This is an archived article last updated on Apr 25, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला किस मंडल में है शामिल, जानें

Last Updated: Apr 25, 2024, 18:42 IST

उत्तर प्रदेश अपनी विविध संस्कृति और समृद्ध इतिहास के लिए देशभर में ही नहीं, बल्कि वैश्विक पटल पर भी जाना जाता है। हर साल यहां देशी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं और यहां के शहरों व गांवों से रूबरू होते हैं। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है, जो कि अलग-अलग मंडलों में आते हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले किस मंडल में आते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी के जिले और मंडल
यूपी के जिले और मंडल

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है। इसके साथ ही यूपी पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है।

यहां के जिले अलग-अलग मंडल में बंटे हुए हैं। आपने अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला किस मंडल में आता है ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ? आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए इन जिलों को अलग-अलग मंडलों में बांटा गया है।  उत्तर प्रदेश में कुल 351 तहसील और 822 सामुदायिक विकास खंड हैं। 

प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। 

पढ़ेंः भारत के तीन सबसे अधिक जिले वाले राज्य कौन-से हैं, जानें

प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले

उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।  आपको बता दें कि सोनभद्र को खनिजों का घर भी कहा जाता है। क्योंकि, यहां कोयला, जस्ता व अन्य खनिज प्राप्त होते हैं। 

कौन-सा जिला किस मंडल में है शामिल 

मंडल

जिला

आगरा

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा

अलीगढ़

अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज

प्रयागराज

प्रयागराज, फतेहपुर,  कौशांबी और प्रतापगढ़

आजमगढ़

आजमगढ़, बलिया और मऊ

बरेली

बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर

बस्ती

बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर

चित्रकूट

बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा

देवीपाटन

बहराइच, बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती

अयोध्या

अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या और सुल्तानपुर

गोरखुपर

देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज

झांसी

जालौन, झांसी और ललितपुर

कानपुर

औरेया, इटावा, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर और कानपुर देहात

लखनऊ

हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव

मेरठ

बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ और गाजियाबाद

मिर्जापुर

मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र

मुरादाबाद

अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और सम्भल

सहारनपुर

मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर

वाराणसी

चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर और वाराणसी

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 22, 2024, 13:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News