उत्तर प्रदेश पूर्व में बिहार व झारखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़, पश्चिम में राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा और उत्तर में हिमाचल प्रदेश व उत्तराखण्ड राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों से घिरा हुआ है| इसकी उत्तरी सीमा नेपाल से मिली हुई है| अपनी अवस्थिति के कारण इसे रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है| इसका कुल क्षेत्रफल 2,36,286 वर्ग किमी. है जो लगभग 24 से 31 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77 से 84 डिग्री पूर्वी देशांतर के मध्य विस्तृत है| क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है| उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल पुर्तगाल से तीन गुना और आयरलैंड से चार गुना, स्विट्ज़रलैंड से सात गुना,बेल्जियम से दस गुना अधिक है|

Source: www.upeida.in
| क्षेत्रफल | 236,286 वर्ग किमी. |
| स्थापना | 26 जनवरी 1950 |
| जनसंख्या | 199,581,477 (2011 की भारत की जनगणना के अनुसार), देश में प्रथम स्थान पर |
| भाषाएँ | हिंदी, ऊर्दू और अंग्रेजी |
| जलवायु | ग्रीष्म ऋतु-मार्च से जून (अधिकतम तापमान 450C. )
|
| राजधानी | लखनऊ |
| लोकसभा सदस्य | 80 |
| विधानमंडल | द्विसदनीय |
| हवाई-अड्डे | आगरा, इलाहाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी |
| मुख्य नगर | आगरा, इलाहाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, मुरादाबाद और अलीगढ़ |
| त्यौहार | होली, दीपावली, रक्षाबंधन, ईद, कुम्भ मेला, बुद्ध पूर्णिमा, महाशिवरात्रि |
| Economy Size | ₹8.63 लाख करोड़ (130 बिलियन अमेरिकी डॉलर), कृषि आधारित |
| साक्षरता | 69.72% |
| जिले | 75 |
| लिनानुपात(2011 की जनगणना के अनुसार ) | 908 महिलाएँ प्रति हज़ार पुरुष |
| प्रमुख फसलें | धान, गन्ना, जौ, बाजरा, उड़द, मूँग, अरहर आदि |
| नदियाँ | गंगा, यमुना, गोमती, गंडक, सरयू, रामगंगा और घाघरा |
| प्रमुख खनिज | चुना-पत्थर, डोलोमाईट, सोपस्टोन, जिप्सम, बॉक्साइट, शीसा-बालू, मैंगनीज, नॉन प्लास्टिक फायरक्ले आदि |
| पर्यटक एवं ऐतिहासिक स्थल | पिपरहवा, कौशाम्बी, श्रावस्ती, सारनाथ, वाराणसी, कुशीनगर, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, झाँसी, मेरठ आदि |
| किले | आगरा किला, अलीगढ़ किला, इलाहाबाद किला, चुनार किला, फतेहपुर सीकरी, हाथरस किला, झाँसी किला, कालिंजर किला, रामनगर किला |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation