This is an archived article last updated on Sep 8, 2023. The information may be outdated.

भारत के इस गांव को कहते हैं ‘सांपों का गांव’, हर घर में रहते हैं सांप

Last Updated: Sep 8, 2023, 19:02 IST

भारत में आपने कई गांवों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हर गांव की अपनी विशेषता है, जिससे कुछ गांव राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं। इन्हीं सब गांवों के बीच एक ऐसा गांव भी है, जिसे सांपों का गांव भी कहा जाता है। इस गांव में पहुंचने पर आपको हर घर में सांप देखने को मिल जाएंगे। यहां बच्चे भी सांप से खेला करते हैं। वहीं, यहां रहने वाले लोगों को सांपों से डर भी नहीं लगता है। हालांकि, बाहर से आने वाले लोग इस गांव में संभलकर कदम रखते हैं।  क्या आपको इस गांव के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से आप इस गांव के बारे में जान सकते हैं। 

सांपों का गांव
सांपों का गांव

भारत एक विविधताओं का देश है, जहां आपको अलग-अलग प्रकार की अद्भुत चीजें मिलेंगी। भारत की यदि असली पहचान करनी है, तो इसके गांवों का भ्रमण करना जरूरी है। यही वजह है कि असली भारत शहरो में नहीं, बल्कि गांवों में बसता है।

आज भी एक बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र में कार्यरत है। वहीं, भारत के आर्थिक विकास के पहिये को रफ्तार देने में भी गांवों का अहम योगदान है। वर्तमान में भारत में 7 लाख से भी अधिक गांव हैं और हर गांव की अपनी एक विशेषता है।

हालांकि, क्या आपको भारत के ऐसे गांव के बारे में पता है, जिसे सांपों का गांव भी कहा जाता है। यहां  पहुंचने पर आपको हर घर में सांप देखने को मिल जाएगा। कौन-सा है यह गांव और क्या है गांव के पीछे की कहानी, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

 

किस गांव को कहा जाता है ‘सांपों का गांव’

भारत में अलग-अलग गांवों के बीच यह गांव सांपों को लेकर प्रसिद्ध है। यहां पहुंचने पर आपको हर घर में सांप मिलेंगे। साथ ही उन सांपों से खेलते हुए बच्चे भी मिलेंगे। आपको बता दें कि भारत का यह अनोखा गांव महाराष्ट्र राज्य के शोलापुर जिले में शेतपाल गांव है। 

 

घरों में रहते हैं कोबरा सांप

इस गांव के हर घर में आपको कोबरा जैसे खतरनाक सांप देखने को मिल जाएंगे, जो कि आसानी से घरों में घूमते रहते हैं। खास बात यह है कि यह सांप किसी भी व्यक्ति को काटते नहीं हैं। अभी तक इस गांव में किसी भी व्यक्ति को सांप द्वारा काटने का मामला सामने नहीं आया है। यहां की गलियों और घरों में सापों को घूमता हुआ देखा जा सकता है। 

 

घरों में बना रखे हैं देवस्थानम

यहां के लोगों ने अपने घरों में सांपों के लिए जगह बना रखी है, जिसे देवस्थानम नाम दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति यहां पर अपना नया घर बनवाता है, तो वह घर में एख कोने में सांपों के लिए एक जगह भी बनवाता है। इस जगह को देवस्थानम भी कहा जाता है, जहां पर सांप आकर बैठते हैं। 

 

गांव में आने से डरते हैं लोग

इस गांव में आने से बाहरी लोग डरते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि यहां आने वाला व्यक्ति अपने साथ दूध और अंडा लाने के साथ एक अच्छी किस्मत भी लेकर आए। कुछ लोग इस गांव को देखने के लिए भी पहुंचते हैं, हालांकि वह पूरी सुरक्षा के साथ यहां पहुंचते हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 24, 2023, 13:41 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News