लालू प्रसाद यादव
लालू प्रसाद यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। उनका जन्म 11 जून 1948 को हुआ था।

लालू प्रसाद यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। उनका जन्म 11 जून 1948 को हुआ था। वह भारत के बिहार में एक राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष हैं। लालू प्रसाद यादव ने राज्य और संसद दोनों में उच्च एवं महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
पारिवारिक विवरण
लालू प्रसाद यादव बिहार में गोपालगंज जिले के फुलवरिया क्षेत्र में पैदा हुए थे। वह श्री कुंदन राय और श्रीमती मराचिया देवी के दुसरे पुत्र है। लालू प्रसाद यादव ने 1 जून 1973 को राबड़ी देवी से शादी की थी। उनकी सात बेटियां हैं। रोहिणी, मीसा, भारती, हेमा, चंदा, धन्नू और राजलक्ष्मी और दो बेटे तेज प्रताप और तेजश्वी है।
शिक्षा
लालू प्रसाद यादव की प्राथमिक शिक्षा एक मिडिल स्कूल में हुई थी। वह वहां पर 7 वीं कक्षा तक अध्ययन किए। इसके बाद वह अपने बड़े भाई के साथ पटना चले गए। वहाँ, वह पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत बी एन कॉलेजसे कानून में स्नातक और राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री पूरी की। उन्होंने पटना में बिहार पशु चिकित्सा कॉलेज में एक क्लर्क के रूप में भी काम किया। राजनीति में उनका पहला कदम एक छात्र के रूप में था। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय के संघ चुनाव में हिस्सा लिया।
व्यवसाय
1977- लालू प्रसाद यादव छठी लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित किए गए थे।
1980 – 1989 में लालू प्रसाद यादव बिहार विधान सभा के सदस्य के रूप में लगातार दो वर्ष सेवा ग्रहण की।
1989-इस वर्ष में लालू प्रसाद यादव बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता रहे।
- साथ ही इसी वर्ष में वे पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष बने रहे।
- सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के संयोजक बने रहे।
- नौवीं लोकसभा में दुसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए।
1990 – 1995 के दौरान लालू प्रसाद यादव बिहार विधान परिषद के सदस्य बने रहे।
1990 - 1997: लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे।
1995 - 1998: लालू प्रसाद यादव बिहार विधान सभा के सदस्य थे।
1996: चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव की भागीदारी प्रकाश में आई।
1997: लालू प्रसाद यादव ने जनता दल और गठित राष्ट्रीय जनता दल से खुद को अलग कर लिया।
1998: लालू प्रसाद यादव बारहवीं लोकसभा के सदस्य के रूप में तीसरी बार चुने गए।
1998 - 1999: लालू प्रसाद यादव सदस्य थे।
- सामान्य प्रयोजन संबंधी समिति।
- गृह मंत्रालय की समिति।
- सूचना और प्रसारण मंत्रालय की सलाहकार समिति।
2004: लालू प्रसाद यादव चौदहवें लोकसभा में संसद सदस्य चुने गए और रेलवे के कैबिनेट मंत्री बने।
2009: लालू प्रसाद यादव फिर से 15 वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में पांचवी बार निर्वाचित हुए।
उपलब्धियां और पुरस्कार
लालू प्रसाद यादव ने भारतीय रेल को एक लाभकारी संस्था के रूप में स्थापित करने मरीं महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
लालू प्रसाद यादव का नाम किसी भी भारतीय राजनीतिक पार्टी के सबसे लंबी अवधि तक प्रमुख के रूप नियुक्त रहने के लिए लिम्का बुक में सूचीबद्ध है।
वर्ष 2004 में, लालू प्रसाद यादव ने पटना विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित डाक्टर की मानद उपाधि को ठुकरा दिया।
किताबें और वृत्तचित्र
संकर्षण ठाकुर लालू प्रसाद यादव के जीवन पर आधारित “द मेकिंग लालू प्रसाद यादव; द अनमेकिंग बिहार” शीर्षक से चर्चित किताब के लेखक है। इस किताब को पुनः पिकाडोर भारत ने नए शीर्षक “सबअल्टर्न & द मेकिंग आफ लालू प्रसाद यादव” नाम से अद्यतन एवं पुनः प्रकाशित किया है।
वर्तमान समाचार
6 अप्रैल 2014 को पार्टी के घोषणा पत्र की घोषणा करते हुए लालू प्रसाद यादव ने ऊंची जातियों के लिए आरक्षण का वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि सच्चर समिति की सिफारिशों का समुचित निष्पादन किया जायेगा।
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.