उत्तर प्रदेश उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो कि अपनी विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यूपी कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत के 7.33 फीसदी हिस्से पर है।
इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। राज्य के प्रत्येक जिले में हमें अलग-अलग ऐतिहासिक धरोहर देखने को मिलती हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले में रानी का महल स्थित है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं-पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड हैं। इन मंडलों के अतिरिक्त यहां 437 नगर पंचायत, 17 नगर निगम, 351 तहसील, 200 नगर पालिका परिषद्, 826 सामुदायिक विकास खंड और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7680 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ है। यह जिला कुल 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले
उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया है, तो सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर है। सबसे पश्चिमी जिले की बात करें, तो यह शामली है। वहीं, सबसे दक्षिण जिले की बात करें, तो यह सोनभद्र है।
पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक लंबाई
उत्तर प्रदेश की पूर्व से पश्चिम तक की लंबाई की बात करें, तो यह 650 किलोमीटर है। वहीं, उत्तर से दक्षिण तक की लंबाई की बात करें, तो यह 240 किलोमीटर है।
किस जिले में है रानी महल
अब सवाल है कि यूपी के किस जिले में रानी महल है, तो आपको बता दें कि यूपी के झांसी में रानी महल स्थित है। दरअसल, झांसी के किले को ही हम रानी महल के रूप में जानते हैं। इस किले का निर्माण ओरछा के बुंदेल राजा बीर सिंह जूदेव ने करवाया था।
इस किले पर 25 सालों तक बुंदेलों ने राज किया और इसके बाद यहां मुगल, मराठा और अंग्रेजों का अधिकार रहा। इस किले की रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर ही इस किले को हम रानी के किले के रूप में जानते हैं।
पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation