विश्व के 10 सबसे तेज उड़ने वाले पक्षियों की सूची

जीव विज्ञान के अनुसार पक्षी एक प्रकार का उड़ने तथा अण्डा देने वाले रीढ़धारी (Vertebrate) जीव होता है। लगभग 10,000 प्रजातियाँ इस समय इस धरती पर निवास करती हैं। इस लेख में हमने, विश्व के 10 सबसे तेज उड़ने वाले पक्षियों के नाम तथा उनसे सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को सूचीबद्ध किया गया है।

Nov 2, 2018, 15:11 IST
Top 10 Fastest Birds in the world HN
Top 10 Fastest Birds in the world HN

जीव विज्ञान के अनुसार पक्षी एक प्रकार का उड़ने तथा अण्डा देने वाले रीढ़धारी (Vertebrate) जीव होता है। लगभग 10,000 प्रजातियाँ इस समय इस धरती पर निवास करती हैं। विश्व के 10 सबसे तेज उड़ने वाले पक्षियों को सूचीबद्ध किया गया है और उनसे सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर नीचे चर्चा की गयी है:

10. अन्ना हमिंगबर्ड

यह एक मध्यम आकार का हमिंगबर्ड ट्रोचिलिडे पक्षी परिवार से संबंधित है। यह उत्तरी अमेरिका के तट पर पाया जाता है।    

अधिकतम गति: 98.27 किमी / घंटा

9. ग्रे-हेड अल्बट्रॉस

इसे ग्रे-हेड मॉलीमाक के नाम से भी जाना जाता है और अल्बट्रॉस परिवार से संबंधित है।    

अधिकतम गति: 127 किमी / घंटा

8. रॉक डोव (कबूतर)

यह कोलंबि पक्षी परिवार से सम्बंधित है। 

अधिकतम गति: 148.9 किमी / घंटा

7. रेड ब्रेस्टेड मेर्गंसेर

यह उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, ग्रीनलैंड, यूरोप और एशिया के ताजे पानी के झीलों और नदियों में पाया जाता है।    

अधिकतम गति: 129 किमी / घंटा

6. स्पर विंग गूज़

यह उप-सहारा अफ्रीका के आर्द्रभूमि क्षेत्र में पाया जाता है।

अधिकतम गति: 142 किमी / घंटा

5. फ्रिगेट बर्ड

यह फ्रेगेटिडे पक्षी परिवार से संबंधित है और सभी उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय महासागरों में पाया जाता है।   

अधिकतम गति: 153 किमी / घंटा

4. यूरेशियन हॉबी

यह लंबी दुरी तक उड़ने वाला प्रवासी पक्षी है जो सर्दियों में अफ्रीका और एशिया में प्रवास करता है। यह स्लेट ग्रे रंग का होता है तथा इसके सरीर पर दो छोटे काले मोस्टैचियल पट्टियां होती है।

अधिकतम गति: 160 किमी / घंटा

3. वाइट-थ्रोटेड नीडलटेल   

यह एक प्रवासी पक्षी है जो प्रजनन मध्य एशिया और दक्षिणी साइबेरिया में करता है तथा सर्दियों में भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिणपूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया प्रवास कर जाता है।

अधिकतम गति: 169 किमी / घंटा

2. गोल्डन ईगल

यह उत्तरी गोलार्ध में पाया जाने वाला शिकारी पक्षियों में एक है जिसका रंग भूरा और पंख हल्के सुनहरे रंग का होता है।     

अधिकतम गति: 240–320 किमी / घंटा

1. पेरेग्रीन फाल्कन

यह एक बड़ा, कौवे के आकार का फाल्कन है, जिसका पीठ नीला-भूरे रंग, अंडरपर्ट्स सफ़ेद तथा सिर काले रंग का होता है। यह ध्रुवीय क्षेत्र को छोड़कर पृथ्वी के लगभग हर क्षेत्र में पाया जाता है। इस पक्षी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह उड़ान भरते हुए जीवित पक्षियों को ही पकड़कर खाता है।

अधिकतम गति: 389 किमी / घंटा

विश्व के शीर्ष 10 सबसे बड़े टेलीस्कोप कौन से हैं

विश्व के 10 सबसे तेज उड़ने वाले पक्षियों की सूची

पक्षियों के नाम (रैंक)

अधिकतम गति

1. पेरेग्रीन फाल्कन

389 किमी / घंटा

2. गोल्डन ईगल

240–320 किमी / घंटा

3. वाइट-थ्रोटेड नीडलटेल

169 किमी / घंटा

4. यूरेशियन हॉबी

160 किमी / घंटा

5. फ्रिगेट बर्ड

153 किमी / घंटा

6. स्पर विंग गूज़

142 किमी / घंटा

7. रेड ब्रेस्टेड मेर्गंसेर

129 किमी / घंटा

8. रॉक डोव (कबूतर)

148.9 किमी / घंटा

9. ग्रे-हेड अल्बट्रॉस

127 किमी / घंटा

10. अन्ना हमिंगबर्ड

98.27 किमी / घंटा

पक्षियों की प्रजातियां आर्कटिक से लेकर अन्टार्कटिक तक लगभग सभी क्षेत्रों पाई जाती हैं। शुतुरमुर्ग एक बड़ा उड़ान रहित पक्षी है वही गुंजन पक्षी (हमिंगबर्ड) दो इंच लंबी छोटी पक्षी है।

जाने विश्व की 10 सबसे ऊंची मूर्तियों के बारे में

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News