This is an archived article last updated on Jun 17, 2023. The information may be outdated.

कौन-सा था भारत का पहला राज्य, जानें

Last Updated: Jun 17, 2023, 12:16 IST

भारत विविधताओं का देश है, जहां आपको भाषा से लेकर खान-पान और संस्कृति में विविधता देखने को मिल जाएगी। यहां प्रत्येक राज्य की अपनी वेशभूषा और भाषा है, जो कि उन्हें अन्य राज्यों से अलग बनाती है। वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कै भारत का पहला राज्य कौन-सा था। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के पहले राज्य के बारे में जानेंगे। 

भारत का पहला राज्य
भारत का पहला राज्य

भारत देश विविधताओं का देश है। इसकी समृद्ध संस्कृति इसके गौरवाली इतिहास को भी बयां करती है। यहां चारों दिशाओं में आपको अलग-अलग संस्कृति मिलेगी, जिसमें खान-पान से लेकर बोली और वेशभूषा में भी अंतर है।

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक 3.287 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैले भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। आप इन सभी राज्यों के नाम से अच्छी तरह रूबरू भी होंगे और अक्सर भारत के नक्शों में इन्हें देखते रहते होंगे।

हालांकि, जब भी बात आती है भारत के पहले राज्य की, तो बहुत ही कम लोगों को इस बारे में पता है। क्या आपको भारत का पहला राज्य पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के पहले राज्य बनने की कहानी को जानेंगे। साथ ही भारत में राज्यों के बनने की जानकारी भी हासिल करेंगे।

 

देश में हुआ करती थी 500 से अधिक रियासतें

साल 1947 में जब हमारे देश को आजादी मिली, तो देश में राजा-महाराजाओं की 500 से अधिक रियासतें हुआ करती थीं। ऐसे में आजादी के बाद देश को अस्थायी तौर पर चार भागों में बांटा गया था, जिन्हें A,B,C और D नाम दिया गया था।

 

किया गया आयोग का गठन

भारत में राज्य के गठन की कहानी की बात करें, तो साल 1953 में राज्य पुनर्गठन आयोग(State Reorganization Commission) का गठन किया गया था, जिसमें फजल अली, के एम पानीकर और एच एन कुंजरू शामिल थे।

उस समय देश में भाषा के आधार पर राज्य बनाने की मांग जोरों से थी, जिससे एक ही भाषा के लोग एक जगह पर रह सके और इससे बेहतर प्रशासन भी चल सके। 



16 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेश बने

राज्य आयोग ने साल 1956 में अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश बनाने की बात कही गई। हालांकि, भारत सरकार की ओर से 16 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए।

आयोग ने यह स्पष्ट किया था कि किसी भी भाषा या संस्कृति के एकल परीक्षण के आधार पर राज्यों को पुनर्गठित करना न तो संभव है और न ही वांछनीय है, लेकिन हमारी राष्ट्रीय एकता के हित में पूरी समस्या के लिए एक संतुलित दृष्टिकोण आवश्यक है।

हालांकि, बाद में राज्यों का गठन में भाषा को भी देखा गया, जिससे स्थानीय स्तर पर बेहतर शासन करने के साथ उन स्थानीय भाषाओं का भी विकास हो सके, जिन्हें ब्रिटिश काल में नजरअंदाज कर दिया गया था। 

 

यह था भारत का पहला राज्य 

अब आप सोच रहे होंगे कि राज्यों के बनने की पूरी कहानी जान ली, लेकिन अभी तक भारत का पहला राज्य नहीं पता चला है।

आपको बता दें कि भारत का पहला राज्य आंंध्र प्रदेश था, जिसका गठन 1 नवंबर, 1956 में किया गया था। यह भाषा के आधार पर बनाया गया पहला राज्य था। 

 

पढ़ेंः क्या होता है Supreme Court और क्या हैं इसकी शक्तियां, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 17, 2023, 12:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News