क्रिकेट विश्व कप जीतने वाले कप्तानों की सूची
अब तक 12 क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट को 10 कप्तानों के द्वारा जीता गया है. क्रिकेट विश्व कप जीतने वाले पहले कप्तान वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड थे और अभी सबसे हाल के कप्तान इयान मॉर्गन बन गये हैं. इस लेख में क्रिकेट विश्व कप जीतने वाले सभी 10 कप्तानों कौर उनके रिकार्ड्स के बारे में बताया गया है.
पहला क्रिकेट विश्व कप 1975 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था जबकि दूसरा क्रिकेट विश्व कप 1979 में आयोजित किया गया था. दोनों शुरुआती विश्व कप वेस्ट इंडीज ने जीते थे. विंडीज टीम के कप्तान 'सुपरकैट' क्लाइव लॉयड थे. वह पहले क्रिकेट कप्तान थे जिन्होंने 2007 तक 2 विश्व कप ट्रॉफ़ी जीती थीं लेकिन 2007 में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने भी दो विश्व कप जीतकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी.
अभी तक वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग अकेले दो ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने दो-दो क्रिकेट विश्व कप जीते हैं.
क्रिकेट विश्व कप 1975 में 8 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया था. भारतीय टीम पहले क्रिकेट वर्ल्ड का हिस्सा थी. पहले और दूसरे विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन थे.
कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 1983 में अपना पहला विश्व कप जीता था. इस प्रकार भारत के लिए पहला विश्व कप लाने वाले कप्तान कपिल देव थे.
यहाँ विश्व कप जीतने वाले सभी कप्तानों का विवरण है.
1. क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज):
विश्व कप जीता: 1975 और 1979
वेस्टइंडीज की टीम ने क्लाइव लॉयड की कप्तानी में शुरुआती दो विश्व कप जीते हैं.
क्लाइव लॉयड के क्रिकेट रिकॉर्ड हैं;
क्लाइव लॉयड अपने समय के जबरदस्त बल्लेबाज थे. उन्होंने 175 टेस्ट पारियों में 7515 रन बनाए थे. अपने वनडे बल्लेबाजी करियर में उन्होंने लगभग 40 के औसत से 1977 रन बनाए थे. कुल मिलाकर वह अब तक के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में से एक हैं.
2. कपिल देव (भारत)
विश्व कप जीता: 1983
कपिल अपने समय के प्रसिद्ध आल राउंडर थे.भारत में विश्व कप लाने वाले वे पहले कप्तान थे. भारतीय की इस विश्व कप जीत को सबसे कठिन माना जाता है क्योंकि उस समय वेस्टइंडीज की टीम बहुत मजबूत टीम थी. लेकिन भारतीय टीम ने उसकी जीत के रथ को रोक दिया था.
कपिल के बैटिंग रिकार्ड्स इस प्रकार है
| M |
| Inn | NO | Runs | HS | Avg B | Centuries |
| Test | 131 | 184 | 15 | 5248 | 163 | 31.05 | 8 |
| ODI | 225 | 198 | 39 | 3783 | 175 | 23.79 | 1 |
कपिल ने टेस्ट मैचों में 8 शतकों की मदद से 5248 रन बनाए थे और उन्होंने विश्व कप 1983 में अपना एकमात्र शतक जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया था. उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 3783 रन भी बनाए थे.
कपिल ने टेस्ट मैचों में 434 विकेट लिए थे जो लंबे समय तक विश्व रिकॉर्ड था.
3 एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया): यह ऑस्ट्रेलियाई टीम का पहला क्रिकेट विश्व कप था.
विश्व कप जीता: 1987
भारत और पाकिस्तान 1987 विश्व कप के सह-मेजबान थे और इस विश्व कप को जीतने वाली सबसे पसंदीदा टीमें भी लेकिन एलन बॉर्डर के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर इस विश्व कप को जीता था.
एलन बॉर्डर का क्रिकेट करियर
4. इमरान खान (पाकिस्तान):
विश्व कप जीता: 1992
गैरी सोबर्स के बाद इमरान खान निर्विवाद रूप से दुनिया के दूसरे सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड इस विश्व कप के सह-मेजबान थे. पाकिस्तान ने फाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर अपना पहला विश्व कप जीता था.
इमरान खान ने टेस्ट मैचों में 3800 से अधिक और वनडे में 3700 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने टेस्ट मैचों में 362 और वनडे में 182 विकेट लिए थे.
5. अर्जुन रणतुंगा:
विश्व कप जीता: 1996
इस विश्व कप की सह-मेजबानी 1996 में पाकिस्तान और भारत द्वारा की गई थी. श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला विश्व कप जीता था.
जयसूर्या और कालूवितरणा की सलामी जोड़ी उस विश्व कप के सबसे खतरनाक बल्लेबाज थे. अरविंदा डी सिल्वा ने फाइनल मैच में शतक बनाया और 3 विकेट भी लिए थे.
अर्जुन रणतुंगा रिकॉर्ड:
6. स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया):
विश्व कप जीता: 1999
यह ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विश्व कप था. इंग्लैंड में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया था.
स्टीव वॉ ने क्वार्टर फाइनल में 110 रन बनाए और अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुँचाया था. सेमीफाइनल में स्टीव वॉ ने 56 रन की शानदार पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका के लिए 213 रनों के लक्ष्य को निर्धारित किया था और अफ्रीका मैच हार गया था.
स्टीव वॉ के रिकार्ड्स
7. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया):
विश्व कप जीता: (2003 और 2007)
पोंटिंग क्लाइव लॉयड के बाद एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने कप्तान के रूप में दो क्रिकेट विश्व कप जीते हैं। कुल मिलाकर यह ऑस्ट्रेलिया की तीसरी और चौथी विश्व कप ट्रॉफी थी.
क्रिकेट विश्व कप में सबसे अधिक 6 शतक सचिन तेंदुलकर ने मारे हैं, जबकि रिकी पोंटिंग और संगकारा और रोहित शर्मा ने 5-5 शतक लगाए हैं.
रिकी पोंटिंग का करियर रिकॉर्ड:
8. एमएस धोनी (भारत): धोनी क्रिकेट जगत में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में लोकप्रिय हैं. वह एकमात्र भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने 50 ओवर फॉर्मेट और टी -20 विश्व कप जीते हैं.
विश्व कप जीता: (2011)
यह भारतीय टीम का दूसरा क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी था. यह पहली बार था जब किसी मेजबान देश ने विश्व कप जीता था. मुंबई में खेले गए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था.
मुझे उम्मीद है कि हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी को याद होगा कि धोनी ने किस तरह से छक्का लगाकर विश्व कप जीता था.
धोनी के रिकार्ड्स
धोनी अभी भी भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं और वनडे में 10000 रन पूरे कर चुके हैं.
9. माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया):
विश्व कप जीता: (2015)
क्लार्क चौथे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हैं जिन्होंने विश्व कप जीता है. कुल मिलाकर यह ऑस्ट्रेलिया का 5 वां क्रिकेट विश्व कप था. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर 5 वां विश्व कप खिताब जीता था.
ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल देश है जिसने 5 विश्व कप जीते हैं. भारत और वेस्टइंडीज केवल दो देश हैं जिन्होंने 2-2 बार विश्व कप जीता है.
क्लार्क के कैरियर रिकॉर्ड;
10.इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)
विश्व कप जीता:2019
मॉर्गन, इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गये हैं जिनके समय में इंग्लैंड ने क्रिकेट विश्व कप जीता है. मॉर्गन इंग्लैंड की एक दिवसीय टीम के कप्तान हैं. मॉर्गन अपने क्रिकेट करियर में 9858 रन बना चुके हैं जिसमें 7348 रन अकेले एकदिवसीय मैचों में बनाये गये हैं. एकदिवसीय मैचों में मॉर्गन का औसत लगभग 40 और टेस्ट मैच में लगभग 30 है. मॉर्गन के बल्ले से 15 अंतर्राष्ट्रीय शतक भी निकल चुके हैं.
अतः अब तक 10 कप्तानों के द्वारा 12 विश्व कप जीते जा चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक 4 कप्तानों ने 5 विश्व कप जीते हैं. रिकी पोंटिंग और क्लाइव लॉयड दो ऐसे ही खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो विश्व कप जीते हैं.