रूस (रसियन फेडरेशन)

Feb 26, 2014, 17:03 IST

क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा देश रूस आज एक बार फिर से बड़ी महाशक्ति बन चुका है।

रूस (रसियन फेडरेशन)

क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा देश रूस आज एक बार फिर से बड़ी महाशक्ति बन चुका है।
विशेष तथ्य

 

राजधानी मास्को
सबसे बड़ा शहर मास्को
प्रमुख भाषा रशियन
सरकार संघीय सरकार
इंटरनेट टीएलडी .ru
दूरभाष कोड +7

भारत के साथ सम्बन्ध

रूस का शक्तिशाली होना भारत के हित में है क्योंकि यह वह देश है जिसने अधिकतर अंतर्राष्ट्रीय मामलों में भारत का ही पक्ष लिया है। दिसंबर 2010 में अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने यूएन सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता के भारतीय दावे पर अपनी पूर्ण सहमति जताई है।

 

कुल क्षेत्रफल : 17,098,242 वर्ग किमी.; भू क्षेत्रफल : 16,377,742 वर्ग किमी., जलीय क्षेत्रफल : 720,500 वर्ग किमी., स्थल सीमा रेखा : 20,241.5 किमी., समुद्र तट रेखा : 37,653 किमी.;

जनसंख्या : 139,390,205 (2010 अनु.), जनसंख्या आयु वर्ग : 0-14 वर्ष 14.8', 15-64 वर्ष 71.5', 65 वर्ष से अधिक 13.7';  वृद्घिदर : -0.465', जन्म दर : 11.11/ 1000 (2010 अनु.), मृत्यु दर : 16.04/1000; आयु प्रत्याशा : 66.16 वर्ष; पुरुष 59.54 वर्ष, महिला 73.17 वर्ष, लिंगानुपात : 1.06 पुरुष/महिला, शिशु मृत्यु दर : 10.32/1000, नगरीकरण : कुल जनसंख्या का 73' ( 2008 अनु.).

प्रमुख शहर : मास्को, सेंट पीटर्सबर्ग, नोवोसिबिस्र्क, निझनी नोवगोरोद, येकातेरिनबर्ग , समारा, कज़ान, उफा, चेलयाबिंस्क, पेम, वोल्गोग्राद.

भौगोलिक संरचना

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश रूस, यूरोप एवं एशिया महाद्वीप के बीच में है। इसका विस्तार बाल्टिक सागर से प्रशांत महासागर तक है। सोवियत संघ के विखंडन के बाद 1991 में यह स्वतंत्र देश बना। रूस में पूर्व सोवियत संघ का 75 प्रतिशत क्षेत्रफल और 50 प्रतिशत जनसंख्या है।

राजनीतिक संरचना

इस संघीय गणराज्य में राष्टरपति का चुनाव वयस्क मताधिकार से होता है। राष्टरपति प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद की नियुक्ति करता है। संसद में उच्च सदन एवं निम्र सदन होते हैं। उच्च सदन को संघीय परिषद कहते हैं। निम्र सदन में चार सौ पचास सदस्य होते हैं। जिसमें से दो सौ पच्चीस सदस्य चुनाव क्षेत्रों से निर्वाचित होते हैं।

इतिहास

मान्यताओं के अनुसार वाइकिंग रूरिक 862 में रूस आया और उसने नोवगोरोद में प्रथम रूसी राजवंश की आधारशिला रखी। 10वीं व 11वीं शताब्दियों में ईसाईयत ने विभिन्न जनजातियों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। सन् 1204 में मंगोलों ने रूस पर आक्रमण किया जिससे रूस छोटे-छोटे राज्यों में विभाजित हो गया।

15वीं शताब्दी के उत्तराद्र्ध में ड्यूक इवान तृतीय ने नोवगोरोद और त्वेर पर अधिकार जमाकर मंगोलों को सत्ता से हटा दिया। प्रथम ज़ार इवान चतुर्थ 'द टैरिबल' (1533-1584 ई.) ने रूसी राज्य की आधारशिला रखी। किंतु वास्तविक रूप से पीटर द ग्रेट (1689-1725) को ही आधुनिक रूस का निर्माता माना जाता है। उसने रूस में पश्चिमीकरण (Westernization) की नीति लागू की। ज़ारीना कैथेरीन द ग्रेट (1762-1796 ई.) ने पीटर की पश्चिमीकरण नीति को जारी रखा और क्रीमिया, यूक्रेन और पोलैण्ड के कुछ हिस्से को रूस में मिला लिया। अलेक्जेंडर प्रथम (1801-1825) के शासनकाल के दौरान रूस ने नेपोलियन को बुरी तरह परास्त किया और फिनलैंड व बेस्सअरेबिया को रूस में मिला लिया।

