This is an archived article last updated on Apr 23, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश में कुल कितनी तहसील हैं, जानें

Last Updated: Apr 23, 2024, 12:01 IST

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत का करीब साढ़े 16 फीसदी थी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है और इन जिलों में अलग-अलग तहसील मौजूद हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितनी तहसील मौजूद हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में कुल तहसील
यूपी में कुल तहसील

उत्तर प्रदेश सरस-संस्कृति, समृद्ध इतिहास और अनूठी परंपराओं वाला राज्य है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब साढ़े 16 फीसदी थी।

यह प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इन जिलों में हमें अलग-अलग तहसील और तहसील में ब्लॉक देखने को मिल जाएंगे। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितनी तहसील हैं ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ? आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला किस मंडल में है शामिल, जानें

प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले

उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी जिले की बात करें, तो यह बलिया है। वहीं, सबसे पश्चिमी जिला शामली है। सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश का प्रसिद्ध मेंढक मंदिर भी यहां मौजूद है।

उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला

उत्तर प्रदेश के सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ है। हापुड़ जिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हिस्सा है। इसका कुल एरिया 660 वर्ग किलोमीटर है। 

उत्तर प्रदेश में कुल नगर निगम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में नगर निगमों की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में हमें कुछ जिलों में नगर पालिक परिषद् भी देखने को मिलती है। प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं। इसके अलावा यहां 822 सामुदायिक विकास खंड हैं। 

उत्तर प्रदेश में कुल तहसील

अब सवाल है कि आखिर उत्तर प्रदेश में कुल कितनी तहसली हैं ? आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 351 तहसील हैं। हालांकि, कुछ समय पहले इनकी संख्या 349 हुआ करती थी। बाद में साल 2018 तक यह 350 हो गई थी और वर्तमान में यहां कुल 351 तहसील मौजूद हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 23, 2024, 12:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News