Sameer Rizvi IPL Stats: दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाज रिज़वी का कैसा है आईपीएल करियर, यहां देखें स्टैट्स

Last Updated: Apr 10, 2026, 13:13 IST

Sameer Rizvi IPL Stats: समीर रिज़वी ने आईपीएल में तेजी से पहचान बनाई है। 2024 में डेब्यू के बाद उन्होंने सीमित मौकों में संघर्ष किया, लेकिन 2025 से DC के लिए दमदार प्रदर्शन शुरू किया। अब तक 16 मैचों में 332 रन, 36.89 औसत और 150+ स्ट्राइक रेट के साथ वह विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। 

Sameer Rizvi IPL Stats: दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाज रिज़वी का कैसा है आईपीएल करियर, यहां देखें स्टैट्स
Sameer Rizvi IPL Stats: दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाज रिज़वी का कैसा है आईपीएल करियर, यहां देखें स्टैट्स

आक्रामक दाएं हाथ के बल्लेबाज़ समीर रिज़वी (Sameer Rizvi) आईपीएल में अपनी अलग पहचान बना रहे है. 22 वर्षीय मेरठ के इस खिलाड़ी ने 16 मैचों में 332 रन बनाए हैं, जिनका औसत 36.89 और स्ट्राइक रेट 150 से अधिक है। CSK से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले रिजवी इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आ रहे है। 

कैसे हुई करियर की शुरुआती 

6 दिसंबर 2003 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में जन्मे रिज़वी ने घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। यूपी T20 लीग 2023 में उन्होंने 9 पारियों में 455 रन बनाए, जिसमें 47 गेंदों में शतक शामिल था, यह टूर्नामेंट का सबसे तेज़ शतक रहा। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी ने आईपीएल टीमों का ध्यान खींचा।

IPL ऑक्शन में बड़ा दांव

आईपीएस 2024 की नीलामी में, चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें ₹8.40 करोड़ में खरीदा, जो एक अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए एक बड़ी रकम थी। हालांकि, सीमित मौके मिलने के बाद उन्हें रिलीज़ कर दिया गया, और 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ₹0.95 करोड़ में टीम में शामिल किया, जहाँ से उनके करियर को एक नई दिशा मिली।

समीर रिज़वी आईपीएल करियर

वर्ष

मैच (Mat)

नाबाद (No)

रन (Runs)

उच्चतम स्कोर (HS)

औसत (Avg)

शतक (100)

अर्धशतक (50)

करियर

16

3

332

90

36.89

0

3

2026

3

1

160

90

80.00

0

2

2025

5

1

121

58*

40.33

0

1

2024

8

1

51

21

12.75

0

0

IPL 2024-2025: संघर्ष से सफलता तक 

2024 में CSK के लिए डेब्यू करते हुए उन्होंने 8 मैचों में 51 रन बनाए, लेकिन 2025 में दिल्ली के लिए खेलते हुए उन्होंने 5 मैचों में 121 रन ठोके। पंजाब के खिलाफ 25 गेंदों में नाबाद 58 रन की पारी ने उन्हें मैच विनर बना दिया। इस दौरान एमएस धोनी की सलाह ने उनके खेल में परिपक्वता लाई।  

IPL 2026 में शानदार फॉर्म

IPL 2026 में रिज़वी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 3 मैचों में 160 रन बनाए हैं, जिसमें 51 गेंदों में 90 रन की शानदार पारी MI के खिलाफ शामिल है। 80 की औसत और 161.62 के स्ट्राइक रेट के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो चुके हैं और खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर के रूप में स्थापित कर रहे हैं। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 10, 2026, 13:13 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News