ज़ार निकोलस द्वितीय (1894-1917) के शासनकाल में रूस की जापान के हाथों बुरी तरह पराजय हुई।

प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान ज़ार निकोलस द्वितीय के भ्रष्टï व अकर्मण्य प्रशासन की पोल खुल गई। गरीबी और बदहाली ने आम जनता में असंतोष भर दिया। रूस में कम्युनिस्ट विचारधारा के पैर पहले ही मजबूत हो चुके थे। 15 मार्च, 1917 को रूसी क्रांति का बिगुल बजा और ज़ार निकोलस द्वितीय को गद्दी छोडऩी पड़ी। उदारवादी मेंसेविक पार्टी के अलेक्जेंडर केरेंस्की देश के प्रधानमंत्री बने। किंतु जल्दी ही कम्युनिस्ट बोल्शेविकों ने व्लादीमिर लेनिन के नेतृत्व में तख्ता पलट करके सत्ता पर कब्जा कर लिया। 7 नवम्बर, 1917 को लेनिन रूस के नए प्रधानमंत्री बने।

सोवियत संघ का उद्भव

30 दिसम्बर, 1922 को सोवियत गणराज्य की स्थापना हुई। 21 जनवरी, 1924 को लेनिन की मृत्यु से पार्टी में सत्ता संघर्ष तेज हो गया। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी जोसेफ स्टालिन ने रेड आर्मी के मुखिया ल्यॉन ट्रॉट्स्की को दरकिनार करके सत्ता पर कब्जा कर लिया। ट्रॉट्स्की को 1929 में देश से निष्कासित कर दिया गया। बाद में मैक्सिको सिटी में उसकी हत्या कर दी गई। स्टालिन ने अपने विरोधियों की हत्या का रास्ता अपनाकर सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत की। स्टालिन ने करोड़ो लोगों को साइबेरिया के यातना शिविरों में भेजा। सोवियत इतिहासकार रॉय मेडवेडेव के एक अनुमान के अनुसार लगभग 2 करोड़ लोगों की स्टालिन के यातना शिविरों में मृत्यु हुई।

स्टालिन ने आरंभ में नाज़ी जर्मनी के प्रति दोस्ताना रवैया अपनाया और 1939 में उसके साथ अनाक्रमण संधि की। 1940 में स्टालिन ने इस्टोनिया, लाटविया व लिथुआनिया पर अधिकार जमा लिया। किंतु जर्मनी ने 22 जून, 1941 को अचानक सोवियत संघ पर आक्रमण कर दिया। द्वितीय विश्वयुद्ध का सबसे भीषण युद्ध सोवियत संघ में ही लड़ा गया। जर्मनी के खिलाफ युद्ध में करोड़ों सोवियतवासियों को जान गंवानी पड़ी। युद्ध में जर्मनी को करारी हार का मुँह देखना पड़ा। हिटलर के लिए सोवियत संघ पर आक्रमण दु:स्वप्न साबित हुआ। इसके बाद उसकी शक्ति का तेजी से पराभव हुआ।

द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति पर जर्मनी को सोवितय संघ व अमेरिका और उसके समर्थक राष्टï्रों ने आपस में विभाजित कर लिया। यहीं से सोवियत संघ व अमेरिका के मध्य शीतयुद्ध की शुरुआत हुई। 6 मार्च, 1953 को स्टालिन की मृत्यु हो गई।

स्टालिन का स्थान निकिता ख्रुश्चेव (1958-1964) ने लिया। अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य संगटन नाटो का मुकाबला करने के लिए सोवियत संघ ने पूर्वी यूरोपीय देशों के साथ मिलकर सैन्य संगठन 'वारसा संधि' की स्थापना की। ख्रुश्चेव के कार्यकाल के ही दौरान सोवियत संघ ने हाइड्रोजन बम का विस्फोट किया (1953), अंतरद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया (1957), प्रथम मानव निॢमत कृत्रिम उपग्रह 'स्पुतनिक प्रथम' को अंतरिक्ष में भेजा (1961)। 15 अक्टूबर, 1964 को ख्रुश्चेव की सत्ता का पतन हो गया। लियोनिद ब्रेझेनेव ने उनका स्थान लिया।

