उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य देश के करीब 7.33 फीसदी हिस्से पर देश का सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है।
साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले को हम महामाया नगर के रूप में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जो कि पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश है। इन संभागों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे अधिक विकसित है, तो सबसे पूर्वांचल सबसे कम विकसित है।
प्रदेश में कुल 17 नगर निगम, 351 तहसील, 826 सामुदायिक विकास खंड, 200 नगर पालिका परिषद्, 75 नगर पंचायत और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है।
उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले
उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिलों की बात करें, तो सबसे पूर्वी जिला बलिया है। सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
किस जिले को कहा जाता है महामाया नगर
अब सवाल है कि आखिर किस जिले को महामाया नगर कहा जाता है, तो आपको बता दें कि यह जिला हाथरस है। इस जिले को हम महामाया नगर कहते हैं।
क्यों कहते हैं कि महामाया नगर
आपको बता दें कि इस जिले को पूर्व में महामाया नगर के नाम से जाना जाता था। दरअसल, मायावती सरकार के समय इस जिले का नाम गौतम बुद्ध की माता महामाया के नाम पर रखा गया था। लेकिन, साल 2012 में पुनः इसका नाम बदला गया और हाथरस कर दिया गया।
हींग के लिए जाना जाता है यह जिला
आपको बता दें कि इस जिले को हम हींग के शहर के रूप में भी जानते हैं। यहां हींग की कई फैक्ट्रिया हैं, जिसकी वैश्विक स्तर पर मांग रहती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation