर के 413 रिक्त पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए जाएंगे। जारी अधिसूचना के तहत चयन प्रक्रिया विभाग द्वारा अनुमोदित उनके आवंटित जनपदों के माध्यम से पूरी की जाएगी। 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अभी पंचायती राज विभाग की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आगे लेख पढ़ने की सलाह। 

UP Panchayati Raj Recruitment 2025: अधिसूचना 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार का जनपद का निवासी होना अनिवार्य है। पंचायती राज विभाग की ओर अभी विस्तृत अधिसूचना जारी नहीं की गई है। विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड अपनी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें:

UP Panchayati Raj Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

पंचायती राज विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, चयन प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:

भर्ती प्राधिकरण 

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA)पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश

पद का नाम 

ब्लाक परियोजना प्रबंधक (Block Project Manager)

पद की संख्या 

826

आयु सीमा 

18 से 35 वर्ष 

शैक्षणिक योग्यता 

ग्रेजुएट या समकक्ष 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://sewayojan.up.nic.in/

UP Panchayati Raj Recruitment 2025: पात्रता मानदंड 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित मानदंडों के आधार पर पूरा किया जाएगा:

शैक्षणिक योग्यता : ग्रेजुएशन में न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है। 

NIELIT से सी.सी.सी प्रमाण पत्र अथवा उससे उच्च योग्यता जैसी डी.सी. ए (DCA), पी.जी.डी.सी.ए, ए.डी.सी.ए 'ओ' लेवल या ए लेवल प्रमाण पत्र धारक उम्मीदवार पात्र होंगे या ग्रेजुएट तकनीकी क्षेत्र में 60% अंक के साथ जैसे बी.सी.ए., बी.एस.सी, आई.टी, बी.आई.एस, बी.टेक या एम.सी.ए में डिग्री प्राप्त उम्मीदवार पा होंगे। 

आयु सीमा - 18 से 35 वर्ष

Check:Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Dec 1, 2025, 12:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News