‘भारत का कहवा राज्य’ – कर्नाटक: एक नजर में

कर्नाटक भारत के दक्षिण – पश्चिम में स्थित एक तटीय राज्य है, जिसका गठन 1 नवम्बर, 1956 को किया गया था | गठन के समय इसे मैसूर राज्य के नाम से जाना जाता था, लेकिन 1973 ई. में इसका नाम बदलकर 'कर्नाटक' कर दिया गया | यह उत्तर में महाराष्ट्र व गोवा, पूर्व में तेलंगाना व आंध्र प्रदेश, दक्षिण में केरल व तमिलनाडु और पश्चिम में अरब सागर से घिरा हुआ है | यह राज्य भारत में कहवा (कॉफ़ी) के उत्पादन में अग्रणी है, इसीलिए इसे 'भारत का कहवा राज्य' भी कहते हैं |

Mar 15, 2016, 14:42 IST

कर्नाटक भारत के दक्षिण – पश्चिम में स्थित एक तटीय राज्य है, जिसका गठन 1 नवम्बर, 1956 को किया गया था | गठन के समय इसे मैसूर राज्य के नाम से जाना जाता था लेकिन 1973 ई. में इसका नाम बदलकर  कर्नाटक कर दिया गया | यह उत्तर में  महाराष्ट्र व गोवा, पूर्व में तेलंगाना व आंध्र प्रदेश, दक्षिण में केरल व तमिलनाडु और पश्चिम में अरब सागर से घिरा हुआ है | क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सांतवा सबसे बड़ा राज्य है | इसकी राजधानी व सबसे बड़ा शहर बंगलुरु है , जिसे भारत की ‘सिलिकॉन वैली’ के नाम से भी जाना जाता है | यह राज्य भारत में कहवा (कॉफ़ी) के उत्पादन में अग्रणी है इसीलिए इसे भारत का कहवा राज्य भी कहते हैं |

Source: https://commons.wikimedia.org

कर्नाटक : एक नजर में

1. क्षेत्रफल

1,91,791  वर्ग किमी.

2. राज्य के  रूप में गठन

1 नवम्बर, 1956 (1973 ई. में इसका नाम कर्नाटक किया गया )

3. जनसंख्या (जनगणना,2011)

6.1 करोड़

4. प्रमुख भाषाएँ

कन्नड़

5. जलवायु

कर्नाटक की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी है लेकिन इसके तटीय भागों में समुद्री प्रभाव के कारण मौसम वर्ष भर सम रहता है |

6. राजधानी

बंगलुरु

7. संसद सदस्य

लोकसभा-28 ,राज्य सभा-12

8. विधानमंडल

द्विसदनीय (विधान सभा-224 सीटें, विधान परिषद् – 75)

9. हवाई अड्डे (एयरपोर्ट)

बंगलुरु-देवनहल्ली , मंगलौर, हुबली, बेलगाम

10. प्रमुख शहर

बंगलुरु, मंगलौर, हुबली, बेलगाम, मैसूर, हासन, कोलार, गुलबर्गा, रायचूर 

11. त्यौहार

मैसूर दशहरा, करगा, उगाडी (कन्नड़ नववर्ष), दीपावली, नवरात्री, येल्लू अमावस्या ,रमजान

12. अर्थव्यवस्था

120.27 बिलियन अमेरिकी डॉलर |

यहाँ की अर्थव्यवस्था खनन , उद्योग और कृषि पर आधारित है| यहाँ के 56% कामगार कृषि में लगे हुए हैं | 

13. साक्षरता

75.60%

14. जिले

30

15. लिंगानुपात (जनगणना,2011)

968 महिलाएं प्रति हजार पुरुष

16. शिशु-लिंगानुपात (जनगणना,2011)

946 महिलाएं प्रति हजार पुरुष

17. प्रमुख नदियाँ

कावेरी, कृष्णा, तुंगभद्रा, शरावती, काबिनी

18. प्रमुख खनिज

सोना, चांदी, मैग्नेसाइट, लोहा, अभ्रक, क्रोमाइट, बॉक्साइट, तांबा, चूनापत्थर

19. पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल

विरूपाक्ष मंदिर (हम्पी), गोल-गुम्बज (बीजापुर), पट्टडकल मंदिर, बादामी के गुफा मंदिर, सोमेश्वर मंदिर (लक्ष्मेश्वर)

20. जनघनत्व

319 व्यक्ति/वर्ग किमी.

21. सीमावर्ती राज्य

उत्तर में महाराष्ट्र राज्य, दक्षिण व पूर्व में कर्नाटक राज्य और पश्चिम में अरब सागर

22. धार्मिक जनसंख्या (जनगणना,2011)

हिन्दू  (84%)

ईसाई  (1.87%)

इस्लाम  (12.92%)

सिख  (0.05%)

बौद्ध   (0.16%)

जैन  (0.72%)

23. उच्च न्यायालय

बंगलुरु

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News