उत्तर प्रदेश भारत का विविधता और सांस्कृतिक विरासत वाला राज्य है। यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। साथ ही, यह सबसे अधिक जनसंख्या और सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है।
यहां के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग नदियों का प्रवाह होता है। हालांकि, यहां की प्रमुख नदियों की बात करें, तो ये सूची यमुना और गंगा के बिना अधूरी है। यूपी का ब्रज क्षेत्र अपनी सांस्कृतिक विविधता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है और यमुना यहां की प्रमुख नदी है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी के ब्रज क्षेत्र में किस जिले से यमुना नदी का प्रवेश होता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
कहां से निकलती है यमुना नदी
यह हम सभी जानते हैं कि भारत के उत्तर में अमूमन सभी नदियों का उद्गम ग्लेशियर से होता है। यमुना नदी उत्तराखंड में यमुनोत्री नामक जगह से से निकलती है।
उत्तर प्रदेश में किस जिले से प्रवेश करती है नदी
यमुना नदी उत्तराखंड से निकलने के बाद हरिणयाणा होते हुए उत्तर प्रदेश तक पहुंचती है। यह प्रदेश के सबसे उत्तरी जिले सहारनपुर के फैजाबाद गांव से प्रदेश में प्रवेश करती है।
यमुना नदी की कुल लंबाई
यमुना नदी की कुल लंबाई की बात करें, तो यह कुल 1376 किलोमीटर है। यह उत्तर भारत की सबसे लंबी नदियों में शामिल है। साथ ही, इसका आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक महत्त्व भी उतना ही अधिक है।
क्या है ब्रज क्षेत्र
यह उत्तर भारत का एख क्षेत्र है, जिसका भू-भाग उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आता है। इसका प्रमुख केंद्र मथुरा है। वहीं, यहां की स्थानीय भाषा ब्रजभाषा है। यहां के निवासियों को हम ब्रजवासी के रूप में जानते हैं। साथ ही, यहां के प्रमुख पशु गाय और बैल है।
यूपी में ब्रज क्षेत्र में किस जिले से प्रवेश करती है यमुना
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश में स्थित ब्रज क्षेत्र में किस जिले से यमुना प्रवेश करती है, तो आपको बता दें कि यह बुलंदशहर जिले के खुर्जा तहसील के जेबर कस्बे के पास होता है। यहां से यमुना नदी दक्षिण की ओर बहते हुए फरीदाबाद जिले की पलवल तहसील और अलीगढ़ व हाथरस जिले की खैर तहसील की सीमा निर्धारित करती है।
यहां से यह मथुरा व आगरा होते हुए प्रयागराज में पहुंच गंगा नदी में जाकर मिल जाती है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया हगोा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation