Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025: डीईओ सहित अन्य पदों के लिए आवेदन हुए शुरू, लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

Last Updated: Dec 1, 2025, 18:52 IST

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025: बिहार विधानसभा परिषद सचिवालय की ओर से लोअर डिवीजन क्लर्क सहित विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। जिसके तहत कुल 64 रिक्त पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार अन्य डिटेल के लिए आगे लेख देखें।

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025 Apply
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025 Apply

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025: बिहार विधानसभा परिषद सचिवालय की ओर से कुल 64 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें लोअर डिवीजन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर सहित रिक्त पदों को शामिल किया गया है। जिसकी ऑनलाइन आवेदन की प्र्क्रिया 28 नवंबर से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 दिसंबर, 2025 तय की गई है। भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क सहित विवरण आगे लेख में दिए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। 

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए की विज्ञापन संख्या 02/2025 के लिए कुल 64 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 28 नवंबर को शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:

बिहार विधानसभा परिषद सचिवालय भर्ती 2025

यहां क्लिक करें

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

संबंधित भर्ती के जरिए लोअर डिवीजन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर सहित कुल 64 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि सहित विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बिहार विधानसभा परिषद सचिवालय

पद 

विभिन्न 

पदों की संख्या 

64

विज्ञापन संख्या

02/2025 

रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 

28 नवंबर से 19 दिसंबर, 2025

परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 

21 दिसंबर, 2025

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://vidhansabha.bihar.gov.in/

Bihar Vidhan Parishad 2025 Apply Online: महत्वपूर्ण तिथियां

बिहार विधान परिषद् की महत्वपूर्ण तिथि जैसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सहित का विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं:

बिहार विधान परिषद् भर्ती 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण

महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि

28 नवंबर, 2025

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 

19 दिसंबर, 2025

परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

21 दिसंबर, 2025 (11.59) बजे 

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025: रिक्त पदों का विवरण 

बिहार विधानसभा परिषद सचिवालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल रिक्तियों में से 22 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल देखें:

Bihar Vidhan Parishad Bharti 2025 Post

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता 

संबंधित पदों के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता पूरी करना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया विवरण देखें:

पद का नाम 

शैक्षणिक योग्यताएं

निजी सहायक 

  • राज्य/केंद्र सरकार के मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन

  • हिंदी में आशुलेखन की 100 शब्द प्रति मिनट की गति

  • हिंदी एवं अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट

  • कंप्यूटर में नॉलेज और प्रमाण पत्र।

आशुलिपिक 

  • राज्य/केंद्र सरकार के मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन

  • हिंदी में 80 शब्द प्रति मिनट,

  • कंप्यूटर दक्षता।

डाटा एंट्री ऑपरेटर 

  • राज्य/केंद्र सरकार के मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन

  • हिंदी एवं अंग्रेजी में कंप्यूटर पर 8000 की प्रति घंटा की गति

  • कंप्यूटर दक्षता

निम्नवर्गीय लिपिक 

  • राज्य/केंद्र सरकार के मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन

  • हिंदी एवं अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट गति

  • मान्यता प्राप्त कंप्यूटर प्रमाण पत्र और कंप्यूटर दक्षता। 

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए की संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसके लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

Bihar Vidhan Parishad Registration 2025

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://blcsrecruitment.com/ पर जाएं। 

स्टेप 2 अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर User ID और Password डालें।

स्टेप 3 अब BLCS Recruitment Examination, 2025 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 उम्मीदवार  नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल पता दर्ज करें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Check:

KVS NVS Recruitment 2025



Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 27, 2025, 13:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News