18 जुलाई, 1979 को अमेरिकी राष्टरपति जिम्मी कार्टर और ब्रेझनेव ने वियाना में साल्ट II संधि पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत अंतरद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों की संख्या को सीमित किया गया। 27 दिसम्बर, 1979 को सोवियत सेनाओं ने अफगानिस्तान में प्रवेश किया। 10 नवम्बर, 1982 को लियोनिद ब्रेझनेव की मृत्यु हो गई। उनका स्थान यूरी आंद्रोपोव ने लिया, लेकिन जल्दी ही उनकी मृत्यु हो गई। उनका उत्तराधिकारी काँस्टेन्टाइन चेरनेन्को को बनाया गया, लेकिन उनकी भी जल्दी ही मृत्यु हो गई। उनका स्थान मिखाइल गोर्बाचोव ने लिया। उन्होंने न केवल राष्टरपति का पद संभाला बल्कि उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव भी बनाया गया।

गोर्बाचोव ने उदारवादी नीति अपनाते हुए आर्थिक उदारीकरण व राजनीतिक स्वतंत्रता की नीतियाँ 'ग्लास्नोस्त' व 'पेरेस्त्रोइका' लागू कीं। उन्होंने पश्चिमी देशों के साथ सम्बन्ध सुधारे, अफगानिस्तान से सोवियत सेनाएं वापस बुलाईं और जर्मनी के एकीकरण का समर्थन किया। उनके इन कदमों से अमेरिका व सोवियत संघ के मध्य शीतयुद्ध की समाप्ति हो गई।

सोवियत संघ का विखंडन

गोर्बाचोव की उदारवादी नीतियों से सोवियत संघ में वर्षों से दबी राजनीतिक विरोध की चिंगारी भड़क उठी। विरोधी और भी बड़े सुधारों की मांग करने लगे। विभिन्न गणराज्यों में स्वतंत्रता की माँग उठने लगी। गोर्बाचोव ने कम्युनिस्ट पार्टी को भंग कर दिया। जल्दी ही सोवियत संघ 15 स्वतंत्र गणराज्यों में विखंडित हो गया। 25 दिसम्बर, 1991 को गोर्बाचोव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और बोरिस येल्तसिन नवस्थापित रूसी संघ के प्रथम राष्टरपति बने।

संयुक्त राष्टर सुरक्षा परिषद में सोवियत संघ का स्थान रूस ने लिया। सोवियत संघ के अचानक विखंडन से रूस में गरीबी व बदहाली का माहौल फैल गया। बोरिस येल्तसिन की कार्यशैली तानाशाही प्रवृत्ति की थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रधानमंत्रियों को नियुक्त व बर्खास्त किया। 9 अगस्त, 1999 को येल्तसिन ने व्लादीमिर पुतिन को प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त किया।

31 दिसम्बर, 1999 को अचानक बोरिस येल्तसिन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे व्लादीमिर पुतिन देश के कार्यवाहक राष्टï्रपति बन गए। फरवरी, 2000 में लम्बी लड़ाई के बाद रूसी सेनाओं ने चेचेन विद्रोहियों को परास्त करते हुए राजधानी ग्रोज्नी पर अधिकार कर लिया। पुतिन के इस कदम से उनकी लोकप्रियता में भारी इजाफा हुआ। 26 मार्च, 2000 को पुतिन ने राष्टरपति चुनाव जीत लिया। इसके पश्चात् उन्होंने सत्ता का केंद्रीकरण शुरु किया और प्रांतीय गर्वनरों और व्यावसायिक घरानों की बढ़ती ताकत पर अंकुश लगाया। यद्यपि आॢथक दृष्टिïकोण से रूस ने पुतिन के काल में कोई विशेष तरक्की नहीं की, किंतु उन्होंने सोवियत विखंडन के बाद रूस को पहली बार राजनीतिक स्थिरता का माहौल प्रदान किया। इसी वजह से पुतिन मार्च 2004 में रूस के राष्ट्रपति पुनॢनर्वाचित हुए। यद्यपि पर्यवेक्षकों ने चुनाव के तरीके पर अंगुलियाँ भी उठाईं।
साक्षरता दर : 100' (2003 अनु.)

