उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी लोकसभा सीट कौन-सी है, जानें
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम जारी हो गए हैं। इस बार एनडीए सरकार का गठन हुआ है। वहीं, विपक्ष में इंडिया गठबंधन ने भी अपनी पकड़ मजबूत की है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अलग-अलग पार्टियों ने विजयी ध्वज लहराया है। यह कहा भी जाता है कि सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गजुरता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी लोकसभा सीट कौन-सी है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह राज्य राजनीति का गढ़ भी कहा जाता है। हाल ही में लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 जारी हो गए हैं। इन नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है।
क्योंकि, इस चुनाव में सपा सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी है, जिसने कुल 37 लोकसभा सीटों से जीत दर्ज की है। आपने प्रदेश की अलग-अलग सीटों के बारे में सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी लोकसभा सीट कौन-सी है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल लोकसभा सीटें
उत्तर प्रदेश की कुल लोकसभा सीटों की बात करें, तो इनकी संख्या 80 हैं, जो कि 75 जिलों में आते हैं, जो कि 18 मंडल और 4 संभागों में आते हैं। इसके अतिरिक्त यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 351 तहसील और 17 नगर निगम मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी लोकसभा सीट
उत्तर प्रदेश में मतदाता के हिसाब से सबसे छोटी लोकसभा सीट की बात करें, तो यह बागपत सीट है। यहां सबसे कम मतदाता हैं। इस वजह से इसे सबसे छोटी लोकसभा सीट भी कहा जाता है।
कब हुई थी जिले की स्थापना
उत्तर प्रदेश में बागपत जिले की स्थापना की बात करें, तो इसकी स्थापना 1977 में हुई थी। जिले का मुख्यालय बागपत ही है, जो कि यमुना नदी के तट पर स्थित है। यहां पूरा महादेव मंदिर, श्री पारश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर व गुफा मंदिर प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
कितनी है मतदाताओं की संख्या
यहां कुल मतदाताओं की बात करें, तो इनकी संख्या 1616476 है। इसमें से पुरुष मतदाताओं की बात करें, तो इनकी संख्या 897150 व महिला मतदाताओं की बात करें, तो इनकी संख्या 719241 है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी लोकसभा सीट कौन-सी है, जानें
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले में हैं सबसे अधिक तहसील, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.