स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 20 फरवरी 2021

Feb 20, 2021, 11:56 IST

2021 में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सामान्य ज्ञान क्विज़ को हल कर अपनी तैयारी बेहतर बना सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्रश्नों और उत्तरों के साथ व्याख्या भी दी गई है।

Static GK and Current Events Quiz 20 February 2021
Static GK and Current Events Quiz 20 February 2021

जागरण जोश द्वारा स्टेटिक और करंट घटनाओं पर आधारित निम्नलिखित सामान्य ज्ञान क्विज़ विभिन्न सरकारी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC और Bank PO/Clerk के उम्मीदवारों के लिए मददगार साबित होगी। 

1- भारत में कितने राज्य हैं?

A. 28
B. 29
C. 26
D. 27

Ans: A

व्याख्या: भारत में 28 राज्य हैं- आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल।

2- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद (Article) में कहा गया है कि भारत फेडरेशन नहीं है?

A. अनुच्छेद 1
B. अनुच्छेद 2
C. अनुच्छेद 14
D. अनुच्छेद 21

Ans: A

व्याख्या: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 में कहा गया है कि भारत राज्यों का संघ है और फेडरेशन नहीं है।

3- भारत के केंद्र शासित प्रदेशों (Union Territories) के संबंध में, सही कथन चुनें:

i) केंद्र शासित प्रदेश की अवधारणा को संविधान के 8 वें संशोधन द्वारा जोड़ा गया था

ii) पुडुचेरी को 1954 के बाद भारत गणराज्य में मिला दिया गया था

A. केवल 1
B. केवल 2 
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई भी नहीं

Ans: B

व्याख्या: फ्रांसीसी शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद 1954 में पुडुचेरी को भारत गणराज्य में मिला दिया गया। 1963 में इसे आंशिक राज्य का दर्जा दिया गया था। केंद्र शासित प्रदेश की अवधारणा को संविधान के 7 वें संशोधन द्वारा साल 1956 जोड़ा गया था

4- धुबरी फुलवारी पुल किस नदी पर प्रस्तावित है?

A. गंगा 
B. ब्रह्मपुत्र
C. सतलुज
D. हुगली

Ans: B

व्याख्या: धुबरी फुलवारी पुल ब्रह्मपुत्र नदी पर एक प्रस्तावित पुल है। यह असम और मेघालय को जोड़ेगा।

5- धुबरी फुलवारी पुल के बारे में सही कथन चुनें:

i) एक बार निर्माण करने के बाद, यह दुनिया का सबसे लंबा पुल होगा।

ii) यह मेघालय में फुलवारी और असम में धुबरी के बीच की दूरी को 200 किलोमीटर से घटाकर लगभग 19 किलोमीटर कर देगा।

A. केवल 1
B. केवल 2 
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई भी नहीं

Ans: B

व्याख्या:  धुबरी फुलवारी पुल पानी पर बना भारत का सबसे लंबा पुल होगा और यह 19 किलोमीटर से अधिक लंबा होगा। यह पुल मेघालय में फुलवारी और असम में धुबरी के बीच की दूरी को 200 किलोमीटर से घटाकर लगभग 19 किलोमीटर कर देगा।

6- कैबिनेट द्वारा किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) के नवीनतम संशोधनों के अनुसार, कौन-सा निकाय किशोर द्वारा किए गए अपराध की प्रकृति का निर्धारण करेगा?

A. जिला मजिस्ट्रेट
B. किशोर न्याय बोर्ड
C. दीवानी न्यायालय के न्यायाधीश
D. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश

Ans: B

व्याख्या: किशोर न्याय अधिनियम  (Juvenile Justice Act) में नवीनतम संशोधनों के अनुसार, किशोर न्याय बोर्ड अपराध की प्रकृति का निर्धारण करेगा 

7- किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) के अनुसार जघन्य अपराध के मामले में न्यूनतम सजा क्या है? 

A. 7 साल
B. 6 साल
C. 5 साल
D. 1 साल

Ans: A 

व्याख्या: किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) के अनुसार जघन्य अपराध के मामले में न्यूनतम सजा 7 साल है।

8- भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम सर्वप्रथम कहाँ प्रकाशित हुआ था?

A. आनंदमठ
B. गीतांजलि
C. बिश्रीभक्ष
D. केसरी

Ans: A

व्याख्या: भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम सर्वप्रथम 'बंगाली कथा उपन्यास' आनंदमठ 'में प्रकाशित हुआ था।

9- मंगल पर नासा का Perseverance rover कब उतरा?

A. 16 फरवरी 2021
B. 18 फरवरी 2021
C. 20 फरवरी 2021
D. 19 फरवरी 2021

Ans: B

व्याख्या: 18 फरवरी 2021 को मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर पर Perseverance rover सफलतापूर्वक उतरा।

10- NITI Aayog की छठी गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा?

A. प्रमोद कुमार मिश्रा
B. नरेंद्र मोदी
C. राम नाथ कोविंद
D. मनोज मुकुंद नरवाना

Ans: B

व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से NITI Aayog की छठी गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Arfa Javaid
Arfa Javaid

Content Writer

Arfa Javaid is an academic content writer with 2+ years of experience in in the writing and editing industry. She is a Blogger, Youtuber and a published writer at YourQuote, Nojoto, UC News, NewsDog, and writers on competitive test preparation topics at jagranjosh.com

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News