आॢथक आंकड़े

सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) : 2.11 खरब डॉलर (2009 अनु.); सकल घरेलू उत्पाद (आधिकारिक विनिमय दर) : 1.255 खरब डॉलर, जीडीपी (वास्तविक वृद्घि दर) : -7.9', सकल घरेलू उत्पाद  (प्रति व्यक्ति क्रय शक्ति) : 15,100 डॉलर (2009 अनु.),  क्षेत्रवार सकल घरेलू उत्पाद : कृषि 4.7', उद्योग 34.8', सेवाएं 60.5'; श्रम शक्ति : 7.58 करोड़; कृषि : खाद्यान्न, चुकंदर, सूरजमुखी बीज, सब्जियाँ, फल, गोमांस, दूध; श्रमशक्ति : 7.51 करोड़; क्षेत्रवार श्रमशक्ति : कृषि 10', उद्योग 31.9', सेवाएं 58.1' (2008); बेरोजगारी दर : 8.4' (2009 अनु.), गरीबी रेखा के नीचे जनसंख्या : 15.8', बजट : 231.6 अरब डॉलर, खर्च : 303.6 अरब डॉलर (2009 अनु.), सार्वजनिक ऋण : जीडीपी का 6.3' (2009 अनु.), मुद्रास्फीति (उपभोक्ता मूल्य पर) : 11.7' (2009 अनु.), उद्योग : खनन, कोयला, कच्चे तेल, गैस, रसायन व धातुओं का खनन; रोलिंग मिलों से लेकर एयरक्राफ्ट व अंतरिक्षयानों का निर्माण, रक्षा उपकरण उत्पादन; इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जहाज निर्माण, सड़क व रेल परिवहन उपकरण, कृषीय मशीनरी, विद्युत उत्पादन व सम्प्रेषण उपकरण, मेडिकल व वैज्ञानिक उपकरण, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, टेक्सटाइल, हथकरघा; प्राकृतिक संसाधन : पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, कोयला, विरल खनिज, टिम्बर; औद्योगिक उत्पादन वृद्घिदर : -11.9' (2009 अनु.), विद्युत उत्पादन : 1.04 खरब किलोवाट प्रति घंटा, कच्चा तेल उत्पादन : 0.993 करोड़ बीबीएल प्रतिदिन, प्राकृतिक गैस उत्पादन : 546.8 अरब घन मीटर (2009 अनु.), निर्यात : 303 अरब डॉलर (2009 अनु.); निर्यात सामग्रियां : पेट्रोलियम व पेट्रोलियम उत्पाद, प्राकृतिक गैस, लकड़ी व लकड़ी के उत्पाद, धातुएं, रसायन व सैन्य सामग्री; प्रमुख साझेदार : नीदरलैंड 10.62', इटली 6.46', जर्मनी 6.24', चीन 5.69', तुर्की 4.3', युके्रन 4.01' (2009), आयात : 191.8 अरब डॉलर (2009 अनु.); आयात सामग्री : मशीनरी व उपकरण, उपभोक्ता वस्तुएं, दवाएं, मांस, शक्कर, आयरन और स्टील, फल और सूखे मेवे; मुख्य साझेदार : जर्मनी 14.39', चीन 13.98, युके्रन 5.48', इटली 4.84', अमेरिका 4.46' (2009)।
संचार : टेलीफोन: लैंडलाइन 4.01 करोड़ (2005); सेल्युलर मोबाइल : 15 करोड़ (2006); रेडियो ब्रॉडकास्ट स्टेशन : एएम 323, एफ एम 1500, शॉर्टवेव 62 (1998); रेडियो : 6.15 करोड़ (1997); टेलीविजन ब्रॉडकास्ट स्टेशन : 7,306 (1998); टेलीविजन : 6.05 करोड़ (1997); इंटरनेट सर्विस प्रदाता : 300 (जून 2000); इंटरनेट प्रयोगकर्ता : 2.5 करोड़ (2006).

परिवहन : रेलवे : कुल 87,157 किमी (2002); राजमार्ग : कुल 871,000 किमी; जलमार्ग : 102,000 किमी (2002); हवाई अड्डïे : 1260 (2007).

धर्म : रूसी आर्थोडॉक्स 15-20', अन्य ईसाई समूह 2', इस्लाम 10-15' (2006 अनु.)

जातीय समूह : रूसी 79.8', तातर 3.8', यूक्रेनी 2', बशकिर 1.2', चुवाश 1.1', अन्य व उल्लेख नहीं 12.1' (2002)

शिक्षा : यहां के 99.4' नागरिक साक्षर हैं। इस देश की पुरुष साक्षरत दर 99.7' है वहीं साक्षरता के मामले में महिलाओं का प्रतिशत 99.2 है।

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News